पीलीभीत: कालेज द्वारा टी.सी. व मार्कशीट न देने पर, ग्रामीण ने सीएम पोर्टल पर की शिकायत।

पीलीभीत: बिलसंडा कस्बे के आर.डी.पब्लिक इंटर कॉलेज का मामला है। जहां प्रबंधक व प्रधानाचार्य द्वारा मनमानी की जा रही है। इसी कालेज की छात्रा कामिनी देवी पुत्री महेंद्र पाल ग्राम- मार, पोस्ट-बिलसंडा, जनपद-पीलीभीत की रहने वाली है। जिसने सत्र 2025 में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। कामिनी देवी के पिता का कहना है कि उनकी बेटी अपनी टीसी व मार्कशीट लेने कालेज कई बार गयी। तो कालेज के प्रबंधक द्वारा टीसी व मार्कशीट नहीं दी गयी। तथा प्रबंधक ने 1000 रुपए और मांगे बल्कि कामिनी देवी की फीस जमा है।
फिर एक बार महेंद्र स्वयं कालेज अपनी बेटी की टीसी व मार्कशीट लेने गया। मगर कालेज के प्रबंधक द्वारा अभद्र व्यवहार करके कालेज से भगा दिया गया।
मजबूर हो कर कामिनी देवी पुत्री महेंद्र पाल ने सीएम पोर्टल पर इस बात की शिकायत की।