प्रयागराज दिनांक-13.07.2026,जोन गंगानगर, कमिश्नरेट प्रयागराज
थाना हण्डिया पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त हण्डिया के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना हण्डिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0-291/2026 धारा-108 भा0न्या0सं0 से सम्बंधित वांछित अभियुक्त अमित कुमार पुत्र सुरेश चंद्र निवासी दुसौती सैदाबाद थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना हण्डिया पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-13.07.2026 को थाना हण्डिया क्षेत्रान्तर्गत अंजना मोड़ स्थित पावर हाउस के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
उल्लेखनीय है कि थाना हण्डिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बनपुरवा सरायपीथा निवासी संतोष कुमार पुत्र स्व0 इन्द्रजीत द्वारा पत्नी तथा ससुरालीजनों के मानसिक प्रताड़ना से दिनांक-11.06.2026 को पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने के सम्बंध में दी गयी तहरीर के आधार पर थाना हण्डिया पर मु0अ0सं0-291/2026 उपरोक्त पंजीकृत किया गया था । मुकदमा उपरोक्त से सम्बंधित 02 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
अमित कुमार पुत्र सुरेश चंद्र निवासी दुसौती सैदाबाद थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 22 वर्ष ।
सम्बंधित अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0-291/2026 धारा-108 भा0न्या0सं0 थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
- प्र0नि0 अनूप सरोज, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- उ0नि0 रामआशीष, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- का0 कुन्दन सिंह, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
