हरदोई: जनपद के एकमात्र पर्वतारोही अभिनीत मौर्य ने आज जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह से मुलाकात की जिलाधिकारी ने अभिनीत को उनके हाल के अफ्रीका महाद्वीप में उनके माउंट किलिमंजारो के पर्वतारोहण अभियान के लिए उन्हें बधाई दी। जिलाधिकारी ने उनके सफल पर्वतारोहण अभियान के लिए प्रमाणपत्र प्रदान किया। जनपद के कोथावां विकास खण्ड के आंट-सांट ग्राम के मूल निवासी पर्वतारोही अभिनीत ने 26 जनवरी को सुबह 6 बजकर 43 मिनट पर 19341 फ़ीट ऊंची माउण्ट किलिमंजारो की चोटी पर तिरंगा फहराया था। उन्होंने चोटी से प्रकृति संरक्षण का संदेश बैनर…
Category: उत्तर प्रदेश
हरदोई:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई समाज कल्याण एवं ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा बैठक
विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में समाज कल्याण एवं ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का भौतिक सत्यापन कराया जाए। दिव्यांगता हेतु प्राप्त नवीन आवेदनों का सत्यापन कराया जाए। पात्रों के प्रमाण पर जारी कराए जाएं। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों को 18 बिंदुओं से संतृप्त कराया जाए। चिन्हित आंगनबाड़ी केंद्रों में लर्निंग लैब का कार्य जल्द पूरा कराया जाए। मिशन कायाकल्प के सभी बिंदुओं को संतृप्त कराया…
माघमेला के मुख्य स्नान पर्व पर सर्व सम्बन्धित प्रयागराज: अधिकारियों को उक्त स्नान पर्व के अवसर पर आने वाले श्रद्धालुओं एवं स्नानार्थियों के सुगम आवागमन, स्नान एवं बेहतर यातायात प्रबन्धन के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
दि0, 06-02-2024 को पुलिस लाइन्स स्थित त्रिवेणी सभागार में माघमेला-2024 के मुख्य स्नान-पर्व मौनी अमावस्या के दृष्टिगत मेला क्षेत्र के अन्दर पुलिस प्रबन्ध व सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन, वाहनों की पार्किंग, स्नान घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं के लिए चिकित्सीय सुविधा, रेलवे स्टेशन मूवमेन्ट प्लान व होल्डिंग एरिया आदि व्यवस्थापन के सम्बन्ध में पुलिस आयुक्त, प्रयागराज द्वारा गोष्ठी की गयी, जिसमें जिलाधिकारी, प्रयागराज, मेलाधिकारी, कुम्भमेला प्रयागराज, पुलिस उपमहानिरीक्षक/प्रभारी माघमेला, पुलिस अधीक्षक जी0आर0पी0 प्रयागराज, पुलिस उपायुक्त प्रोटोकाल/नगर/गंगानगर/यमुनानगर/यातायात, मुख्य चिकित्साधिकारी प्रयागराज, प्रभारी अधिकारी माघमेला, अपर जिलाधिकारी नगर व प्रसाशन…
मैनपुरी में पुलिसकर्मियों ने भाजयुमो क्षेत्रीय उपाध्यक्ष को लाठियों से पीटा, धरने पर बैठे करणी सेना और भाजपा कार्यकर्ता
भाजयुमो पदाधिकारी को जेल भेजे जाने के बाद जिला कारागार पहुंचे क्षेत्रीय उपाध्यक्ष को सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी ने लाठी मार कर परिसर से बाहर खदेड़ दिया। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया। इसी के विरोध में मंगलवार सुबह भाजयुमो और करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय का घेराव किया। धरना प्रदर्शन शुरू कर एसडीएम करहल के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े। करहल में आमरण अनशन कर रहे भाजयुमो पदाधिकारी विक्रम वैश्य को सोमवार को जेल भेज दिया गया। उनके साथ भाजयुमो के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गौतम…
मैनपुरी में अस्थमा, हार्ट और कोल्ड डायरिया के पांच मरीजों ने तोड़ा दम, ओपीडी में पहुंचे 466 मरीज
मैनपुरी में अस्थमा, हार्ट और कोल्ड डायरिया के पांच मरीजों की मौत हो गई। जिला अस्पताल की ओपीडी में 466 मरीज पहुंचे। यहां मौसम में बदलाव के बाद लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बारिश के बाद सर्द हवाओं के चलने से मौसम में गलन बढ़ गई है। ऐसे में सर्दी जुकाम, अस्थमा, हार्ट और कोल्ड डायरिया के मरीजों की दिक्कतें भी बढ़ना शुरू हो गई हैं। पिछले 24 घंटे में जिला अस्पताल में भर्ती दो मरीजों सहित अस्थमा, हार्ट और कोल्ड डायरिया…
मैनपुरी में बाहर गई थी मां… लौटी तो फंदे पर लटकी मिली बेटी, दृश्य देखकर निकल गई चीख
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार को एक युवती ने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी होने के बाद घर में चीख पुकार मच गई। परिजन ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई पोस्टमार्टम शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना एलाऊ थाना क्षेत्र के सगामई गांव की है। सोमवार की शाम गांव निवासी करन सिंह की 22 वर्षीय पुत्री शिवानी ने कमरा बंद कर दुपट्टे का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मां उमा देवी जब घर के बाहर…
मैनपुरी में सहकारी बैंक में लाखों का गबन मामला, कार्रवाई के नाम पर खानापूरी, दोषियों की सिर्फ वेतन वृद्धि रुकी
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सहकारी बैंक करहल में गबन करने वाले कर्मचारियों को बैंक की प्रबंध कमेटी ने अभयदान दे दिया। पहले जहां लगातार कार्रवाई टाली जाती रही वहीं अब केवल वेतन वृद्धियां रोककर दोनों कर्मचारियों पर कार्रवाई समाप्त कर दी गई। इस कार्रवाई की बैंक कर्मचारी और लोगों के बीच चर्चा है। आखिर गबन करने वालों को छोड़कर बैंक की प्रबंध कमेटी क्या संदेश देना चाहती है। जिला सहकारी बैंक की करहल शाखा में एक साल पहले खातों से धनराशि का गबन हुआ था। मामले की जांच उप…
मैनपुरी में पत्नी ने मायके से आने से किया मना, तो फांसी झूल गया पति, कुछ घंटों पहले फोन पर दोनों की हुई थी बात
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पत्नी नाराज होकर मायके चली गई। वापस आने से मना कर दिया तो सोमवार की शाम पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी होने पर घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के नगला शोभा गांव की है। गांव निवासी अतुल कुमार (23) की ससुराल हरचंदपुर गांव में है। कुछ दिन पूर्व पत्नी रोली मायके गई थी। दो दिन पूर्व अतुल के चाचा उसे लेने के लिए गए थे। उसने…
पीलीभीत की सुनगढ़ी में मोबाइल की दुकान से 10 लाख के फोन चोरी
पीलीभीत के चावला चौराहे पर पुलिस पिकेट प्वाइंट के नजदीक चोरों ने नकब लगाकर मोबाइल की दुकान से 10 लाख रुपये की कीमत के मोबाइल फोन चोरी कर लिए। उधर, गल्ला मंडी में एक दुकान में आठ दिन के भीतर दोबारा नकब लगाने की कोशिश की गई। शहर में लगातार हो रही चोरियों से गुस्साए व्यापारियों ने चौराहे पर धरना दिया। सूचना के बाद भी फील्ड यूनिट के न पहुंचने पर व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। बाद में एएसपी विक्रम दहिया ने मौका मुआयना किया। शहर…
पीलीभीत में ट्रांसफार्मर में फॉल्ट से दो घंटे गुल रही 200 घरों की बिजली
पीलीभीत की बारिश के बाद से शहर की बिजली व्यवस्था बेपटी है। शहर में रोजाना चार-पांच घंटे बिजली कटौती की जा रही है। इससे उपभोक्ता परेशान हैं। मंगलवार को खकरा फीडर का ट्रांसफार्मर फुंक जाने से करीब 200 घरों की बिजली दो घंटे से ज्यादा समय तक गुल रही। सूचना पर विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर दूसरा ट्रांसफार्मर रखवाया। इसके अलावा शहर के अग्रवाल सभा, आयुर्वेदिक कॉलेज रोड, पुरानी तहसील, बाजार गेट, एकतानगर, अशोक कॉलोनी, सुनगढ़ी मोहल्ला, काला मंदिर रोड, दूधिया मंदिर रोड समेत कई इलाकों में दिन भर…
पीलीभीत में सरकारी भूमि पर बोई फसल पर चलवाया ट्रैक्टर
पीलीभीत में सरकारी जमीन पर ग्रामीणों ने अवैध कब्जा कर फसल बो दी थी। शिकायत के बाद जब जांच हुई तो मामला सही पाया गया। इसपर एसडीएम ने टीम के साथ मौके पर जाकर फसल को जोत दिया। अवैध कब्जेदारों को चेतावनी दी गई है। शासन के आदेश पर सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी को लेकर प्रशासन की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। तीन दिन पहले शिकायत पर एसडीएम सदर देवेंद्र सिंह ने गांव दियूनी केसरपुर में जाकर जांच…
पीलीभीत में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
गजरौला के बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहे युवक की बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। घटना के बाद से उसके घर में कोहराम मचा है। थाना गजरौला क्षेत्र के गांव दियूनी बहादुरगंज निवासी 44 वर्षीय हुकुमचंद्र सोमवार को गांव बिठौरा कलां की साप्ताहिक बाजार से घरेलू जरूरत का सामान खरीदने आए थे। खरीदारी करने के बाद वह शाम सात बजे बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान दियूनी बहादुरगंज मोड़ के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक में…
पीलीभीत की सर्दियों में फेफड़ों का संक्रमण बढ़ा, सांस लेने में हो रही दिक्कत
पीलीभीत में सर्दी की वजह से काफी लोगों के फेफड़ों का संक्रमण फैल रहा है। इससे उनमें सांस लेने की समस्या बढ़ रही है। मेडिकल कॉलेज में इन दिनों रोजाना ऐसे 15 से 20 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में डॉक्टर उन्हें सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। सर्दी, खांसी के अलावा सांस से संबंधित मरीज मेडिकल कॉलेज में दवा लेने आ रहे हैं। कुछ मरीज तीन से चार दिन में दवाएं खाने के बाद पूरी तरह ठीक हो जाते हैं, लेकिन कुछ की समस्या बढ़ती…
लखनऊ में ठगों ने 42 लाख रुपये लिए, थमा दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
लखनऊ में ठगों ने भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) में ग्रुप सी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर विकास कुमार सिंह से करीब 42 लाख रुपये ठग लिए। यही नहीं उनको शक होन हो, इसके लिए नई दिल्ली बाराखम्भा स्थित दफ्तर में फर्जी इंटरव्यू कराकर विकास और उसके साथियों को फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे दिया। महानगर थाने में पीड़ितों ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।विकासनगर सेक्टर-छह निवासी विकास सिंह मेट्रो रेल में संविदा पर नौकरी करते थे। उनके मुताबिक 2018 में उनकी मुलाकात मिर्जापुर…
फर्रुखाबाद:भाजपा मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में नारी शक्ति वंदन अभियान को लेकर जिला कार्यशाला आयोजित हुई
फर्रुखाबाद,आज 6 फरवरी 2024 दिन मंगलवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित जिला भाजपा मुख्यालय पर जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता की अध्यक्षता में नारी शक्ति वंदन अभियान को लेकर जिला कार्यशाला आयोजित हुई जिसमें भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष बबीता पाठक सहित महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही इस अभियान को लेकर महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी व दिशा निर्देश दिए गए।भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने बताया केंद्र की मोदी सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए संसद में 33% आरक्षण देने का कार्य किया महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान…
फर्रुखाबाद:होम्योपैथी चिकित्सा में मरीजों का बढ़ा विश्वास
फर्रुखाबाद ,6 फ़रवरी 2024 जिले में इस समय पतित पावनी मां गंगा के तट पर मेला रामनगरिया लगा है जहां पर आस पड़ोस के जिले से लोग एक माह तक कल्पवास करने आते हैं lऐसे में होम्योपैथ विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजों को दवाई देकर स्वास्थ्य लाभ दिया जा रहा है lमेले में तैनात होम्योपैथ विभाग से डॉ सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि मेले में प्रतिदिन लगभग 250 से 300 मरीज बुखार, दाद, खुजली, जुकाम, शरीर में दर्द, जोड़ों में दर्द, अस्थमा, पेचिस, दस्त्त,आंख में खुजली, आदि अन्य बीमारियों…
मैनपुरी के मौनपुरा गांव पर फर्रुखाबाद टूंडला पैसेंजर से टकराई गाय, बचा हादसा
मैनपुरी के मौनपुरा गांव पर फर्रुखाबाद टूंडला पैसेंजर से टकराई गाय, बचा हादसा मैनपुरी कचरी रेलवे स्टेशन के निकट मंगलवार शाम पटरी पार कर रही गाय फर्रुखाबाद से टूंडला जा रही पैसेंजर ट्रेन से मैनपुरी कचरी के निकट गांव मौनपुरा पर टकरा गई। उसके पैर के अवशेष रेल डब्बे के नीचे फंस गए। टक्कर इतनी तेज थी कि यात्रियों को तेज झटका लगा और अफरातफरी मच गई। जोरदार झटके और एकाएक ब्रेक लगाने से बोगी पटरी से उतर सकती थी, लेकिन लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाई। मौके पर ग्रामीण भी…
कासगंज :विकास भवन में अनदेखी और लापरवाही का आलम?
कासगंज। विकास भवन में कार्यरत नाजिर फीरोज अहमद को उच्च अधिकारियों का इस कदर संरंक्षण प्राप्त है कि उसके द्वारा आम जनमानस को मिलने वाली स्वच्छता जैसी सुविधाएं भी नसीब नहीं हो पा रहीं है। दूर दराज से आने वाले पुरुष व खासकर महिलाओं को न तो पीने का साफ पानी ही नसीब होता है और न हीं ये शौचालय का प्रयोग ही कर पाते हैं । विकास भवन स्थित शौचालय गंदगी से बजबजा रहा है जिसकी महीनों से सफाई नहीं कराई गई है । खुले आम स्वच्छता अभियान को…
KGMU के ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को 24 घंटे तक मुफ्त इलाज मिल सकेगा
योगी सरकार के बजट 2024 में लखनऊ समेत यूपी के बड़े चिकित्सा संस्थानों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार के लिए जमकर धनवर्षा हुई। टॉप संस्थानों में पिछले साल की तुलना में इस बार कही ज्यादा बजट प्रस्तावित किया गया। इससे मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी की आस जगी है।लखनऊ के KGMU, SGPGI, लोहिया संस्थान और कल्याण सिंह कैंसर सुपर स्पेशलिटी संस्थान सभी के बजट में बड़े पैमाने पर इजाफा किया गया हैं। वही KGMU के ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को 24 घंटे तक…
जौनपुर : बाइक खम्भे से टकरायी, तीन घायल, एक की हालत गम्भीर
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के आजाद पुलिया के समीप सड़क दुघर्टना में बाइक सवार तीन युवक तेज रफ्तार बाइक खम्भे से टकराने से गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीबीगंज चौकी क्षेत्र के पूरासरवन गांव निवासी 22 गुलशन पुत्र रामनैन 18 वर्षीय विशाल पुत्र छोटे लाल व हुसेनाबाद गांव निवासी 20 वर्षीय आलोक पुत्र सभाजीत रविवार की रात बाइक से घर आ रहें थे…
