विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर मैग्ज़ वेलफेयर फाउंडेशन तिघरा ,खुटहन जौनपुर द्वारा एस.एस.आर.एम् इंस्टिट्यूट के प्रांगण में पर्यावरण के विषय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे उपस्थित व्यक्तियों द्वारा पर्यावरण की वर्तमान स्थिति और आने वाले समय में इसमें सुधर की संभावनाओं और उपायों पर भी प्रकाश डाला गया iऑफिस इंचार्ज श्रीमती सुप्रिया सिंह ने बताया की पेड़ है तो जीवन है तथा वृक्षों से हमें फल फूल , छाया मिलती है तथा उनके सूख जाने पर हमें लकड़ी भी प्राप्त होती है तथा वृक्षों से…
Category: उत्तर प्रदेश
पीलीभीत: एसओ सिद्धांत शर्मा लाइन हाजिर, जगदीप मलिक बने नए थाना प्रभारी।
पीलीभीत: बिलसंडा कस्बे में हुए चर्चित पप्पू गुप्ता हत्याकांड मामले में पुलिस प्रशासन की बड़ी कार्यवाही। पीलीभीत पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने लापरवाही बरतने के आरोप में बिलसंडा एसओ सिद्धांत शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया। तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने हेतु जगदीप मलिक को थाना बिलसंडा का थाना प्रभारी बनाया।सिद्धांत शर्मा के कार्यकाल में तमाम ऐसी घटना हुई जिन पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कपड़ा व्यापार पप्पू गुप्ता हत्याकांड में पहले ही एक दरोगा अनिल सिंह व दो सिपाही निलंबित किए जा चुके हैं।28 मई 2026…
प्रयागराज दिनांक-03.06.2026, थाना बहरिया पुलिस टीम द्वारा 01 वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार
गिरफ्तार वारण्टी अभियुक्त का विवरण-दयाराम पुत्र सुखलाल निवासी ग्राम करनाईपुर (पलितापुर) थाना बहरिया कमिश्नरेट प्रयागराज । सम्बन्धित वारण्ट का विवरण-मु0नं0-2670/2015 धारा 323/504/506/354/452 भा0द0सं0 मा0 न्यायालय ACJM कक्ष सं0-15 प्रयागराज । गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण- द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
प्रयागराज: मौसम खास जानकारी
सचेत ऐप के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले 3 घंटों में निम्न जनपदों के कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ मध्यम दर्जे का तूफ़ान (हवा की गति 40-60 किमी/घंटा, जो बढ़कर 80 किमी/घंटा) और मध्यम दर्जे की बारिश होने की बहुत ज़्यादा संभावना के ऑरेंज अलर्ट की सूचना प्राप्त हुई है। चंदौली, प्रयागराज, संत रवि दास नगर, वाराणसी, ग़ाज़ीपुर, जौनपुर, प्रतापगढ़, चित्रकूट, महोबा, बांदा, कौशाम्बी, हमीरपुर, फतेहपुर, राय बरेली, अमेठी, कानपुर नगर, आजमगढ़, मऊ, सुल्तानपुर, आंबेडकर नगर, देवरिया, अयोध्या, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, उन्नाव, लखनऊ,…
फर्रुखाबाद को मिली ‘नवयुग पालिका योजना’ में जगह, डिजिटल गवर्नेंस और नगर विकास को मिलेगी नई रफ्तार
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 जून 2026 जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में “नवयुग पालिका योजना” के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अनुपालन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद के अध्यक्ष, अपर जिलाधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में उत्तर प्रदेश शासन के नगर विकास अनुभाग-9 द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत योजना के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली और क्रियान्वयन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप योजना का प्रभावी…
फर्रुखाबाद:अवैध मदिरा के खिलाफ आबकारी विभाग का विशेष अभियान, दुकानों पर स्टॉक और बारकोड की हुई सघन जांच
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 जून 2026 जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग द्वारा विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार चलाया जा रहा है। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशों तथा जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के मार्गदर्शन में संचालित इस अभियान के तहत बुधवार को विभिन्न मदिरा दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता के नेतृत्व में विभागीय टीम ने देशी मदिरा दुकान बढ़पुर, देशी मदिरा दुकान तलैयालैन, कम्पोजिट शॉप बढ़पुर एवं कम्पोजिट शॉप फतेहगढ़ चौराहा…
फर्रुखाबाद:टैक्स बार एसोसिएशन का भव्य शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 जून 2026 टैक्स बार एसोसिएशन फर्रुखाबाद का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को फतेहगढ़ स्थित रॉयल जेजेआर (पीडी महिला डिग्री कॉलेज के निकट) में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं एवं गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। समारोह के मुख्य अतिथि विवेक कुमार (सदस्य, जीएसटी अधिकरण आगरा) रहे। वहीं एच.पी. राव दीक्षित (एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1, इटावा) एवं राकेश कुमार (एडिशनल कमिश्नर, अपील ग्रेड-2, इटावा) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई…
फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना मऊदरवाजा पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 जून 2026 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना मऊदरवाजा पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा विभिन्न सरकारी सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें महिला सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों एवं आपातकालीन सेवाओं की जानकारी दी। पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, उत्पीड़न अथवा अन्य अपराध की स्थिति…
फर्रुखाबाद:शमसाबाद पुलिस ने तमंचा व कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 जून 2026 थाना शमसाबाद पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध असलहा एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी तमंचा तथा दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री हरीश चन्दर के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना शमसाबाद पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही…
फर्रुखाबाद:लिंक एक्सप्रेसवे के कटों पर जमीनें नहीं छोड़ी गईं तो होगा बड़ा आंदोलन: भाकियू टिकैत
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 जून 2026 भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रतिनिधिमंडल और यूपीडा (UPEIDA) अधिकारियों के बीच प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में किसानों की समस्याओं, भूमि अधिग्रहण से जुड़ी आशंकाओं और एक्सप्रेसवे के कटों पर ली जा रही अतिरिक्त जमीनों के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया। बैठक में जिला प्रशासन की ओर से अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह एवं एसडीएम सदर गजराज सिंह यादव मौजूद रहे, जबकि यूपीडा की ओर से परियोजना अधिकारी नागेंद्र शर्मा ने भाग लिया। किसान प्रतिनिधियों…
फर्रुखाबाद:कादरीगेट पुलिस व सर्विलांस टीम की बड़ी सफलता, तीन बाल अपचारी गिरफ्तार; लूटे गए दो मोबाइल, तमंचा व बाइक बरामद
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 जून 2026 जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कादरीगेट पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मोबाइल छीनने की घटनाओं में शामिल तीन बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से छीने गए दो मोबाइल फोन, एक अवैध देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर…
फर्रुखाबाद:प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित, 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन नामांकन
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 जून 2026 भारत सरकार द्वारा बच्चों की असाधारण प्रतिभा एवं उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए दिए जाने वाले प्रतिष्ठित प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP) 2026 हेतु पात्र बच्चों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस संबंध में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार तथा महिला कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा जनपद स्तर पर पात्र बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों, शिक्षण संस्थानों एवं संगठनों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र…
फर्रुखाबाद:मंधना-अनवरगंज एलिवेटेड ट्रैक निर्माण में लगेंगे 4 साल, इस दौरान फर्रुखाबाद नहीं आएगी कालिंदी एक्सप्रेस
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 जून 2026 पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) मनोज कुमार ने बताया कि कानपुर अनवरगंज-मंधना जंक्शन रेलखंड पर प्रस्तावित एलिवेटेड रेलवे ट्रैक निर्माण कार्य पूरा होने में लगभग चार वर्ष का समय लग सकता है। इस दौरान 14117/14118 कालिंदी एक्सप्रेस का संचालन फर्रुखाबाद तक नहीं होगा। बुधवार को एडीआरएम मनोज कुमार विशेष ट्रेन से मंधना जंक्शन पहुंचे, जहां उन्होंने प्रस्तावित एलिवेटेड रेलवे ट्रैक परियोजना का निरीक्षण किया। इसके बाद वह फर्रुखाबाद जंक्शन स्टेशन पहुंचे और अमृत भारत स्टेशन योजना के…
लखीमपुर खीरी : मासूम के गले में फंसे सिक्के को मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने बिना चीरे के निकाला बाहर, बचाई जान
लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) अस्पताल के गलियारे में मां-बाप की सांसें अटकी हुई थीं, 3 साल का मासूम दर्द से बेहाल था और सामने चुनौती थी भोजन नली में फंसा पांच रुपये का सिक्का। लेकिन स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (सम्बद्ध जिला चिकित्सालय मोतीपुर) की टीम ने महज 120 मिनट के भीतर जो कर दिखाया उसने न सिर्फ एक मासूम को नई जिंदगी दी बल्कि सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की मुस्तैदी की एक बेहतरीन मिसाल भी पेश की। प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज लखीमपुर डॉ वाणी गुप्ता ने बताया कि सोमवार…
कासगंज :जिला अधिकारी प्रणयसिंह के निर्देशन में आतिशबाजी निर्माण इकाई के लाइसेंस धारक को किया नोटिस जारी
विस्फोटक अधिनियम एवं लाइसेंस की शर्तों के उल्लंघन पर सात दिवस में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश। कासगंज, 03 जून 2026जिलाधिकारी प्रणय सिंह के निर्देशन में उपजिलाधिकारी कासगंज द्वारा आतिशबाजी निर्माण इकाई में हुई दुर्घटना के संबंध में लाइसेंस धारक श्री रमेश चन्द्र पुत्र रघुवर दयाल, निवासी नगला पटिया मजरा उढ़ेर पुख्ता, थाना सोरों, जनपद कासगंज को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।जारी नोटिस के अनुसार दिनांक 30 मई 2026 को उढ़ेर पुख्ता स्थित आतिशबाजी निर्माण स्थल पर आग लगने की घटना हुई थी। सूचना प्राप्त होते ही अग्निशमन…
कासगंज जनपद में ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत ने विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश कहा जनप्रतिनिधियों द्वारा प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समय से निस्तारण करें
03 जून 2026 मा0 ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत ने विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश। जनप्रतिनिधियों की शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण करने तथा रोस्टर के अनुसार निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश। पीएम सूर्य घर योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं अधिकाधिक लाभार्थियों को जोड़ने पर दिया बल। कासगंज: माननीय राज्य मंत्री ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग श्री कैलाश सिंह राजपूत की अध्यक्षता में जनपद कासगंज में विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों…
सीतापुर:मिश्रित में लाखों की लागत से बन रहे नाले में अनियमितताओं का आरोप , जांच की मांग तेज
मिश्रित, सीतापुर / नगर पालिका परिषद मिश्रित नैमिषारण्य द्वारा मेला मैदान क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पालिका कार्यालय से तालाब तक लाखों रुपये की लागत से सरकारी नाले का निर्माण कराया जा रहा है। हालांकि निर्माण कार्य शुरू होने के साथ ही इसमें अनियमितताओं और मानकों की अनदेखी के आरोप सामने आने लगे हैं । जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है । स्थानीय नागरिकों का आरोप है । कि निर्माणाधीन नाले में निर्धारित मानकों के अनुरूप सामग्री का उपयोग नहीं किया जा…
फर्रुखाबाद:गौशाला में मृत गायों का झूठा वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, उगाही के आरोप भी आए सामने
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 जून 2026 थाना कम्पिल क्षेत्र के ग्राम सुल्तनापुर पलनापुर स्थित गौशाला को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल किए गए भ्रामक वीडियो मामले में पुलिस ने नामित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में वायरल वीडियो में किए गए दावों को गलत पाया गया तथा मामले में पैसों की उगाही के तथ्य भी सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार, 29 मई 2026 को एक व्यक्ति द्वारा गौशाला में लेटी हुई गायों का वीडियो बनाकर उन्हें मृत अवस्था में दिखाते हुए सोशल मीडिया पर वायरल…
फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना कमालगंज पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 2 जून 2026 उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना कमालगंज पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थानों, विद्यालयों एवं बाजार क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा या अन्य अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है। पुलिसकर्मियों ने…
फर्रुखाबाद:ऑपरेशन कनविक्शन के तहत दो पॉक्सो मामलों में दोषसिद्धि, अभियुक्तों को कारावास व अर्थदंड की सजा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 2 जून 2026 उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित “ऑपरेशन कनविक्शन” एवं “मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण)” अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल अपराधों में प्रभावी पैरवी का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। फतेहगढ़ पुलिस, मॉनिटरिंग सेल एवं अभियोजन पक्ष की सशक्त पैरवी के चलते दो अलग-अलग पॉक्सो मामलों में न्यायालय ने अभियुक्तों को दोषी ठहराते हुए कारावास एवं अर्थदंड की सजा सुनाई है। पहले मामले में अभियुक्त संजीव पुत्र तुलाराम, निवासी नाला सुमित सुमाल पक्का पुल, कोतवाली फर्रुखाबाद के विरुद्ध वर्ष 2017 में कोतवाली फर्रुखाबाद में…
