अलीगंज : राखियों और मिठाइयों से सजा बाजार, त्योहार को लेकर बाजार में मेले जैसा माहौल

अलीगंज (बरेली)

रक्षाबंधन पर्व को लेकर ब्लॉक मझगवां की ग्राम पंचायत अलीगंज का बाजार राखियों से गुलजार हो गया है। बाजार में जगह-जगह रंग-बिरंगी राखियों की दुकानें सजी हैं, जहां खरीदारी को लेकर भारी भीड़ उमड़ रही है।

त्योहार को लेकर बहनों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बाजार में 10 रुपये से लेकर 200 रुपये तक की फैंसी, कार्टून, चंदन, रुद्राक्ष और लाइट वाली राखियां उपलब्ध हैं। दुकानदारों के अनुसार इस बार भैया-भाभी जोड़ी वाली राखियों की मांग सबसे ज्यादा है।

दुकानदारों ने बताया कि पिछले दो दिनों से बाजार में खासी रौनक है। राखियों के साथ-साथ मिठाई की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है।

Leave a Comment