नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले में देशभर में जारी आंदोलन के बीच शनिवार (25 जुलाई, 2026) को आखिरकार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) ने इस्तीफा दे दिया. उनके इस्तीफे पर तमाम राजनीतिक दलों की ओर से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. सियासत भी जारी है. जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) की ओर से भी रिएक्शन आया है.
शनिवार बिहार बंद के दौरान तेज प्रताप यादव छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरे थे. इस बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी हो गया. इस पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने निशाना साधा.
तेज प्रताप यादव ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि परीक्षाओं में धांधली और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के लिए जिम्मेदारी तय होनी चाहिए. ये जीत छात्रों की जीत है. अन्यान्य के विरुद्ध न्याय की जीत है.
