फर्रुखाबाद:प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह आज जिले में करेंगे विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा, मीडिया से भी करेंगे प्रेसवार्ता

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जुलाई 2026 उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री तथा फर्रुखाबाद के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह शुक्रवार को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान वह जनपद में संचालित विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा कानून-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। साथ ही मीडिया प्रतिनिधियों से प्रेसवार्ता कर सरकार की प्राथमिकताओं और विकास कार्यों की जानकारी भी साझा करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री दोपहर 1:35 बजे से 3:30 बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे और विकास योजनाओं की प्रगति, जनहितकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, निर्माणाधीन परियोजनाओं तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति पर विस्तृत चर्चा होगी। इस दौरान मंत्री अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगे।

समीक्षा बैठक के बाद दोपहर 3:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी मंत्री मीडिया प्रतिनिधियों से प्रेसवार्ता करेंगे। प्रेसवार्ता में जनपद के विकास, सरकार की प्राथमिकताओं और विभिन्न योजनाओं की प्रगति से जुड़े विषयों पर जानकारी साझा की जाएगी तथा पत्रकारों के प्रश्नों का भी उत्तर दिया जाएगा।

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को बैठक में आवश्यक तैयारियों के साथ समय से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। प्रभारी मंत्री का यह दौरा जनपद में विकास कार्यों की गति और कानून-व्यवस्था की समीक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Comment