प्रयागराज,15 जुलाई को सर्किट हाउस में किया जायेगा मोबाइल कोर्ट का आयोजन, दिव्यांगजनों की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित रूप से स्थानीय स्तर पर किया जायेगा निस्तारण

प्रयागराज,15 जुलाई को सर्किट हाउस में किया जायेगा मोबाइल कोर्ट का आयोजन, दिव्यांगजनों की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित रूप से स्थानीय स्तर पर किया जायेगा निस्तारण

प्रयागराज 13 जुलाई।

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि सुदूरवर्ती पिछड़े क्षेत्रों एवं ग्रामीण इलाकों के दिव्यांगजन व्यक्ति जो कि सरकार द्वारा उनके अधिकार एवं सुविधाओं हेतु चलायी जा रही योजनाओं एवं परियोजनाओं से जागरूक नहीं है, के मध्य जागरूकता बढ़ाने के लिए और समाज में उनके साथ हो रहे भेदभाव को समाप्त कराने तथा पूर्ण एवं प्रभावी भागीदारी दिलाये जाने व इस सम्बंध में उनकी शिकायतों एवं समस्याओं को त्वरित रूप से स्थानीय स्तर पर निस्तारित कराये जाने के उद्देश्य से राज्य आयुक्त दिव्यांगजन महोदय के द्वारा 15.07.2026 को सर्किट हाउस में मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया जा रहा है। मोबाइल कोर्ट की महत्ता के दृष्टिगत एवं मोबाइल कोर्ट के सफल आयोजन हेतु जनपद के शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रोें में इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराये जाने के लिए कहा है, जिससे कि मोबाइल कोर्ट के आयोजन के समय अधिक से अधिक दिव्यांगजन प्रतिभाग कर सके। मोबाइल कोर्ट में प्रतिभाग करने वाले दिव्यांगजनों को आवश्यकतानुसार दिव्यांगता प्रमाणपत्र, आयुष्मान कार्ड, यूपीआईडी कार्ड प्रदान किए जाने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्साधिकारी के स्तर से दिव्यांगता प्रमाणीकरण हेतु गठित बोर्ड के चिकित्सकों, सम्बंधित प्रतिनिधियों को भी उपस्थित रहने के लिए निर्देशित किया गया है। मोबाइल कोर्ट में जनपद के विभागों के अधिकारीगण-उपजिलाधिकारी सदर, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, जिला पंचायतराज अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, सहायक श्रमायुक्त, अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग, अधिशाषी अभियन्ता नगरीय विद्युत निगम, डी0आर0एम0, प्रयागराज भी उपस्थित रहेगें। कार्यक्रम में दिव्यांगजन उपस्थित होकर अपनी शिकायतों/समस्याओं के निराकरण हेतु प्रार्थना पत्र दे सकते है। शिकायतों/समस्याओं को उक्त तिथि को ही निस्तारित कराया जा सकता है।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

Leave a Comment