फर्रुखाबाद:मोहम्मदाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फायरिंग मामले के 3 आरोपी अवैध तमंचों सहित गिरफ्तार

फर्रुखाबाद(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जून 2026 कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस ने फायरिंग और मारपीट के मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन अवैध तमंचे और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में भी बढ़ोतरी करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री यमुना प्रसाद के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग का सघन चेकिंग अभियान, शराब दुकानों का औचक निरीक्षण

फर्रुखाबाद(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जून 2026 आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश एवं जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के आदेश के क्रम में जनपद फर्रुखाबाद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 कुमार गौरव सिंह ने अपनी टीम के साथ विभिन्न शराब दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान देशी शराब की दुकान बलीपुर, कीरतपुर चौराहा, हुसैनपुर…

फर्रुखाबाद में अगले एक सप्ताह तक बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

फर्रुखाबाद(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जून 2026 भारत मौसम विज्ञान विभाग, लखनऊ द्वारा जारी ताजा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद फर्रुखाबाद में आगामी सात दिनों के दौरान वर्षा, गरज-चमक, तेज झोंकेदार हवाओं तथा वज्रपात की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की अपील की है। मौसम विभाग के अनुसार 29 जून को जनपद के कुछ क्षेत्रों में वर्षा अथवा गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा…

फर्रुखाबाद:भामाशाह जयंती पर व्यापारी कल्याण दिवस का आयोजन, जनपद के शीर्ष निवेशकों को किया गया सम्मानित

फर्रुखाबाद(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जून 2026 राज्य कर विभाग के सौजन्य से दानवीर भामाशाह की जयंती के अवसर पर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में “व्यापारी कल्याण दिवस” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भोजपुर विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दानवीर भामाशाह के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जनपद के सर्वाधिक टर्नओवर वाले निवेशकों एवं प्रतिष्ठानों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों…

फर्रुखाबाद में जन्म प्रमाण पत्र को लेकर बड़ा विवाद, ग्राम सचिव व ब्लॉक अधिकारियों पर भ्रष्टाचार और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप

फर्रुखाबाद(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जून 2026 जनपद के विकासखंड बढ़पुर क्षेत्र के ग्राम धन्सुआ निवासी राजकुमार प्रजापति ने उत्तर प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कर ग्राम सचिव, बीडीओ और अन्य ब्लॉक अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र और परिवार रजिस्टर की नकल जारी न करने, भ्रष्टाचार, फर्जी जांच रिपोर्ट तैयार करने तथा पूरे परिवार का मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया है। बच्चों के भविष्य पर संकट, कई महीनों से नहीं बने जन्म प्रमाण पत्र। शिकायतकर्ता राजकुमार प्रजापति पुत्र…

फर्रुखाबाद फतेहगढ़ आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए पुलिस अधीक्षक का बड़ा कदम, नवीन ‘जनसुनवाई कक्ष’ का किया उद्घाटन-

फर्रुखाबाद फतेहगढ़- 29/06/2026 जनता की समस्याओं को पूरी पारदर्शिता, संवेदनशीलता और तेजी से हल करने के उद्देश्य से आज पुलिस अधीक्षक (SP) फतेहगढ़ द्वारा कलेक्ट्रेट/पुलिस कार्यालय परिसर में नवनिर्मित ‘जनसुनवाई कक्ष’ का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया गया। सर्वोच्च प्राथमिकता: जनसुनवाई में आने वाली हर शिकायत का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण (समय पर निपटारा) किया जाएगा। संवेदनशील पुलिसिंग: पीड़ित और जरूरतमंद लोगों को न्याय दिलाने की दिशा में यह फतेहगढ़ पुलिस का एक महत्वपूर्ण और सराहनीय कदम है। इस अवसर पर पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी और पुलिसकर्मी…

फर्रुखाबाद:भोलेपुर के व्यापारियों ने अतिक्रमण कार्रवाई पर जताई नाराजगी, आंदोलन की चेतावनी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 जून 2026 भोलेपुर क्षेत्र के व्यापारियों की शिकायत पर उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर व्यापारियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। व्यापारियों ने बताया कि भोलेपुर फतेहगढ़ स्टेशन रोड पर वर्षों पुरानी दुकानों को प्रशासन द्वारा अतिक्रमण की कार्रवाई की जद में लिया जा रहा है, जबकि वास्तविक अतिक्रमणकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। व्यापारियों का आरोप है कि प्रशासन की कार्रवाई छोटे और पुराने व्यापारियों के उत्पीड़न का कारण…

फर्रुखाबाद CMO का नया फरमान चर्चा में, कार्यालय में मोबाइल और कैमरा ले जाने पर लगाई रोक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 जून 2026 जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आनंद उपाध्याय द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के बाद जारी किया गया एक नया आदेश चर्चा का विषय बन गया है। सीएमओ कार्यालय के बाहर एक नोटिस चस्पा किया गया है, जिसमें कार्यालय परिसर में मोबाइल फोन और कैमरा ले जाने पर रोक लगाने की बात कही गई है। बताया जा रहा है कि डॉ. आनंद उपाध्याय ने हाल ही में जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी का पदभार संभाला है। चार्ज लेने के बाद कार्यालय के बाहर…

फर्रुखाबाद: गेस्ट हाउस के पीछे झाड़ियों में मिला युवक का शव, बिहार निवासी की हुई पहचान, हत्या की आशंका

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 जून 2026 जनपद के मोहम्मदाबाद क्षेत्र में इटावा-बरेली हाईवे स्थित बरसाना गेस्ट हाउस के पीछे झाड़ियों में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस हत्या की आशंका के दृष्टिगत जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, मोहम्मदाबाद क्षेत्र में इटावा-बरेली हाईवे किनारे स्थित बरसाना गेस्ट हाउस के पीछे लगभग 200 मीटर दूर झाड़ियों में एक युवक…

फर्रुखाबाद में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, डीएम ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 जून 2026 जनपद में “राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-2026” का शुभारंभ रविवार को जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने डॉ. राम मनोहर लोहिया संयुक्त चिकित्सालय में फीता काटकर किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई और अभिभावकों से अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की दवा पिलाने की अपील की। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान शुरू हो गया है। अभियान के तहत जनपद के…

फर्रुखाबाद: में अवैध नर्सिंग होमों की खैर नहीं, स्वास्थ्य विभाग चलाएगा विशेष जांच अभियान

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जून 2026 जनपद में बिना वैध पंजीकरण के संचालित हो रहे निजी नर्सिंग होमों और अस्पतालों पर अब स्वास्थ्य विभाग सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। आमजन को सुरक्षित और मानक के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. आनंद उपाध्याय ने जिले में विशेष सघन निरीक्षण अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ के निर्देश पर यह अभियान उप मुख्य चिकित्साधिकारी एवं निजी चिकित्सालय पंजीकरण के नोडल अधिकारी डॉ. आर.सी. माथुर की निगरानी में संचालित किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग…

फर्रुखाबाद: जैनापुर में श्रीराम कथा पंडाल में सजा विराट कवि सम्मेलन, कवियों ने बांधा समां

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जून 2026 विकासखंड राजेपुर की ग्राम सभा जैनापुर में श्रीराम कथा पंडाल में एक भव्य एवं विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह जैनापुर की धरती पर आयोजित पहला ऐसा विशाल काव्य समारोह रहा, जिसमें क्षेत्र के साहित्यकारों और श्रोताओं की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में देशभक्ति, सामाजिक सरोकारों एवं सांस्कृतिक विषयों पर आधारित रचनाओं का काव्यपाठ किया गया। कवियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में श्रीराम कथा के आयोजकों एवं समस्त ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।…

फर्रुखाबाद: बिजली करंट की चपेट में आने से मिस्त्री की मौत, परिवार में मचा कोहराम

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जून 2026 थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम अजमतपुर निवासी एक बिजली मिस्त्री की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, ग्राम अजमतपुर निवासी मेघनाथ शाक्य के 30 वर्षीय पुत्र योगेन्द्र शाक्य शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे बाईपास स्थित कृष्णा पेट्रोल पंप के निकट बिजली फिटिंग का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उन्हें तेज करंट लग गया, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। घटना के बाद…

फर्रुखाबाद: ई-रजिस्ट्रीकरण प्रणाली के विरोध में तीसरे दिन भी हड़ताल जारी, अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों ने किया धरना प्रदर्शन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जून 2026 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तावित ई-रजिस्ट्रीकरण प्रणाली को शीघ्र लागू किए जाने की संभावना के विरोध में अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों (कातिबों) एवं स्टांप विक्रेताओं का विरोध लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। शनिवार को तहसील सदर परिसर में अधिवक्ताओं, कातिबों और स्टांप विक्रेताओं ने कामकाज पूरी तरह बंद रखकर धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के दौरान दस्तावेज लेखक संघ के महामंत्री मनोज त्रिवेदी ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार द्वारा सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।…

कन्नौज:किसान परिवार के बेटे मिलन शाक्य का आर्मी इंजीनियर में चयन, गांव अकरमाबाद में खुशी की लहर

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जून 2026 जनपद के तालग्राम क्षेत्र स्थित ग्राम अकरमाबाद के निवासी शेर सिंह के पुत्र मिलन शाक्य का भारतीय सेना में इंजीनियर पद पर चयन होने से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। किसान परिवार से संबंध रखने वाले मिलन शाक्य की इस उपलब्धि पर परिजनों और ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। मिलन शाक्य की इस सफलता से परिवार में उत्सव जैसा माहौल है। उनके बाबा चक्कू लाल, दादी श्री देवी, पिता शेर सिंह, माता रामलली,…

फर्रुखाबाद:आर्म्स एक्ट मामले में दोषी को 5 वर्ष का कठोर कारावास, 10 हजार रुपये का अर्थदंड

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जून 2026 पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार अपराधियों को अधिकतम सजा दिलाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत फतेहगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। प्रभावी पैरवी और सशक्त साक्ष्यों के आधार पर आर्म्स एक्ट के एक मामले में न्यायालय ने अभियुक्त को दोषी ठहराते हुए पांच वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। जानकारी के अनुसार, थाना मऊदरवाजा में वर्ष 2021 में अभियुक्त शीलू यादव पुत्र अनिल यादव निवासी रकाबगंज खुर्द, थाना मऊदरवाजा, जनपद फतेहगढ़ के विरुद्ध मु0अ0सं0…

फर्रुखाबाद:जिला जज, डीएम और एसपी ने किया जिला व केंद्रीय कारागार का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जून 2026 जिला जज, जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने संयुक्त रूप से जिला कारागार एवं केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने जेल परिसर की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल चिकित्सालय, पुरुष एवं महिला बंदियों की बैरकों सहित संपूर्ण कारागार परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने बंदियों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। अधिकारियों…

फर्रुखाबाद: पुलिस ने शुरू किया ‘ऑपरेशन ग्राम संवाद’, गांव-गांव पहुंचकर लोगों से करेगी सीधा संवाद

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जून 2026 जनपद में आम जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से दिनांक 27 जून 2026 से “ऑपरेशन ग्राम संवाद” अभियान की शुरुआत की गई है। यह अभियान श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर के निर्देशन, श्री यमुना प्रसाद, पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज, कानपुर एवं पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ के पर्यवेक्षण में संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत जनपद के सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों के गांव,…

फर्रुखाबाद:भाजपा फतेहगढ़ मंडल की बैठक संपन्न, ‘मन की बात’ एवं डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जून 2026 भारतीय जनता पार्टी फतेहगढ़ मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्रीमती रमला राठौर ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिला मंत्री श्रीमती प्रतिभा राजपूत उपस्थित रहीं। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सफल बनाने तथा आगामी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा करना रहा। इस दौरान कार्यकर्ताओं को कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से आयोजित…

फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ में थाना समाधान दिवस का आयोजन; फरियादियों की शिकायतों का मौके पर हुआ गुणवत्तापूर्ण निस्तारण

फर्रुखाबाद फतेहगढ़- 27 जून 2026 उत्तर प्रदेश शासन के मंशानुरूप आज शनिवार को जनपद फर्रुखाबाद फतेहगढ़ के समस्त थानों और कोतवालियों में ‘थाना समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने थानों पर आए फरियादियों की समस्याओं को बेहद गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना।त्वरित और समयबद्ध कार्रवाई पर जोर समाधान दिवस के दौरान जमीन विवाद, आपसी रंजिश और अन्य नागरिक शिकायतों को दर्ज कर उनका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया गया। अधिकारियों ने अधीनस्थ कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि…