फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अप्रैल 2026 प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में थाना जहानगंज पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में विशेष जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 (वूमेन पावर लाइन), 112 (आपातकालीन सेवा) और 181 (महिला हेल्पलाइन) के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्हें साइबर अपराध, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ एवं अन्य अपराधों से बचाव के उपाय भी बताए गए।थाना जहानगंज पुलिस द्वारा उपस्थित महिलाओं को यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में वे बिना किसी भय के पुलिस से संपर्क करें। पुलिस विभाग उनकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।इस अवसर पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, शिक्षा के महत्व को समझने तथा समाज में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं एवं बालिकाएं उपस्थित रहीं और उन्होंने पुलिस द्वारा दी गई जानकारी को उपयोगी बताया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है, ताकि वे समाज में निर्भीक होकर आगे बढ़ सकें।
फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना जहानगंज द्वारा महिलाओं को किया गया जागरूक
