लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज़) लखीमपुर खीरी में आयोजित भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा।’हरे कृष्ण’ और ‘जय जगन्नाथ’ के उदघोष से पूरा शहर भक्तिमय हो गया। यात्रा शाम 4:00 बजे भुईफोरवानाथ मंदिर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए देर शाम संपन्न हुई। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं और बच्चों द्वारा आकर्षक रंगोलियां सजाई गईं और जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने रथ यात्रा पर विराजमान भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा के दिव्य दर्शन किए। भक्त भजन और कीर्तन की धुन पर झूमते रहे। इस धार्मिक उत्साह के बीच समूचा शहर भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया। इस यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। इस रथ यात्रा में श्रद्धालुओं ने धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपरा का संदेश दिया।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन भव्य रथों पर विराजमान देवताओं के दर्शन मात्र से भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं और उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है
लखीमपुर खीरी : हर्षोल्लास के बीच निकली भव्य श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
