फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 अप्रैल 2026 जनपद में कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा जिला कारागार एवं केंद्रीय कारागार का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बंदियों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता का गहन परीक्षण किया। उन्होंने रसोईघर का निरीक्षण कर खाद्य सामग्री की स्वच्छता और मानकों की जांच की तथा संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का…
Category: देश
प्रयागराज: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति, जनपद स्तरीय एम0डी0एम0 टास्क फोर्स, जनपद स्तरीय मिशन की बैठक सम्पन्न
विद्यालयों में विद्युत संयोजन की कार्यवाही पूर्ण न होने पर कडी नाराजगी व्यक्त करतेे हुए सभी सम्बंधित अधिशासी अभियंताओं को विद्युतीकरण के कार्य को शीघ्रता से पूर्ण कराने के दिए निर्देश नवनिर्मित विद्यालय जिनका सत्यापन कार्य पूर्ण हो चुका है, उनके हैण्डओवर की कार्यवाही 15 दिन में पूर्ण करने के दिए निर्देश सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को विद्यालयों में ज्यादा से ज्यादा बच्चों का नवीन नामांकन कराने के दिए निर्देश प्रयागराज 29 अप्रैल। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को एनआईसी सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की जिला…
प्रयागराज: सचेत ऐप के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले 3 घंटों में निम्न जनपदों के कुछ स्थानों पर बिजली/ओलावृष्टि के साथ आंधी (हवा की गति 40- 60 किमी प्रति घंटे) होने की संभावना के ऑरेंज अलर्ट की सूचना प्राप्त हुई है।
अंबेडकर नगर, अमेठी, अयोध्या, आज़मगढ़, बाराबंकी, भदोही, चंदौली, जौनपुर, ग़ाज़ीपुर, लखनऊ, मिर्ज़ापुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, सोनभद्र, सुल्तानपुर, वाराणसी द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
यूपी: महिला आरक्षण पर यूपी विधानमंडल का विशेष सत्र आज
समाजवादी पार्टी व कांग्रेस द्वारा लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं होने देने के विरोध में बृहस्पतिवार को आहूत विधानमंडल का विशेष सत्र आयोजित होगा, जिसमें भाजपा सरकार निंदा प्रस्ताव लेकर आएगी। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना विधानसभा में निंदा प्रस्ताव रखेंगे, जिसके बाद दलीय नेताओं और विधायकों द्वारा इस पर चर्चा की जाएगी। एक दिवसीय सत्र के दौरान विधानमंडल के दोनों सदनों में हंगामा होने के आसार हैं।
अब भी बाकी है टी20 विश्वकप में नहीं खेल पाने की कसक! शाकिब अल हसन ने यूनुस सरकार पर फोड़ा ठीकरा
बांग्लादेश के अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने टी20 विश्व कप 2026 में टीम की गैर-मौजूदगी को लेकर तत्कालीन अंतरिम सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इस फैसले को बड़ी भूल बताते हुए कहा कि इससे देश और क्रिकेट प्रेमियों को भारी नुकसान हुआ है। एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में शाकिब ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह सरकार की तरफ से बहुत बड़ी गलती थी कि उन्होंने विश्व कप में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया। यह बांग्लादेश क्रिकेट के लिए बहुत बड़ा नुकसान है।’ शाकिब…
जयपुर में पूरी हुई दहाड़ 2 वेब सीरीज की शूटिंग, सोनाक्षी सिन्हा ने टीम संग मनाया जश्न
सोनाक्षी सिन्हा ने जयपुर में दहाड़ 2 की शूटिंग पूरी कर ली। अंतिम दिन टीम के साथ केक काटकर जश्न मनाया गया। तीन महीने तक राजस्थान के कई स्थानों पर शूटिंग चली। अब अगला शेड्यूल मुंबई में होगा, जहां आगे की कहानी फिल्माई जाएगी।शूटिंग के आखिरी दिन उन्होंने पूरी टीम और क्रू मेंबर्स के साथ केक काटकर इस खास पल को सेलिब्रेट किया। सेट पर भावुक और खुशी भरा माहौल देखने को मिला, जहां लंबे समय तक साथ काम करने के बाद टीम ने इस पड़ाव को यादगार बना दिया।
IPL 2026 में रोहित शर्मा कब आएंगे वापस? आया अपडेट!
रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में भी वापसी नहीं की है. यह IPL 2026 में लगातार चौथा मैच है, जब मुंबई इंडियंस की टीम रोहित के बिना मैदान में उतर रही है. कप्तान हार्दिक पांड्या ने ताजा अपडेट देकर बताया कि रोहित अभी 1-2 मैचों से बाहर रह सकते हैं. बता दें कि रोहित को आखिरी बार 12 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ मैच में खेलते देखा गया था. उन्हें बैटिंग करते समय हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी. इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर…
‘ही-मैन’ से रूबरू कराने वाले रोजर स्वीट का निधन; 91 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा
सुपरहीरो किरदार ‘ही-मैन’ से दुनिया को रूबरू कराने वाले अमेरिकी खिलौना डिजाइनर रोजर स्वीट का निधन हो गया है। वे 91 वर्ष के थे। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, TMZ से मिली जानकारी का हवाला देते हुए ‘वैरायटी’ ने बताया कि रोजर स्वीट का मंगलवार को डिमेंशिया से जूझने के बाद निधन हो गया। रोजर स्वीट ने अपनी रचनात्मकता से एनिमेशन की दुनिया में एक नई शुरुआत की और तहलका मचा दिया। रोजर स्वीटर को मशहूर ‘ही-मैन’ एक्शन फिगर के लिए खासतौर से जाना गया। 70 और 80 के दशक…
दिल्ली शराब नीति केस: सीबीआई की याचिका पर सुनवाई 4 मई तक टली
दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को सीबीआई की याचिका पर सुनवाई 4 मई के लिए सूचीबद्ध की। यह याचिका पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और 21 अन्य को शराब नीति मामले में बरी करने के निचली अदालत के आदेश के खिलाफ है। आप नेताओं ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा के समक्ष सुनवाई का बहिष्कार किया। न्यायाधीश ने उन्हें अपना जवाब दाखिल करने का अंतिम अवसर दिया है। 20 अप्रैल को न्यायमूर्ति शर्मा ने मामले से हटने की उनकी याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद केजरीवाल और सिसोदिया ने…
लखीमपुर खीरी : गौ आश्रय स्थल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण,अतिरिक्त शेड निर्माण के दिए निर्देश
लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) कड़ी धूप के बीच बुधवार को ब्लॉक नकहा स्थित वृहद गो आश्रय स्थल भानपुर का डीएम अंजनी कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने गोवंश संरक्षण से जुड़ी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा करते हुए हर पहलू को बारीकी से परखा और स्पष्ट निर्देश दिए कि गो संरक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। निरीक्षण के दौरान डीएम ने गो आश्रय स्थल में संरक्षित निराश्रित गोवंश की स्थिति, भूसा संग्रहण, खान-पान एवं समग्र प्रबंधन की जानकारी ली।…
लखीमपुर खीरी : डीएम ने गोला कॉरिडोर का किया निरीक्षण, शिव मंदिर में पूजा कर जनपदवासियों के लिए की सुख समृद्धि की कामना
गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) गोला गोकर्णनाथ में बन रहे छोटी काशी शिव मंदिर कॉरिडोर को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में है। बुधवार शाम डीएम अंजनी कुमार सिंह ने अफसरों की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्यों की हकीकत परखी और साफ संदेश दिया आस्था से जुड़े इस प्रोजेक्ट में ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कॉरिडोर से जुड़े विभिन्न कार्यों की प्रगति का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए। कहा कि…
रायबरेली: दहेज का रकम पूरा ना देने पर लालची दूल्हे ने युवक पर किया जानलेवा हमला
बछरावा /रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत देवी खेड़ा मजरे राघवपुर गांव में बीते मंगलवार की देर रात एक ऐसा मामला निकलकर सामने आया है, जिसने एक पिता की वर्षों की मेहनत एवं विवाह के पूर्व एक लड़की के द्वारा पत्नी के काल्पनिक रूप में अपने जीवनसाथी के साथ बिताए जाने वाले हसीन सपनो की परिकल्पना पर पानी फेर कर रख दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले की उक्त गांव में बीते मंगलवार की रात मोहनलाल के घर उनकी बेटी प्रीती गौतम की बारात खचोहन का पुरवा पोस्ट…
बरेली-सिरौली में आर वी कलेक्शन शोरूम का उद्घाटन पूर्व मंडल अध्यक्ष यशु गुप्ता ने किया शुभारंभ।
बरेली/आंवला – सिरौली में अलीगंज रोड स्थित प्यास मोड़ पर आरवी कलेक्शन शोरूम का उद्घाटन किया गया। भाजपा सिरौली के पूर्व मंडल अध्यक्ष यशु गुप्ता ने फीता काटकर शोरूम का शुभारंभ किया।इस अवसर पर यशु गुप्ता ने कहा कि यह नया शोरूम क्षेत्रवासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह प्रतिष्ठान ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करेगा।शोरूम में चप्पल, जूते, कपड़े सहित विभिन्न प्रकार के रेडीमेड उत्पाद उपलब्ध हैं। गुप्ता ने बताया कि आजकल फैशन के दौर में रेडीमेड कपड़ों और सामान का चलन बढ़ा है,…
बरेली:सिरौली थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार।
सिरौली थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार। जानकारी के अनुसार, विकास यादव पुत्र श्याम सिंह खरगपुर गांव के निवासी थे। वह अपनी रिश्तेदारी सुकटिया गांव से दावत खाकर देर रात अपने गांव लौट रहे थे। ग्राम आराजी के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया। परिजनों को लगा कि रात अधिक होने के कारण विकास कहीं रुक गया होगा। लेकिन, जब वह सुबह तक…
कासगंज : उपर जिला अधिकारी दिग्विजयप्रतापसिंह को ज्ञापन सौंपते प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी
शिक्षकों के तैनाती स्थल क्षेत्र में ही लगाई जाए जनगणना में ड्यूटी कासगंज।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के महामंत्री मुनेश राजपूत के नेतृत्व में बुधवार को अपर जिलाधिकारी दिग्विजय प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंप शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि शिक्षकों द्वारा जनगणना की ड्यूटी के संबंध में संगठन को लगातार बताई गई समस्याओं को ज्ञापन में माध्यम से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है। संघ ने शिक्षकों एवं अन्य कार्मिकों की जनगणना में वरिष्ठता के आधार कर उनके कार्यस्थल क्षेत्र में ही ड्यूटी लगाने हेतु अनुरोध किया।…
जौनपुर: जन अधिकार पार्टी के तत्वाधान में पदाधिकारी द्वारा राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी को सौंपा।
प्रदेश मे बढ़ रहे महिला अपराध जैसे कि बलात्कार हत्या के मामले को गंभीरता से लेते हुए जन अधिकार पार्टी जौनपुर ने राष्ट्रपति को सबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिसमें हरदोई कांड शिल्पी कुशवाहा मर्डर केस वह गाजीपुर में निशा वश्वकर्मा मर्डर केस पर गंभीरता से ध्यान आकर्षित किया गया है और सरकार से मांग की है कि महिला अपराध को रोकने के लिए कड़े से कड़े कदम उठाए जाएं । ज्ञापन देने वालों में पार्टी के पदाधिकारी जिला अध्यक्ष- विजय कुमार मौर्य, जिला सलाहकार एडवोकेट सुरेशचंद्र मौर्य, जिला उपाध्यक्ष…
सम्यक पार्टी छतरपुर में तेजी से बढ़ा रही जन-संपर्क अभियान
छतरपुर, मध्य प्रदेश। सम्यक पार्टी ने मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में संगठन विस्तार और जन-सम्पर्क को गति दी है। हाल ही में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तीन महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए, जिसमें आम जनता, युवा और स्थानीय पदाधिकारियों के साथ सीधा संवाद किया गया। 27 अप्रैल को प्रदेश महासचिव और राष्ट्रीय मार्गदर्शक मंडल के सदस्य धर्मदास पांचाल के साथ जन-संपर्क अभियान चलाया गया। संभागीय प्रवक्ता रमेश सुगम विश्व ने बताया कि लोगों को सम्यक पार्टी के नियमों, उद्देश्यों और नीतियों की विस्तृत जानकारी दी गई। पार्टी की…
पीलीभीत: कालेज द्वारा टी.सी. व मार्कशीट न देने पर, ग्रामीण ने सीएम पोर्टल पर की शिकायत।
पीलीभीत: बिलसंडा कस्बे के आर.डी.पब्लिक इंटर कॉलेज का मामला है। जहां प्रबंधक व प्रधानाचार्य द्वारा मनमानी की जा रही है। इसी कालेज की छात्रा कामिनी देवी पुत्री महेंद्र पाल ग्राम- मार, पोस्ट-बिलसंडा, जनपद-पीलीभीत की रहने वाली है। जिसने सत्र 2025 में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। कामिनी देवी के पिता का कहना है कि उनकी बेटी अपनी टीसी व मार्कशीट लेने कालेज कई बार गयी। तो कालेज के प्रबंधक द्वारा टीसी व मार्कशीट नहीं दी गयी। तथा प्रबंधक ने 1000 रुपए और मांगे बल्कि कामिनी देवी की फीस जमा…
लखीमपुर खीरी : डीएम की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु की बैठक, बोले उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता
लखीमपुर खीरी 28 अप्रैल। जिले के उद्यमियों एवं व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से अटल सभागार में डीएम अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु की बैठक हुई। बैठक के दौरान डीएम ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि उद्यमियों, व्यापारियों, निर्यातकों की जायज समस्याओं का समयबद्धता एवं गुणवत्तापरक निस्तारण कराया जाए। ताकि जनपद में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके। डीएम ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण करना शासन की शीर्ष प्राथमिकता है। समस्याओं के तत्परतापूर्वक निदान से उद्यमियों में प्रशासन…
गोंडा में महिला शक्ति की मिसाल: कमिश्नर, डीएम और सीडीओ तीनों पदों पर महिला IAS अफसर
गोंडा:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अप्रैल 2026 प्रशासनिक सेवा में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का एक प्रेरणादायक उदाहरण गोंडा जनपद में देखने को मिला, जहां एक विशेष उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान ऐसा संयोग बना जिसने सभी का ध्यान आकर्षित कर लिया। जिले में तैनात तीनों शीर्ष प्रशासनिक पद—कमिश्नर, जिलाधिकारी (DM) और मुख्य विकास अधिकारी (CDO)—पर महिला IAS अधिकारी कार्यरत हैं।इस खास मौके पर जब उद्घाटन स्थल पर लगी शिलापट्टिका (नाम पट्टिका) पर तीनों अधिकारियों के नाम एक साथ दर्ज दिखे, तो वहां मौजूद सभी लोग मुस्कुराए बिना नहीं रह सके।…
