बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा है कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि 4 मई का दिन पश्चिम बंगाल के लिए बेहद ऐतिहासिक साबित होगा. उनके अनुसार यह दिन राज्य में नई आज़ादी, नई उमंग और नई उड़ान का प्रतीक बनेगा.
जयपुर दौरे पर पहुंचे नितिन नवीन ने कहा कि बंगाल में बदलाव के लिए वहां की जनता जिस तरह से सड़कों पर उतरकर सामने आई है, वह अपने आप में बड़ा संकेत है. उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने लंबे समय तक संघर्ष किया है और उसी मेहनत का परिणाम 4 मई को देखने को मिलेगा. उन्होंने भरोसा जताया कि उस दिन निश्चित रूप से भाजपा का भगवा लहराएगा और राज्य में पार्टी की सरकार बनेगी.
