लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाएं जाने, यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में डीएम अंजनी कुमार सिंह ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। बैठक का संयोजन, संचालन पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड (तृतीय) के अधिशाषी अभियंता अनिल कुमार यादव और एआरटीओ शांति भूषण पांडे ने संयुक्त रूप से किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने जिले में घटित दुर्घटनाओ का विश्लेषण करते हुए नए ब्लैक स्पॉट एवं बनरेबल लोकेशन चिन्हित करने…
Category: देश
फर्रुखाबाद में जूता-चप्पल की दुकान में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका, दमकल देरी से पहुंचने पर लोगों में आक्रोश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अप्रैल 2026 शहर के टाउन हॉल क्षेत्र स्थित काशीराम कॉलोनी के पास सब्जी मंडी के निकट मंगलवार देर रात करीब 11 बजे एक जूता-चप्पल की दुकान में भीषण आग लग गई। दुकान के सामने लगे ट्रांसफार्मर के पास अचानक उठीं आग की लपटों ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।आग की तेज लपटों को देखकर आसपास के स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए और निजी समर (मोटर) चलाकर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। काफी…
फर्रुखाबाद: हरदोई रैली की तैयारी में जुटी भाजपा, 15 हजार कार्यकर्ताओं को पहुंचाने का लक्ष्य
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अप्रैल 2026 भारतीय जनता पार्टी की ओर से आगामी 29 अप्रैल को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हरदोई रैली को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में मंगलवार को आवास विकास स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी ने तैयारियों की समीक्षा की।बैठक में जानकारी दी गई कि 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे और इसके उपलक्ष्य में हरदोई जनपद…
फर्रुखाबाद में आलू खरीद केन्द्र का शुभारंभ, किसानों को मिलेगा बाजार हस्तक्षेप योजना का लाभ
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अप्रैल 2026 जनपद में किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, भारत सरकार तथा उद्यान विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त प्रयास से बाजार हस्तक्षेप योजना के अंतर्गत आलू खरीद केन्द्र का शुभारंभ मण्डी समिति सातनपुर परिसर में किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निदेशक उद्यान विभाग उत्तर प्रदेश, लखनऊ श्री भानु प्रकाश राम रहे।इस योजना के अंतर्गत आलू उत्पादक किसानों से बाजार हस्तक्षेप मूल्य 650.09 रुपये प्रति कुन्तल निर्धारित किया गया है, जबकि ओवरहेड…
फर्रुखाबाद: डीएम डॉ. अंकुर लाठर का प्राथमिक विद्यालय बर्ना बुजुर्ग में औचक निरीक्षण, शिक्षा गुणवत्ता सुधार पर दिया जोर
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने मंगलवार को विकासखंड कमालगंज के प्राथमिक विद्यालय बर्ना बुजुर्ग का औचक निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में चल रही शैक्षणिक गतिविधियों का गहन अवलोकन किया और विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी शैक्षिक गुणवत्ता का आकलन किया।डीएम ने कक्षा-कक्षों में जाकर बच्चों से विभिन्न विषयों से जुड़े सवाल पूछे और उनकी समझ तथा सीखने की क्षमता को परखा। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए कि बच्चों की बुनियादी शिक्षा—खासकर पढ़ना,…
फर्रुखाबाद: जमीनी विवाद में चाचा की हत्या, 24 घंटे के भीतर नामजद आरोपी गिरफ्तार
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अप्रैल 2026 थाना मऊदरवाजा पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत की गई।पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह के निर्देशन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चन्दर के पर्यवेक्षण में थाना मऊदरवाजा पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 163/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत वांछित अभियुक्त ओमकार पुत्र रामसनेही निवासी ग्राम…
फर्रुखाबाद: राष्ट्रीय लोक अदालत 09 मई को, जिले में 69,384 मामलों के निस्तारण की तैयारी तेज
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अप्रैल 2026 आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर आज जिला स्तर पर अहम तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अभिनितम उपाध्याय ने अपने विश्राम कक्ष में की, जबकि संचालन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री युगल शम्भू द्वारा किया गया।बैठक में अध्यक्ष महोदय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण योग्य अधिक से अधिक मामलों को चिन्हित कर उनकी सूची तैयार की जाए, ताकि अधिक से…
फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना जहानगंज द्वारा महिलाओं को किया गया जागरूक
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अप्रैल 2026 प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में थाना जहानगंज पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में विशेष जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 (वूमेन पावर लाइन), 112 (आपातकालीन सेवा) और 181 (महिला हेल्पलाइन) के बारे में विस्तार से जानकारी दी।…
फर्रुखाबाद में अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी डॉ अंकुर लाठर के निर्देशन में जनपद में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को चौकी आईटीआई, थाना कादरीगेट क्षेत्र के आवास विकास अंतर्गत खानपुर इलाके में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने औचक छापेमारी की।छापेमारी के दौरान मौके पर बालू से लदी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां परिवहन करती हुई पकड़ी गईं। टीम ने वाहनों को रोककर दस्तावेजों की जांच की, लेकिन मौके पर मौजूद लोग कोई भी वैध प्रपत्र प्रस्तुत…
फर्रुखाबाद:दिव्यांग दंपत्ति को मिला रोजगार का सहारा, सपा ने भेंट की दुकान
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अप्रैल 2026 समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) दिव्यांग रोजगार मिशन के तहत एक सराहनीय पहल करते हुए नवाबगंज क्षेत्र के सिरमौर बांगर निवासी दिव्यांग प्रभाकर शाक्य को स्वरोजगार हेतु दुकान उपलब्ध कराई गई। प्रभाकर शाक्य और उनकी पत्नी दोनों ही दिव्यांग हैं और आर्थिक रूप से अत्यंत कमजोर स्थिति में जीवन यापन कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, उनकी स्थिति का संज्ञान पार्टी पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से लिया। इसके बाद जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव के सहयोग से…
प्रयागराज, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न
रेलिंग, डिवाइडर इत्यादि सरकारी सम्पत्ति को किसी व्यक्ति विशेष, मैरेज हाल, पेट्रोल पंप, होटल संचालकों द्वारा क्षति पहुंचायी गई तो सम्बंधित के विरूद्ध की जाएगी कठोर कार्रवाई जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को संगम सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग, पुलिस विभाग, मुख्य चिकित्साधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक/बेसिक शिक्षा अधिकारी को जनपद प्रयागराज में जितने भी स्कूल, मैरेज हॉल एवं हॉस्पिटल संचालित हो रहे हैं, उनके विरूद्ध अब तक निर्गत नोटिस का विवरण उपलब्ध करायें जाने के…
प्रयागराज: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न
जिला समन्वयको कोे 30 अप्रैल तक लम्बित आवेदन पत्रों पर ऋण वितरण करने के दिए निर्देश उत्कृष्ट कार्य करने वाले शाखा प्रबन्धकों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को संगम सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के बैकों में वितरण हेतु लम्बित आवेदन पत्रों को दिनांक 30.04.2026 तक ऋण वितरण करने हेतु जिला समन्वयको कोे निर्देश दिये गये एवं वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट कार्य करने…
फर्रुखाबाद:हरदोई में प्रधानमंत्री के आगमन से पहले सुरक्षा चाक-चौबंद, एसपी ने किया रूट व व्यवस्थाओं का निरीक्षण
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 अप्रैल 2026 माननीय प्रधानमंत्री के प्रस्तावित जनपद हरदोई आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ आरती सिंह द्वारा कार्यक्रम स्थल एवं निर्धारित रूट का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने रूट चार्ट, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, यातायात डायवर्जन तथा संवेदनशील स्थलों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही…
अभिनेता शियास करीम पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज, क्या है मामला
अभिनेता और रियलिटी शो स्टार शियास करीम के खिलाफ एक महिला के साथ कथित धोखाधड़ी, उसकी मर्यादा भंग करने और आपराधिक धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक्टर की महिला बिजनेस पार्टनर ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया है। शिकायत के अनुसार, करीम ने कथित तौर पर एक नए बिजनेस वेंचर में पार्टनरशिप का वादा करके महिला से लाखों रुपये की धोखाधड़ी की। शिकायतकर्ता ने आगे आरोप लगाया…
‘बंगाल में पहली बार बनेगी बीजेपी की सरकार’, नितिन नवीन का बड़ा दावा
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा है कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि 4 मई का दिन पश्चिम बंगाल के लिए बेहद ऐतिहासिक साबित होगा. उनके अनुसार यह दिन राज्य में नई आज़ादी, नई उमंग और नई उड़ान का प्रतीक बनेगा. जयपुर दौरे पर पहुंचे नितिन नवीन ने कहा कि बंगाल में बदलाव के लिए वहां की जनता जिस तरह से सड़कों पर…
IPL 2026 के बीच क्यों आया PBKS की मालकिन प्रीति जिंटा को गुस्सा?
पंजाब किंग्स अब तक एकमात्र ऐसी टीम है, जो IPL 2026 में एक भी मैच नहीं हारी है. इस टीम की मालकिन प्रीति जिंटा भी अपनी टीम के प्रदर्शन से बहुत खुश हैं. आमतौर पर प्रीति जिंटा मैदान में अपनी टीम को सपोर्ट करने आती हैं और लगातार चर्चा में बनी रहती हैं. मगर इस बार उनके चर्चा में आने का कारण कुछ और हैं, क्योंकि वो एक फैन पर भड़क उठी हैं. उन्होंने यह तक कह दिया कि औरत किसी की प्रॉपर्टी नहीं होती.क्या है मामला? पंजाब किंग्स ने…
महिला विश्व कप के लिए इंग्लैंड टीम का एलान, 18 साल की टिली कोलमैन को मिली जगह
इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। बाएं हाथ की 18 वर्षीय अनकैप्ड स्पिन गेंदबाज टिली कोर्टीन-कोलमैन को पहली बार इंग्लैंड टीम में जगह दी गई है। टिली कोलमैन सोफी एक्लेस्टोन और चार्ली डीन के साथ मिलकर इंग्लैंड के स्पिन अटैक को मजबूती प्रदान करेंगी। टिली कोलमैन का प्रदर्शन हाल ही में हुए ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट में शानदार रहा था। उन्होंने नौ मुकाबलों में 5.75 के शानदार इकोनॉमी रेट से 11 विकेट चटकाए थे। सदर्न ब्रेव को फाइनल…
सतिंदर सरताज ने बताया कैसे 15 मिनट में तैयार किया ‘धुरंधर 2’ का ‘जाइये सजना’
‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर अभी भी बनी हुई है। फिल्म का संगीत भी काफी पसंद किया गया। जिस गाने की सबसे ज्यादा चर्चा हुई वो है ‘जाइये सजना’, जिसे जैस्मीन सैंडलस और सतिंदर सरताज ने गाया है। अब सतिंदर सरताज और टी-सीरीज के मुखिया भूषण कुमार ने बताया कि कैसे 20 मिनट से भी कम समय में ये गाना बनकर तैयार हुआ। ‘जाइये सजना’ में सतिंदर सरताज की गाई हुई लाइनें सबसे ज्यादा मशहूर हो रही हैं। इस गाने को लेकर भूषण कुमार ने कहा कि मैंने पहली…
‘जज पर भरोसा नहीं, केस से हटें? अरविंद केजरीवाल मामले पर संजय सिंह का बड़ा बयान
आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा हाईकोर्ट में पेश न होने के मामले में अब सियासत भी तेज हो गयी है. अरविंद केजरीवाल ने जज की निष्पक्षता को लेकर संदेह जाहिर किया था, अब इस मामले में पार्टी नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने केजरीवाल के सत्याग्रह का समर्थन किया है. उन्होंने भी अरविंद केजरीवाल की उस मांग का समर्थन किया जिसमें जज को इस केस से हटाने की मांग की गयी थी. इसको लेकर उन्होंने लंबी-चौड़ी दलील दी है. जिसमें उनके…
विराट कोहली ने रचा इतिहास, IPL में 9000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में विराट कोहली ने इतिहास रच दिया है. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 11 रन बनाते ही किंग कोहली ने आईपीएल में 9 हजार रन पूरे कर लिए हैं. वह आईपीएल में 9000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. विराट की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाईं. आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पहले ही विराट कोहली के नाम है. विराट ने 9000 रन पूरे करने के लिए काफी आराम से खेला. उन्होंने छठे ओवर की लास्ट गेंद…
