फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जून 2026 जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने गुरुवार को थाना कमालगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने सीसीटीएनएस कार्यालय, विवेचना कक्ष, मिशन शक्ति केंद्र, भोजनालय, शस्त्रागार सहित थाना परिसर का निरीक्षण किया। साथ ही विभिन्न अभिलेखों एवं रजिस्टरों का अवलोकन कर उनके रखरखाव की स्थिति की समीक्षा की।
उन्होंने थाना परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने, जन शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने तथा लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।
अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि जनता से बेहतर संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए, जिससे आमजन का पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।
