लखीमपुर खीरी : पत्रकारों ने सीओ से भेंट कर अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ की कार्रवाई की मांग

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज़) गोला नगर के पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल स्वतंत्र हित के संवाददाता प्रमोद कुमार गुप्ता की अगुवाई में सोमवार को गोला क्षेत्राधिकारी महोदया महक शर्मा से मिला। पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने लगातार पैर पसार रहे अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस क्षेत्राधिकारी से मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की। नगर के युवाओं में बढती चिपपड, गाज़ा, कच्ची शराब और नशा उन्मूलन पर कार्रवाई की मांग सहित मंदिर परिसर से 100 मीटर के दायरे में संचालित अवैध मांस की दुकानों पर प्रतिबंध आदि विषयों पर गंभीरता से वार्ता हुई। नशे की तस्करी पर चिंता जताते हुए पत्रकारों ने अवैध नशा कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्राधिकारी ने शहर में हो रही इस तरह की गतिविधियों की स्वयं निगरानी करने का आश्वासन दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ ने जल्द ही आरोपियों को चिह्नित कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में सक्रिय अवैध नशा कारोबार को चिह्नित कर उनके खिलाफ तत्काल प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नशा युवा पीढ़ी का भविष्य बर्बाद कर रहा है। जिन बच्चों के हाथों में किताबें होनी चाहिए, वे नशे की गिरफ्त में नहीं आने चाहिए। उन्होंने जागरूकता फैलाने की अपील की।

Leave a Comment