जौनपुर :किसानों की समस्या को लेकर अपना दल के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन।

जौनपुर :

-राज्य पाल को नामित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा।

जौनपुर-जनपद मुख्यालय पर अपना दल कमेरावादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने एक दिवसीय प्रदेश व्यापी धरना-प्रदर्शन के दौरान जौनपुर में कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में एक दिवसीय किसानों के समस्या को लेकर धरना-प्रदर्शन करते हुए। राज्य पाल को नामित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह को सौंपते हुए।यह मांग किया कि किसानों की इस समय चल रहा धान की रोपाई के सबसे विकट समस्या पानी व खाद को लेकर सरकार पुरी तरह से विफल है। ज्ञापन सौंपने के दौरान पेट्रोल में एथेनॉल मिलावट व बढ़ती हुई महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के दौरान तमाम वक्ताओं ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार इस समय पूरी तरह से विफल चल रही है।प्रदेश में किसान,बेरोजगार, युवा पूरी तरह परेशान है पूरे प्रदेश में चोरी,लूट, हत्या,डकैती खुलेआम हो रहा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की चीज ही नहीं रह गयी है। प्रदेश सरकार को ऐसी दशा में इस्तीफा दे देना चाहिए।अवसर पर अखिलेश सिंह, दीनानाथ सरोज,राम सिंगार पटेल,रामचंद्र पटेल,अवधेश सरोज,तेजलाल पटेल,शारदा पटेल,हेमा पटेल,रागनी गौतम,तीर्थराज सरोज,चंद्रमणि पटेल अमर लक्ष्मी सरोज,संगीता गौतम, हरिप्रसाद सरोज,डां लालजी पटेल, प्रमोद पटेल, सुनील पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment