* मिश्रिख (सीतापुर), विधानसभा मिश्रिख के अंतर्गत ब्लॉक गोंदलामऊ के ग्राम ग्रिशबेल गिरुंट में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की ओर से नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। सभा का आयोजन शुभम जाटव द्वारा किया गया, जबकि मंच का संचालन विधानसभा अध्यक्ष श्यामलाल भारती ने किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ किशोर रहे। इस अवसर पर जिला सचिव अवधेश मौर्य, जिला संयोजक राधेश्याम, कार्य समिति सदस्य अखिलेश जाटव, डॉ. राज सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि सौरभ किशोर ने अपने संबोधन में कहा कि आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) समाज के वंचित, शोषित एवं कमजोर वर्गों को उनका संवैधानिक अधिकार दिलाने के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है। उन्होंने आगामी चुनाव में पार्टी के केतली चुनाव चिन्ह का समर्थन करने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया।सभा के उपरांत पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पूरे गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। जिन पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है, उन्हें उनके अधिकार दिलाने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद आयोजित बैठक में ग्रामीणों के साथ विभिन्न जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया गया।कार्यक्रम के अंत में विधानसभा अध्यक्ष श्यामलाल भारती ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।अवगतकर्ता: श्यामलाल भारती, विधानसभा अध्यक्ष, मिश्रिख (सीतापुर)प्रेस नोट: अफरोज अली, मीडिया प्रभारी, विधानसभा मिश्रिख (सीतापुर)
सीतापुर :ग्रिशबेल गिरुंट गांव में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की नुक्कड़ सभा सम्पन्न, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकार दिलाने का दिया भरोसा *अफरोज अली द दस्तक मीडिया 24 मिश्रिख सीतापुर
