फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जून 2026 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह फतेहगढ़ के निर्देशन में मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत जनपद के समस्त थाना एवं कोतवाली क्षेत्रों में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई। जिले भर में पुलिस बल ने अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बरतते हुए प्रभावी ड्यूटी का निर्वहन किया। मोहर्रम के दौरान ताजिया मार्गों, प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा कानून…
Category: फ़र्रूख़ाबाद
फर्रुखाबाद:मोहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट: एएसपी गिरीश कुमार सिंह ने कमालगंज क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जून 2026 आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने थाना कमालगंज क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ताजिया मार्गों, प्रमुख चौराहों तथा संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस बल को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश देते…
फर्रुखाबाद:नाबालिग से छेड़छाड़ और चाकू से हमले के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जून 2026 थाना राजेपुर पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़, मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना राजेपुर में पंजीकृत मुकदमा संख्या 96/2026 धारा 333/74/109/352/351(2) बीएनएस तथा 7/8 पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त इन्दरपाल पुत्र पूरनलाल निवासी ग्राम सीढ़े चकरपुर, थाना राजेपुर को मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के…
फर्रुखाबाद:72 घंटे में किसानों की समस्याएं नहीं सुलझीं तो होगा अनिश्चितकालीन धरना, भाकियू टिकैत ने दी चेतावनी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जून 2026 भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को जिला कार्यालय नेकपुर चौरासी में आयोजित की गई। बैठक राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के निर्देश पर बुलाई गई, जिसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए जिला प्रशासन को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष अजय कटियार ने कहा कि पिछले कई महीनों से किसानों की समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन को कई मांग पत्र सौंपे गए, लेकिन अब तक अधिकांश मामलों…
फर्रुखाबाद: आबकारी विभाग का औचक निरीक्षण, शराब दुकानों पर स्टॉक व सीसीटीवी की हुई जांच
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जून 2026 जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग का प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश तथा जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता के नेतृत्व में शुक्रवार को जनपद के विभिन्न शराब अनुज्ञापन स्थलों का औचक निरीक्षण किया गया। अभियान के तहत आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 कुमार गौरव सिंह ने अपनी टीम के साथ देशी शराब दुकान अमेठी कोहना, खानपुर, नरकसा, कम्पोजिट दुकान कादरी…
फर्रुखाबाद फतेहगढ़ : कानून व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस अधीक्षक का बड़ा कदम, 4 निरीक्षक और उप-निरीक्षकों के तबादले
फर्रुखाबाद फतेहगढ़। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (SP) फतेहगढ़ द्वारा एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। दिनांक 25.06.2026 को जारी एक आधिकारिक प्रेस नोट के अनुसार, पुलिस लाइन में तैनात एक निरीक्षक (Inspector) और तीन उप-निरीक्षकों (Sub-Inspectors) का तत्काल प्रभाव से अलग-अलग थानों और चौकियों पर स्थानांतरण कर दिया गया है।पुलिस द्वारा जारी सूची के अनुसार तबादलों का विवरण निम्नलिखित है: निरीक्षक बृजमोहन पाल (PNO: 892370960): पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर बृजमोहन पाल को स्थानांतरित करते हुए नि०…
फर्रुखाबाद:पुलिस लाइन से एक निरीक्षक व तीन उपनिरीक्षकों के तबादले, नवाबगंज व मोहम्मदाबाद में मिली तैनाती
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जून 2026 जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पुलिस लाइन से एक निरीक्षक एवं तीन उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए हैं। इस संबंध में गुरुवार को आदेश जारी कर नई तैनाती दी गई। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक ब्रजमोहन पाल को पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर थाना नवाबगंज में निरीक्षक अपराध के पद पर तैनात किया गया है। वहीं उपनिरीक्षक दयानंद पटेल को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी रोडवेज, थाना कादरीगेट बनाया गया है।…
फर्रुखाबाद में 22 संविदा डॉक्टरों की होगी भर्ती, 30 जून तक करें आवेदन
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जून 2026 जिले में चिकित्सकों की भारी कमी को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 22 डॉक्टरों की संविदा के आधार पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थियों से 30 जून तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जबकि चयन के लिए साक्षात्कार 7 और 8 जुलाई को आयोजित किए जाएंगे। जनपद में डॉक्टरों के स्वीकृत 130 पदों के सापेक्ष वर्तमान में मात्र 30 चिकित्सक ही कार्यरत हैं। ऐसे में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और रिक्त पदों को भरने के उद्देश्य से…
फर्रुखाबाद:व्यापारियों और उद्योगपतियों की समस्याओं का प्राथमिकता से हो निस्तारण, विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- डीएम
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जून 2026 जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापारियों एवं उद्योग बंधुओं ने अपनी विभिन्न समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा, जिस पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने कहा कि व्यापारियों एवं उद्योगपतियों का विकास शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने उपयुक्त उद्योग को निर्देशित करते हुए…
फर्रुखाबाद:लखनऊ अग्निकांड के बाद जिले में जांच अभियान तेज, अंडरग्राउंड जिम सील करने के निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जून 2026 लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड के बाद जनपद फर्रुखाबाद में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। व्यावसायिक भवनों, अस्पतालों, नर्सिंग होम, जिम, रेस्टोरेंट और मैरिज होम की जांच का अभियान लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। गुरुवार को सिटी मजिस्ट्रेट पारुल तरार के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं और भवन मानकों की जांच की। निरीक्षण के दौरान कई संस्थानों में गंभीर खामियां सामने आईं। कई प्रतिष्ठानों के पास दमकल विभाग की अनापत्ति प्रमाण पत्र…
फर्रुखाबाद में बिजली विभाग की अनियमितताओं पर बड़ी कार्रवाई, तीन अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जून 2026 जनपद में विद्युत विभाग में संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों के स्थानांतरण, प्रतिस्थापन और समायोजन में अनियमितताओं के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच में अनियमितताएं पाए जाने के बाद तीन अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है। यह निर्णय पर्यटन एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के मंत्री एवं जनपद फर्रुखाबाद के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक के दौरान लिए गए निर्देशों के क्रम में किया…
फर्रुखाबाद:भाजपा ने मनाया आपातकाल दिवस, लोकतंत्र सेनानियों का किया सम्मान
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जून 2026 आवास विकास कॉलोनी स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर गुरुवार को आपातकाल दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांसद मुकेश राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा तथा अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने लोकतंत्र सेनानियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और आपातकाल से जुड़े विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। मुख्य वक्ता सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि 25 जून 1975 भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय है। तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने देश में आपातकाल लागू कर प्रेस पर सेंसरशिप…
फर्रुखाबाद में पुलिस की संयुक्त बलवा ड्रिल, दंगा नियंत्रण और आपात स्थिति से निपटने का किया अभ्यास
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जून 2026 जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में सिटी सर्किल के विभिन्न थानों की संयुक्त बलवा ड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान कोतवाली फतेहगढ़, कोतवाली फर्रुखाबाद, थाना कादरी गेट एवं थाना मऊदरवाजा पुलिस बल ने संयुक्त रूप से दंगा नियंत्रण का अभ्यास किया। बलवा ड्रिल के दौरान पुलिस कर्मियों को दंगा एवं बलवा जैसी परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने, भीड़ नियंत्रण, उपद्रवियों को काबू करने तथा सुरक्षा…
फर्रुखाबाद:निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए 10 जुलाई तक करें आवेदन, ओबीसी युवाओं को मिलेगा लाभ
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जून 2026 जनपद के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए अच्छी खबर है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी योगेश पाण्डेय ने बताया कि इच्छुक छात्र-छात्राएं 16 जून 2026 से 10 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए अभ्यर्थी का न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट (10+2) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।…
फर्रुखाबाद:नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के आरोपी को कमालगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जून 2026 थाना कमालगंज पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने और पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कमालगंज पुलिस ने मु0अ0सं0 417/2025 से संबंधित नामजद एवं वांछित अभियुक्त राजेश कश्यप पुत्र सोवरन सिंह निवासी नगला कमल, थाना भोगांव, जनपद मैनपुरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 20…
फर्रुखाबाद:अखिलेश यादव के जन्मदिन से पहले जिले में सजे पोस्टर, नंदकिशोर दुबे वंदेमातरम ने दिया 2027 का राजनीतिक संदेश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जून 2026 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन 1 जुलाई को मनाया जाएगा। जन्मदिन से पहले ही सपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में फर्रुखाबाद में लगाए गए एक पोस्टर ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज कर दी है। सपा के जिला सचिव एवं ब्राह्मण नेता नंदकिशोर दुबे ‘वंदेमातरम’ की ओर से लगाए गए इस पोस्टर में अखिलेश यादव को जन्मदिन की अग्रिम शुभकामनाएं दी गई हैं। पोस्टर में नंदकिशोर दुबे वंदेमातरम के…
फर्रुखाबाद:बीएमएम अपनी कार्यशैली में लाएं सुधार, नहीं तो होगी टर्मिनेशन की कार्रवाई: डीएम अंकुर लाठर
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जून 2026 जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत कार्यरत ब्लॉक मिशन प्रबंधकों (बीएमएम) को कार्यशैली में सुधार लाने की सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि चेतावनी के बावजूद कार्यप्रणाली में सुधार नहीं होने पर संबंधित कर्मियों के विरुद्ध टर्मिनेशन की कार्रवाई के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित “जिला आजीविका मिशन क्रियान्वयन एवं अनुसरण समिति” की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन…
फर्रुखाबाद: दंगाईयों और उपद्रवियों से निपटने के लिए सड़कों पर उतरी पुलिस, संयुक्त ‘बलवा ड्रिल’ का हुआ अभ्यास
फर्रुखाबाद। आपातकालीन परिस्थितियों में कानून-व्यवस्था को दुरुस्त रखने और किसी भी अप्रिय घटना या दंगे से त्वरित गति से निपटने के लिए आज फतेहगढ़ पुलिस ने अपनी तैयारियों को परखा। पुलिस अधीक्षक (SP) फतेहगढ़ के कुशल निर्देशन में सिटी सर्किल के अंतर्गत आने वाले कई थानों की पुलिस ने एकजुट होकर एक वृहद ‘बलवा ड्रिल’ (मॉक ड्रिल) का अभ्यास किया।इस संयुक्त अभ्यास में कोतवाली फतेहगढ़, कोतवाली फर्रुखाबाद, थाना कादरी गेट और थाना मऊदरवाजा की पुलिस टीम और भारी पुलिस बल शामिल रहा।भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा उपकरणों का हुआ व्यावहारिक प्रशिक्षणबलवा…
फर्रुखाबाद:एसएसपी ने थाना कमालगंज के औचक निरीक्षण में व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जून 2026 जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने गुरुवार को थाना कमालगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने सीसीटीएनएस कार्यालय, विवेचना कक्ष, मिशन शक्ति केंद्र, भोजनालय, शस्त्रागार सहित थाना परिसर का निरीक्षण किया। साथ ही विभिन्न अभिलेखों एवं रजिस्टरों का अवलोकन कर उनके रखरखाव की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने थाना परिसर में साफ-सफाई…
फर्रुखाबाद में लखनऊ अग्निकांड के बाद जिला प्रशासन एक्शन मोड में, 5 संस्थान सील
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जून 2026 लखनऊ अग्निकांड के बाद जागा जिला प्रशासन, 5 संस्थान सील, नेहा नर्सिंग होम की ओटी भी हुई सील फर्रुखाबाद। लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड के बाद फर्रुखाबाद जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट पारुल तरार, सीओ सिटी अभय वर्मा तथा अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को शहर के विभिन्न संस्थानों में सघन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान कई स्थानों पर अग्नि सुरक्षा मानकों और अन्य आवश्यक…
