दिल्ली के जंतर-मंतर पर 28 जून से भूख हड़ताल पर बैठे पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की सेहत लगातार बिगड़ रही है। सीजेपी के मुताबिक उनका वजन 8.2 किलो घट चुका है और डॉक्टर लगातार निगरानी कर रहे हैं। अभिजीत दीपके और महुआ मोइत्रा समेत कई लोगों ने उनसे अनशन खत्म करने की अपील की है। सीजेपी ने 20 जुलाई को संसद मार्च का एलान किया है, जिसे आंदोलन का निर्णायक चरण माना जा रहा है। इसी दिन संसद का मानसून सत्र भी शुरू होगा। अब सभी की नजरें इस बात…
Month: July 2026
शिंदे गुट में शामिल होने वाले 6 सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे गुट के छह बागी सांसदों के एकनाथ शिंदे गुट में शामिल होने के बाद से ही संजय राउत लगातार हमलावर हैं. अब उन्होंने एक बार फिर इन सांसदों पर हमला बोलते हुए प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने दावा किया है कि उनकी सदस्यता रद्द होगी. ये न घर के रहेंगे और न ही घाट के रहेंगे. राउत ने संविधान की दसवीं अनुसूची का भी जिक्र किया और कहा कि कानून में इस तरह के विलय का कोई प्रावधान नहीं है. शिवसेना के सांसद संजय राउत ने पाला…
सूर्यकुमार यादव के लिए पूरी तरह बंद नहीं हुए दरवाजे! क्या है खबर समझें
भारतीय टी20 टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए वापसी के दरवाजे अभी पूरी तरह बंद नहीं हुए हैं। सूर्यकुमार की अगुआई में भारत ने इस साल टी20 विश्व कप का खिताब बचाया था। लेकिन इसके बाद उन्हें ना सिर्फ कप्तानी से हटाया गया, बल्कि टीम से भी उनका पत्ता कट गया। सूर्यकुमार की जगह श्रेयस अय्यर को टी20 टीम की कमान सौंपी गई। भारत को श्रेयस की कप्तानी में आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। सूर्यकुमार अगले कुछ महीनों में 36…
IND W vs ENG W: जीत के बाद भारत ने इंग्लैंड की दिग्गज खिलाड़ियों के लिए ऐसा क्या किया की मामला चर्चा में आ गया
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स में इतिहास रचते हुए इंग्लैंड को एकमात्र टेस्ट में 270 रन से हराया, लेकिन जीत के बाद टीम ने जो किया, उसने क्रिकेट प्रशंसकों का दिल जीत लिया। मैच समाप्त होने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने इंग्लैंड की दो दिग्गज क्रिकेटरों, हीदर नाइट और टैमी ब्यूमोंट, को उनके आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच की यादगार के तौर पर हस्ताक्षर वाली भारतीय टीम की जर्सी भेंट की। लॉर्ड्स के प्रतिष्ठित ऑनर्स बोर्ड के सामने हुआ यह भावुक पल क्रिकेट की खेल भावना का बेहतरीन उदाहरण बन गया।…
बरेली/मीरगंज:-अज्ञात व्यक्ति ने झोपड़ी में लगाई आग, गरीब परिवार का पूरा गृहस्थी का सामान जलकर राख
थाना मीरगंज क्षेत्र के ग्राम कपूरपुर में एक गरीब परिवार की कच्ची झोपड़ी में अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। घटना में झोपड़ी में रखा पूरा घर-गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया, जिससे पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। पीड़ित ने थाना मीरगंज में तहरीर देकर मामले की निष्पक्ष जांच एवं दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कपूरपुर निवासी राजकुमार सिंह पुत्र श्री बेनी सिंह मंगलवार को लगभग दोपहर 3:00 बजे अपने खेत पर पशुओं के…
जौनपुर :स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाल कर लोगों को किया गया जागरूक
जौनपुर :रैली निकाल कर लोगों को किया गया जागरूक जौनपुर-जनपद के सिरकोनी विकास खण्ड के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय राजेपुर द्वितीय के नगर पंचायत कचगांव में स्कूल चलो अभियान का द्वितीय चरण नामांकन के अंतर्गत रैली निकाली गयी। इस दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी अमरेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामकृष्ण विश्वकर्मा के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष व विद्यालय के अध्यापिका सुनीता यादव,शशि कला ,कंचन ,अर्चना आदि लोगों ने रैली में प्रतिभाग किया। तथा पांच नामांकन किया गया।
जौनपुर :किसानों की समस्या को लेकर अपना दल के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन।
जौनपुर : -राज्य पाल को नामित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा। जौनपुर-जनपद मुख्यालय पर अपना दल कमेरावादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने एक दिवसीय प्रदेश व्यापी धरना-प्रदर्शन के दौरान जौनपुर में कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में एक दिवसीय किसानों के समस्या को लेकर धरना-प्रदर्शन करते हुए। राज्य पाल को नामित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह को सौंपते हुए।यह मांग किया कि किसानों की इस समय चल रहा धान की रोपाई के सबसे विकट समस्या पानी व खाद को लेकर सरकार पुरी तरह से विफल है। ज्ञापन सौंपने के…
65वीं सुब्रतो कप प्रदेशीय फुटबाल प्रतियोगिता 2026 का समापन सम्पन्न हुआ
65वीं सुब्रतो कप प्रदेशीय फुटबाल प्रतियोगिता 2026 का समापन सम्पन्न हुआ।आज खेल गए अंडर -17 बालक वर्ग में वाराणसी मंडल ने स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ को टाई ब्रेकर मे 4-3 से हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त हुआ। जबकि अंडर -15 बालक वर्ग मे स्पोर्ट्स कालेज सैफई ने टाई ब्रेकर मे 4-3 से स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ को पराजित कर चैम्पियनशिप अपने नाम की। अतिवृष्टि के कारण प्रतियोगिता में काफी परेशानी का सामना करना पडा ,जिसके कारण प्रतियोगिता को 15 किमी दूर मुबारक पुर और 30 किमी दूर मुहम्मदाबाद के मैदान पर…
लखीमपुर खीरी : भारतीय बजरंग दल ने सावन माह में मांसाहार बिक्री पर प्रतिबंध को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज़) छोटी काशी के नाम से विख्यात गोला गोकर्णनाथ में श्रावण मास के दौरान आने वाले लाखों शिवभक्तों एवं कांवड़ियों की सुविधा तथा धार्मिक वातावरण बनाए रखने की मांग को लेकर भारतीय बजरंग दल जनपद लखीमपुर खीरी के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी गोला के माध्यम से उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि श्रावण मास की अवधि में गोला नगर एवं मंदिर परिसर के आसपास बकरा, मुर्गा, अंडा, मछली, बिरयानी तथा अन्य मांसाहारी खाद्य पदार्थों की बिक्री…
लखीमपुर खीरी : भाकियू एवं क्रांतिकारी किसान समिति ने बजाज ग्रुप अध्यक्ष कुशाग्र बजाज को संबोधित ज्ञापन मिल अधिकारियों को सौंपा
गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज़) भारतीय किसान यूनियन एवं क्रांतिकारी किसान समिति के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन सिंह संधू के नेतृत्व में सोमवार को बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड गोला गोकर्णनाथ के वाइस प्रेसिडेंट राकेश यादव एवं केन मैनेजर पी.एस.चतुर्वेदी को बजाज ग्रुप के अध्यक्ष कुशाग्र बजाज के नाम एक संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उत्तर प्रदेश के लाखों गन्ना किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया तथा मांग की गई कि किसानों का गन्ना भुगतान 14 दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाए। यदि भुगतान…
लखीमपुर खीरी : पत्रकारों ने सीओ से भेंट कर अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ की कार्रवाई की मांग
गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज़) गोला नगर के पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल स्वतंत्र हित के संवाददाता प्रमोद कुमार गुप्ता की अगुवाई में सोमवार को गोला क्षेत्राधिकारी महोदया महक शर्मा से मिला। पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने लगातार पैर पसार रहे अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस क्षेत्राधिकारी से मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की। नगर के युवाओं में बढती चिपपड, गाज़ा, कच्ची शराब और नशा उन्मूलन पर कार्रवाई की मांग सहित मंदिर परिसर से 100 मीटर के दायरे में संचालित अवैध मांस की दुकानों पर प्रतिबंध आदि विषयों पर…
सीतापुर :ग्रिशबेल गिरुंट गांव में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की नुक्कड़ सभा सम्पन्न, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकार दिलाने का दिया भरोसा *अफरोज अली द दस्तक मीडिया 24 मिश्रिख सीतापुर
* मिश्रिख (सीतापुर), विधानसभा मिश्रिख के अंतर्गत ब्लॉक गोंदलामऊ के ग्राम ग्रिशबेल गिरुंट में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की ओर से नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। सभा का आयोजन शुभम जाटव द्वारा किया गया, जबकि मंच का संचालन विधानसभा अध्यक्ष श्यामलाल भारती ने किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ किशोर रहे। इस अवसर पर जिला सचिव अवधेश मौर्य, जिला संयोजक राधेश्याम, कार्य समिति सदस्य अखिलेश जाटव, डॉ. राज सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि सौरभ किशोर ने अपने…
फर्रुखाबाद:पेट्रोल पंप एनओसी मामलों की डीएम ने की समीक्षा, एक सप्ताह में लंबित प्रकरण निस्तारित करने के निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जुलाई 2026 जनपद में प्रस्तावित पेट्रोल पंपों की विभिन्न विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के उद्देश्य से सोमवार, 13 जुलाई 2026 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों तथा संबंधित आवेदकों के साथ लंबित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी, अपर जिलाधिकारी, जनपद के समस्त उपजिलाधिकारी (एसडीएम), लोक निर्माण विभाग (PWD) के दोनों अधिशासी अभियंता, विद्युत विभाग…
फर्रुखाबाद: पॉक्सो मामले में दोषी को 3 वर्ष का कठोर कारावास, ₹12 हजार अर्थदंड
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जुलाई 2026 उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक द्वारा संचालित “ऑपरेशन कनविक्शन” एवं “मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण)” के तहत महिला संबंधी अपराधों में प्रभावी पैरवी का एक और सकारात्मक परिणाम सामने आया है। प्रभावी न्यायिक पैरवी के चलते पॉक्सो एक्ट के एक मामले में दोषी को न्यायालय ने तीन वर्ष के कठोर कारावास और 12 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त संदीप पुत्र रामप्रकाश, निवासी ग्राम ऊनरपुर, थाना मेरापुर, जनपद फतेहगढ़ के विरुद्ध वर्ष 2017 में थाना मेरापुर पर मु.अ.सं.…
फर्रुखाबाद:ऑटो में जेब काटकर रुपये उड़ाने वाला शातिर चोर शमसाबाद पुलिस के हत्थे चढ़ा, नकदी व अवैध तमंचा बरामद
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जुलाई 2026 अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शमसाबाद पुलिस ने ऑटो में जेब काटकर रुपये चोरी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की नकदी, एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री यमुना प्रसाद के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत थाना शमसाबाद पुलिस ने मुकदमा संख्या 122/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त…
लखनऊ-कानपुर: 6 लेन एक्सप्रेसवे राष्ट्र को समर्पित, विकास और कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जुलाई 2026 राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा निर्मित लखनऊ-कानपुर 6 लेन एक्सप्रेसवे तथा लखनऊ-हरदोई 4 लेन एक्सप्रेसवे का आज लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रदेशवासियों, विशेष रूप से लखनऊ के नागरिकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह परियोजना उत्तर प्रदेश के विकास, बेहतर कनेक्टिविटी और आर्थिक प्रगति के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि लगभग 4,200 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 63 किलोमीटर लंबा और 6 लेन चौड़ा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे लखनऊ, उन्नाव और…
फर्रुखाबाद:जननी सुरक्षा योजना में जनपद की बड़ी उपलब्धि, मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रदेश में दूसरा स्थान
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जुलाई 2026 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत संचालित जननी सुरक्षा योजना (JSY) में फर्रुखाबाद जनपद ने उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि गर्भवती महिलाओं को समयबद्ध वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने तथा स्वास्थ्य विभाग की प्रभावी मॉनिटरिंग और डिजिटल भुगतान व्यवस्था का परिणाम मानी जा रही है। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के अनुसार 1 अप्रैल से 30 जून 2026 के बीच जनपद के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में 4,462…
फर्रुखाबाद: में एफसीएम थेरेपी से एनीमिया मुक्त मातृत्व की ओर बढ़ा कदम, सभी स्वास्थ्य इकाइयों को प्रभावी उपचार के निर्देश- सीएमओ
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जुलाई 2026 जनपद में गर्भवती महिलाओं को एनीमिया (खून की कमी) से मुक्त कर सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एफसीएम (Ferric Carboxymaltose) थेरेपी के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनन्द उपाध्याय ने सभी सरकारी चिकित्सालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों (सीएचसी) एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों (पीएचसी) को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक गर्भवती महिला की समय पर जांच कर आवश्यकतानुसार एफसीएम थेरेपी उपलब्ध कराई जाए। सीएमओ डॉ. आनन्द उपाध्याय ने कहा कि गर्भावस्था के दौरान एनीमिया मां और…
फर्रुखाबाद में स्वास्थ्य विभाग की नई पहल, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए समर्पित हेल्पलाइन नंबर जारी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जुलाई 2026 जनपदवासियों को स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में सीयूजी नंबर के अतिरिक्त एक समर्पित हेल्पलाइन मोबाइल नंबर 9473720195 संचालित किया गया है। इस हेल्पलाइन के माध्यम से आम नागरिक कार्यालय समय में स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित अपनी शिकायतें, सुझाव एवं समस्याएं सीधे दर्ज…
फर्रुखाबाद:RUB-86 पर वियरिंग कोट निर्माण कार्य शुरू, 13 जुलाई से अंडरपास अस्थायी रूप से बंद
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जुलाई 2026 नीबकरोरी–फर्रुखाबाद रेल खंड पर रेलवे किलोमीटर 1315/4-5 स्थित बधार मार्ग को जोड़ने वाले RUB-86 (रेलवे अंडरब्रिज) को वियरिंग कोट (Wearing Coat) निर्माण कार्य के चलते 13 जुलाई 2026 से आगामी सूचना तक अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। यह निर्णय यात्रियों एवं स्थानीय लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शिकोहाबाद–फर्रुखाबाद रेलखंड पर विभिन्न रेलवे अंडरब्रिजों के सुधार कार्य के अंतर्गत RUB-86 पर वियरिंग कोट का निर्माण किया जाएगा। इस…
