फर्रुखाबाद:भाजपा मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में नारी शक्ति वंदन अभियान को लेकर जिला कार्यशाला आयोजित हुई

फर्रुखाबाद,आज 6 फरवरी 2024 दिन मंगलवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित जिला भाजपा मुख्यालय पर जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता की अध्यक्षता में नारी शक्ति वंदन अभियान को लेकर जिला कार्यशाला आयोजित हुई जिसमें भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष बबीता पाठक सहित महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही इस अभियान को लेकर महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी व दिशा निर्देश दिए गए।
भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने बताया केंद्र की मोदी सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए संसद में 33% आरक्षण देने का कार्य किया महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए भाजपा प्रतिबद्ध है संगठन स्तर पर शक्ति वंदन अभियान चलाया जाएगा जो की पांच चरणों में चलाने के निर्देश मिले हैं इस अभियान में भाजपा महिला मोर्चा की भागीदारी रहेगी पहले चरण में 10 फरवरी से शक्ति संवाद कार्यक्रम जिला स्तर पर होगा जिसमें महिला संबंधित विशिष्ट एनजीओ के प्रमुख (शिक्षा, स्वास्थ्य, सहकारी समितियां, कृषि, लीगल अवेयरनेस, पर्यावरण, स्केल के क्षेत्र में काम करने वाली एनजीओ) एवं जिले में अच्छा कार्य करने वाले स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष/ सचिव शामिल होंगे। 11 फरवरी से 14 फरवरी के मध्य शक्ति सम्मान कार्यक्रम आयोजित होगा विधानसभा स्तर पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में एनजीओ से संबंधित प्रमुख महिलाओं को अच्छे कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। विधानसभा स्तर पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में जिस विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत होगा वहां के स्थानीय विधायक इस कार्यक्रम को मुख्य रूप से देखेंगे।
तीसरे चरण में स्वयं सहायता समूह संपर्क कार्यक्रम 12 से 21 फरवरी के मध्य होगा इस कार्यक्रम के माध्यम से स्वयं सहायता समूह के अंतर्गत आने वाली बहनों से संपर्क करके केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी कार्यों की चर्चा होगी मंडल स्तर पर आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों में मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं मंडल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी जनप्रतिनिधि शामिल रहेंगे। चतुर्थ चरण में मंडल स्तर पर 22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन कार्यक्रम स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के साथ सुना जाएगा। पांचवें चरण में 25 से 26 फरवरी के मध्य जनपद स्तर पर एनजीओ सम्मेलन आयोजित होगा। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष की देखरेख में कार्यक्रम आयोजित होगा। जिला अध्यक्ष ने बताया पांच चरणों में होने वाले कार्यक्रमों के लिए महिला मोर्चा जिला कमेटी सक्रिय महिला कार्यकर्ताओं की सूची दें जल्द से जल्द इन कार्यक्रमों की तिथियां भी तय करने के निर्देश दिए गए है।
महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता पाठक ने कहा आज देश में हर क्षेत्र में महिलाएं नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत के निर्माण में महिलाओं की भागीदारी है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने महिलाओं को हर क्षेत्र में मजबूत करने का कार्य किया है आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ एनजीओ एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने सामाजिक परिवर्तन लाने का कार्य किया। संगठन स्तर पर भाजपा में महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने समय-समय पर समाज के लिए कार्य किया है। यह अभियान महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाया जा रहा है जो सामाजिक स्तर पर एक अच्छा संदेश देगा।
भाजपा जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता ने बताया इन कार्यक्रमों के लिए जल्द से जल्द तिथियां का ऐलान हो जाएगा प्रत्येक कार्यक्रम के लिए संयोजक बनाए जाएंगे 10 फरवरी से 26 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान में महिला मोर्चा सहित जिला व मंडल स्तर पर कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई है। पूरे अभियान की हर स्तर पर रिपोर्टिंग सरल ऐप पर करना है। क्षेत्र व प्रदेश स्तर पर अभियान की रिपोर्टिंग होगी।
इस कार्यक्रम के अवसर पर संचालन जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता ने किया इस दौरान जिला उपाध्यक्ष ममता सक्सेना जिला मंत्री अभिषेक बाथम रमला राठौर राजवती बाथम जिला उपाध्यक्ष श्वेता दुबे रचना अवस्थी आदि लोग मौजूद रहे।