बरेली/आंवला – सिरौली में अलीगंज रोड स्थित प्यास मोड़ पर आरवी कलेक्शन शोरूम का उद्घाटन किया गया। भाजपा सिरौली के पूर्व मंडल अध्यक्ष यशु गुप्ता ने फीता काटकर शोरूम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर यशु गुप्ता ने कहा कि यह नया शोरूम क्षेत्रवासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह प्रतिष्ठान ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करेगा।
शोरूम में चप्पल, जूते, कपड़े सहित विभिन्न प्रकार के रेडीमेड उत्पाद उपलब्ध हैं। गुप्ता ने बताया कि आजकल फैशन के दौर में रेडीमेड कपड़ों और सामान का चलन बढ़ा है, जिसे देखते हुए यह शोरूम खोला गया है।
शोरूम के मालिक भगवान शरण मौर्य ने मुख्य अतिथियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस कार्यक्रम में भाजपा नेता प्रभाकर शर्मा, ठाकुर प्रमोद कुमार सिंह, मंठे सिंह, मंडल मंत्री ठाकुर अर्जुन सिंह कठेरिया, महामंत्री अविनाश मौर्य और लोकेश शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
बरेली-सिरौली में आर वी कलेक्शन शोरूम का उद्घाटन पूर्व मंडल अध्यक्ष यशु गुप्ता ने किया शुभारंभ।
