फर्रुखाबाद:निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए 10 जुलाई तक करें आवेदन, ओबीसी युवाओं को मिलेगा लाभ

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जून 2026 जनपद के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए अच्छी खबर है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी योगेश पाण्डेय ने बताया कि इच्छुक छात्र-छात्राएं 16 जून 2026 से 10 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए अभ्यर्थी का न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट (10+2) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि आवेदन विभागीय वेबसाइट www.obccomputertrainig.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आवेदन पत्र की दो प्रतियां समस्त आवश्यक अभिलेखों के साथ जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय, कक्ष संख्या-12, विकास भवन फतेहगढ़ में जमा करना अनिवार्य होगा।

योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय, विकास भवन फतेहगढ़ से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल नंबर 8545864474 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

यह जानकारी सूचना कार्यालय, फर्रुखाबाद द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई है।

Leave a Comment