प्रयागराज:थाना फाफामऊ पुलिस टीम द्वारा धर्मान्तरण का प्रयास करने वाले 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त थरवई के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना फाफामऊ पर पंजीकृत मु0अ0सं0-155/26 धारा 352/351(2) भा0न्या0सं0 व 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्म समपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम से सम्बन्धित 02 वांछित अभियुक्त 1. सरताज अली पुत्र रमजान अली निवासी ग्राम सरायकाजी थाना फखरपुर जनपद बहराइच हाल पता विरयानी की दुकान शान्तिपुरम चौराहा थाना…

प्रयागराज: अस्सिटेंट कमांडेंट परीक्षा-2026 को सकुशल, नकलविहीन व सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार

प्रयागराज, अस्सिटेंट कमांडेंट परीक्षा-2026 को सकुशल, नकलविहीन व सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार परीक्षा की शुचिता पर प्रभाव डालने का प्रयास करने वालो के विरूद्ध की जायेगी कठोर कार्रवाई- अपर जिलाधिकारी परीक्षा की शुचिता बनाये रखने के लिए अपर जिलाधिकारी ने सभी परीक्षा केन्द्रों पर कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा सम्पन्न कराये जाने के दिए निर्देश प्रयागराज 17 जुलाई। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा के निर्देशन एवं अपर जिलाधिकारी नगर श्री सत्यम मिश्र की अध्यक्षता में शुक्रवार को संगम सभागार में…

प्रयागराज: जिलाधिकारी ने राजस्व कार्यों एवं आईजीआरएस की समीक्षा की

अंश निर्धारण से संबंधित लम्बित सभी मामलों को 30जुलाई तक निस्तारित करने के जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा शुक्रवार को संगम सभागार में अपर जिलाधिकारियों, उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों के साथ बैठक कर तहसीलवार राजस्व कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। उनके द्वारा बैठक में लंबित कोर्ट केस, अंश निर्धारण सहित अन्य कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी|बैठक में जिलाधिकारी ने पांच साल से अधिक पुराने वादो एवं पांच साल से अधिक अन्य राजस्व से सम्बंधित प्रकरणों को जुलाई माह में अनिवार्य…

फर्रुखाबाद: जहानगंज पुलिस ने प्रमुख बाजारों में किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जुलाई 2026 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में थाना जहानगंज पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रमुख बाजारों और मुख्य मार्गों पर पैदल गश्त (फ्लैग मार्च) किया। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने बाजारों, सार्वजनिक स्थानों तथा भीड़भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण करते हुए लोगों से सुरक्षा संबंधी आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों एवं नागरिकों से संवाद कर उन्हें किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने…

लखीमपुर खीरी : सावन मेले को लेकर तैयारियां तेज, डीएम की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज़) छोटी काशी गोला के नाम से विख्यात गोला गोकर्णनाथ में सावन माह मेले को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। शुक्रवार को जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में नगर पालिका परिषद गोला के सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों व नगर के गणमान्य नागरिकों से महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त किए गए तथा सभी संबंधित विभागों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात, स्वास्थ्य सेवाओं एवं सुगम व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में…

फर्रुखाबाद कम्पिल के होनहार बेटे चक्रेश शाक्य ने बिना कोचिंग के रचा इतिहास, NEET में शानदार सफलता

फर्रुखाबाद जिले के कंपिल निवासी चक्रेश शाक्य ने अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर बिना किसी कोचिंग के NEET परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर पूरे जिले और समाज का नाम रोशन किया है। चक्रेश ने घर पर स्वयं पढ़ाई करते हुए यह मुकाम हासिल किया। वह प्रतिदिन लगभग 20 किलोमीटर साइकिल चलाकर स्कूल जाते थे और पढ़ाई के साथ-साथ घर लौटकर अपने पिता का हाथ भी बंटाते थे। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी और निरंतर मेहनत करते रहे। NEET परीक्षा में चक्रेश ने…

लखीमपुर खीरी : हर्षोल्लास के बीच निकली भव्य श्री जगन्नाथ रथ यात्रा

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज़) लखीमपुर खीरी में आयोजित भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा।’हरे कृष्ण’ और ‘जय जगन्नाथ’ के उदघोष से पूरा शहर भक्तिमय हो गया। यात्रा शाम 4:00 बजे भुईफोरवानाथ मंदिर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए देर शाम संपन्न हुई। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं और बच्चों द्वारा आकर्षक रंगोलियां सजाई गईं और जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने रथ यात्रा पर विराजमान भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा के दिव्य दर्शन किए। भक्त भजन…

फर्रुखाबाद:ऑपरेशन ‘C-वज्र’ के तहत फतेहगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी के 5 आरोपी गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जुलाई 2026 उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के निर्देशन में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन C-वज्र” के तहत फतेहगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग अभियोगों में पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई 16 जुलाई 2026 को पंजीकृत तीन मुकदमों के आधार पर की गई। पुलिस के अनुसार, थाना अमृतपुर पुलिस ने दो मुकदमों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें देवेश पुत्र जबर सिंह, गौतम पुत्र प्रदीप (मु.अ.सं. 94/2026, धारा 318(4), 317(2) बीएनएस एवं 66-डी…

फर्रुखाबाद:प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह आज जिले में करेंगे विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा, मीडिया से भी करेंगे प्रेसवार्ता

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जुलाई 2026 उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री तथा फर्रुखाबाद के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह शुक्रवार को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान वह जनपद में संचालित विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा कानून-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। साथ ही मीडिया प्रतिनिधियों से प्रेसवार्ता कर सरकार की प्राथमिकताओं और विकास कार्यों की जानकारी भी साझा करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री दोपहर 1:35 बजे से 3:30 बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। बैठक में विभिन्न विभागों के…

फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ पुलिस के 20 आरक्षी बने उपनिरीक्षक, एसपी आरती सिंह ने किया सम्मानित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जुलाई 2026 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने जनपद फतेहगढ़ में तैनात उन 20 आरक्षियों को सम्मानित किया, जिनका उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 में अंतिम रूप से चयन हुआ है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है। उन्होंने सभी नवचयनित उपनिरीक्षकों को भविष्य में भी अनुशासन, ईमानदारी, परिश्रम एवं सेवा भावना के साथ कार्य करते हुए उत्तर…

फर्रुखाबाद में 18 जुलाई को स्ट्रीट फूड वेंडर्स के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण, FSSAI देगा प्रमाणपत्र और फूड सेफ्टी किट

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जुलाई 2026 भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के “ईट राइट इंडिया अभियान” के तहत जनपद फर्रुखाबाद में स्ट्रीट फूड वेंडर्स एवं खाद्य कारोबारकर्ताओं के लिए 18 जुलाई (शनिवार) को एक दिवसीय खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण एवं प्रमाणन कार्यक्रम (FoSTaC) आयोजित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण सुबह 10:30 बजे से नव भारत सभा भवन में होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत करेंगे। प्रभारी सहायक आयुक्त, खाद्य संजय कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान एफएसएसएआई की विशेषज्ञ टीम प्रतिभागियों को खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता,…

फर्रुखाबाद:भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा पर एबीवीपी ने की पुष्पवर्षा, श्रद्धा और सांस्कृतिक चेतना का दिया संदेश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जुलाई 2026 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) फर्रुखाबाद नगर इकाई ने भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं देवी सुभद्रा की पावन रथयात्रा के अवसर पर गुरुवार को श्रद्धापूर्वक भव्य पुष्पवर्षा कर रथयात्रा का स्वागत किया। इस दौरान परिषद के कार्यकर्ताओं ने रथयात्रा मार्ग पर पुष्पवर्षा कर भगवान श्री जगन्नाथ का अभिनंदन किया और सनातन संस्कृति के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। एबीवीपी पदाधिकारियों ने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा भारतीय सनातन संस्कृति, लोकमंगल, सामाजिक समरसता और विश्वबंधुत्व का प्रतीक है। परिषद हमेशा भारतीय…

फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग का विशेष अभियान: 12 लीटर कच्ची शराब बरामद, 60 किलो लहन नष्ट

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जुलाई 2026 जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश तथा जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता के नेतृत्व में गुरुवार को व्यापक जांच एवं छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता ने अमेठी कोहना स्थित देशी शराब और मॉडल शॉप का आकस्मिक निरीक्षण किया। वहीं आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 रीता वर्मा ने अपनी…

फर्रुखाबाद जेलों का संयुक्त औचक निरीक्षण, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन पर संतोष

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जुलाई 2026 माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन के क्रम में गुरुवार को जनपद न्यायाधीश श्री नीरज कुमार की अध्यक्षता में केन्द्रीय कारागार एवं जिला कारागार, फर्रुखाबाद का संयुक्त औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में विजिटर बोर्ड के नामित सदस्य एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती बिंदिया भटनागर भी शामिल रहीं। यह निरीक्षण उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट पिटीशन (सिविल) संख्या 1404/2023, सुकन्या शांथा बनाम यूनियन ऑफ इंडिया एवं अन्य में 3 अक्टूबर 2024 को पारित आदेश तथा इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निर्देशों…

फर्रुखाबाद:जिला जज, डीएम और एसपी ने जिला व केंद्रीय कारागार का किया संयुक्त निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जुलाई 2026 जिला जज नीरज कुमार, जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने संयुक्त रूप से जिला कारागार और केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने जेल चिकित्सालय, पुरुष एवं महिला बंदियों की बैरकों सहित पूरे परिसर का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बंदियों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की। जेल चिकित्सालय में चिकित्सा व्यवस्थाओं का निरीक्षण…

फर्रुखाबाद को जल्द मिल सकता है आधुनिक ऑडिटोरियम, सदर विधायक ने 35 करोड़ के प्रस्ताव की अंतिम स्वीकृति के लिए पर्यटन मंत्री को सौंपा पत्र

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जुलाई 2026 जनपद में आधुनिक ऑडिटोरियम एवं मल्टीपर्पज़ हॉल के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने गुरुवार को लखनऊ में प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने फर्रुखाबाद में प्रस्तावित ऑडिटोरियम एवं मल्टीपर्पज़ हॉल परियोजना के लगभग 35 करोड़ रुपये के एस्टीमेट सहित अंतिम स्वीकृति (Final Sanction) के लिए पत्र सौंपा। विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने मंत्री से परियोजना को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया, ताकि…

फर्रुखाबाद में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 पर कार्यशाला, डीएम ने दिए शत-प्रतिशत अनुपालन के निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जुलाई 2026 जनपद में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं संबंधित प्रतिभागियों ने भाग लेकर नए नियमों और उनके प्रभावी पालन की जानकारी प्राप्त की। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने कहा कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 का उद्देश्य स्वच्छ, स्वस्थ और पर्यावरण अनुकूल व्यवस्था स्थापित करना है। उन्होंने सभी…

फर्रुखाबाद:पुन्थर ग्राम समाज में स्थापित हुआ ‘महर्षि चरक वन’, औषधीय एवं पर्यावरणीय महत्व के पौधों का किया गया रोपण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जुलाई 2026 पर्यावरण संरक्षण और औषधीय पौधों के संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए गुरुवार को पुन्थर ग्राम समाज में ‘महर्षि चरक वन’ की स्थापना की गई। इस अवसर पर अर्जुन, जामुन, आंवला, सहजन, नीम सहित विभिन्न औषधीय एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, ग्रामीणों तथा वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी देखभाल करने का संकल्प…

फर्रुखाबाद:मुख्यमंत्री के संभावित दौरे की तैयारियां तेज: नवाबगंज में सीडीओ समेत अधिकारियों ने स्टेडियम, हेलीपैड और पार्किंग स्थल का किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जुलाई 2026 मुख्यमंत्री के संभावित नवाबगंज दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) विनोद कुमार के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने नवाबगंज पहुंचकर संभावित कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड और पार्किंग व्यवस्था का विस्तृत निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का आकलन करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने नगर पंचायत द्वारा निर्मित स्टेडियम का बारीकी से जायजा लिया। स्टेडियम की क्षमता, उपलब्ध सुविधाओं…

प्रयागराज: “ऑपरेशन दहन” के तहत कमिश्नरेट प्रयागराज के नारकोटिक्स टास्क फोर्स अपराध शाखा व थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा 01 करोड़ 99 लाख 40 हजार रुपये/- कीमत की कुल 3.988 क्विंटल (398.8 कि0ग्रा0) अवैध मादक पदार्थ उच्च स्तरीय कमेटी के समक्ष अग्नि में किया गया विनष्ट ।

इस पूरी पारदर्शी और विधिक प्रक्रिया के दौरान उच्च स्तरीय कमेटी के रूप में निम्नलिखित अधिकारीगण मौके पर मौजूद रहे- द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858