फर्रुखाबाद:पुलिस लाइन से चार निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के तबादले, नवाबगंज व मोहम्मदाबाद में मिली तैनाती

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जून 2026 जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पुलिस लाइन से चार निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए हैं। इस संबंध में गुरुवार को आदेश जारी कर नई तैनाती दी गई।

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक ब्रजमोहन पाल को पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर थाना नवाबगंज में निरीक्षक अपराध के पद पर तैनात किया गया है। वहीं उपनिरीक्षक दयानंद पटेल को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी रोडवेज, थाना कादरीगेट बनाया गया है।

इसके अलावा उपनिरीक्षक कपिल कुमार कुशवाहा को पुलिस लाइन से कोतवाली मोहम्मदाबाद भेजा गया है। जबकि उपनिरीक्षक ब्रजनंदन सिंह को प्रभारी चौकी घुमना, कोतवाली फर्रुखाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस अधीक्षक ने जनपद में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने और पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह प्रशासनिक फेरबदल किया है। माना जा रहा है कि नई तैनातियों से संबंधित क्षेत्रों में पुलिस व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।

Leave a Comment