फर्रुखाबाद में एनसीसी इंटर ग्रुप स्पोर्ट्स शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ, 11 ग्रुपों के 110 कैडेट्स ले रहे भाग

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 जून 2026 उत्तर प्रदेश एनसीसी निदेशालय लखनऊ के तत्वावधान में इंटर ग्रुप स्पोर्ट्स शूटिंग प्रतियोगिता (आईजीएसएससी) का शुभारंभ रविवार को 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ में किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन एडीजी एनसीसी लखनऊ के निर्देशन में किया जा रहा है। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रतियोगिता के सफल संचालन की जिम्मेदारी 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ को सौंपी गई है। प्रतियोगिता का उद्घाटन 12 यूपी बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल ए.एस. मलिक (वीएसएम) ने किया। इस अवसर पर लखनऊ ग्रुप के ग्रुप…

फर्रुखाबाद:जिला जज ने रेड क्रॉस की विशाल साइकिल रैली को दिखाई हरी झंडी, 200 से अधिक प्रतिभागी हुए शामिल

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 जून 2026 फिट इंडिया मूवमेंट और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा फर्रुखाबाद द्वारा विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में विशाल साइकिल रैली एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) फर्रुखाबाद के तत्वावधान में किया गया, जिसमें 200 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय जनपद न्यायाधीश श्री नीरज कुमार ने फतेहगढ़ से रेड क्रॉस का ध्वज दिखाकर किया,…

उर्वशी ढोलकिया ने अनीता हसनंदानी से 13 साल बाद मांगी माफी, जानिए क्या हुआ था

उर्वशी ढोलकिया और अनीता हसनंदानी ने साल 2001 में आए टीवी ‘कभी सौतन कभी सहेली’ में साथ काम किया था, और तभी से उनके बीच गहरी दोस्ती हो गई थी। अनीता भी उर्वशी को हमेशा से अपनी इंस्पिरेशन मानती रही हैं, फिर ऐसा क्या हुआ कि उर्वशी ढोलकिया को अनीता से अब माफी मांगनी पड़ी? बात 13 साल पुरानी है, जिसका जिक्र हाल ही राजीव खंडेलवाल के टीवी शो ‘तुम हो ना’ में हुआ। उर्वशी ढोलकिया और अनीता हसनंदानी ‘तुम हो ना’ के आने वाले एपिसोड में नजर आएंगी। इसमें…

वरुण धवन के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप, 150 करोड़ लगाकर लूट गए थे मेकर्स!

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन को इंडस्ट्री में बतौर एक्टर काम करते हुए करीब डेढ़ दशक हो चुका है. साल 2012 में फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से उन्होंने हिट डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं. हालांकि इसके बाद उनके करियर में एक ऐसी फिल्म आई जिससे मेकर्स को तगड़ा नुकसान झेलना पड़ा था. 150 करोड़ रुपये लगाकर फिल्म के मेकर्स के होश उड़ गए थे. यहां हम आपसे वरुण धवन की जिस फिल्म की बात कर रहे हैं…

भारत की कप्तानी मिलने के बाद आई श्रेयस अय्यर की पहली प्रतिक्रिया

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार को आयरलैंड और इंग्लैंड की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान किया. इसके साथ ही बोर्ड ने एशियन गेम्स की टीम भी घोषित की. इसमें सबसे बड़ी बात यह रही कि श्रेयस अय्यर को भारत की टी20 टीम का कप्तान नियुक्त किया गया. सूर्यकुमार यादव से कप्तानी तो छीनी ही गई, साथ ही टीम से भी बाहर कर दिया गया. भारत की कप्तानी मिलने के बाद श्रेयस अय्यर की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. भारत की टी20 टीम का कप्तान बनने…

12 जून से शुरू हो रहा इतिहास का सबसे बड़ा टी20 वर्ल्ड कप, भारत कब-कब खेलेगा अपने मैच

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के चेयरमैन जय शाह ने 2026 के विश्व कप को इतिहास का सबसे बड़ा टी20 वर्ल्ड कप बताया. उन्होंने भारत, पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया समेत सभी टीमों को शुभकामनाएं दी हैं. दरअसल 12 जून से 2026 महिला टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने वाला है. पहली बार महिला टी20 वर्ल्ड कप में 12 टीम भाग लेने जा रही हैं, इसलिए जय शाह ने इसे सबसे बड़ा विश्व कप बताया. इस बार महिला टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी इंग्लैंड और वेल्स कर रहे हैं. 12 जून को पहला मैच खेला जाएगा…

देश को बांटने की राजनीति? रेवंत रेड्डी के बयान से भड़के किरेन रिजिजू

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के उत्तर-दक्षिण राज्यों वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल रेवंत रेड्डी ने केंद्र सरकार पर दक्षिण भारतीय राज्यों की अनदेखी करने और उत्तर भारत को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया था। रिजिजू ने कहा कि देश को उत्तर और दक्षिण के आधार पर बांटने की कोशिश नहीं की जानी चाहिए, क्योंकि सभी भारतीय एक हैं। बेंगलुरु में आयोजित एक कार्यक्रम में रेवंत रेड्डी ने दावा किया था कि प्रधानमंत्री उत्तर भारत से हैं और राष्ट्रपति भी उत्तर भारत…

लेजर बेस्ड इंटरनेट टेक्नोलॉजी कैसे काम करती है? इतनी है डेटा ट्रांसफर स्पीड

ई लेजर-आधारित इंटरनेट टेक्नोलॉजी को अल्फाबेट की कैलिफ़ोर्निया इनोवेशन लैब में विकसित किया गया है जिसे एक्स कहा जाता है। इस परियोजना को आंतरिक रूप से तारा के नाम से जाना जाता है। यह टेक्नोलॉजी फास्ट इंटरनेट सर्विस प्रदान करने के लिए लाइट रे का इस्तेमाल करती है। वायरलेस ऑप्टिकल कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी 20 जीबीपीएस तक की स्पीड से डेटा ट्रांसफर कर सकती है। दूरसंचार प्रदाता भारती एयरटेल ने हाल ही में भारत के ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में हाई-स्पीड इंटरनेट सेवाएं देने के लिए गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट…

‘AAP इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं’, दिल्ली में बैठक से पहले संजय सिंह का बड़ा बयान

दिल्ली में सोमवार (8 जून) को होने वाली इंडिया गठबंधन की अहम बैठक से पहले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अब आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा नही हैं. रायपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान संजय सिंह ने कहा, “आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन की सदस्य नहीं है, इसलिए अगर हम उनकी बैठक पर टिप्पणी करते हैं तो यह अच्छा नहीं है. वे आपको बताएंगे कि वे भविष्य के लिए किस तरह की रणनीति बनाने जा रहे…

लखीमपुर खीरी : फरधान पुलिस द्वारा चोरी की मोटरसाइकिल के साथ शातिर चोर गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज ) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरुद्ध सतत अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी के निर्देशन तथा श्रीमान् सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के प्रत्यक्ष पर्यवेक्षण में थाना फरधान पुलिस टीम ने रविवार को चोरी की एक मोटरसाइकिल सहित एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को गोमती प्रसाद पुत्र स्वर्गीय मायाराम द्वारा थाना फरधान में तहरीर दी गई थी…

लखीमपुर खीरी : दुधवा नेशनल पार्क पर्यटकों के लिए बना हुआ है आकर्षण का केंद्र

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) जनपद लखीमपुर खीरी में स्थित दुधवा नेशनल पार्क पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पर्यटक बड़ी संख्या में दुधवा के घने जंगलों का रुख कर रहे हैं। यहां की हरियाली, ठंडी हवा, जंगल सफारी और दुर्लभ वन्यजीव पर्यटकों को प्रकृति के बेहद करीब ले जाते हैं। गर्मी के मौसम में जहां शहरों का तापमान लोगों को परेशान कर देता है वहीं दुधवा नेशनल पार्क का प्राकृतिक वातावरण लोगों को सुकून और रोमांच दोनों का अनुभव कराता है। नेपाल सीमा से…

लखीमपुर खीरी : सरायन नदी में फंसे गोवंश को भारतीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष अनूप गुप्ता ने बचाया, बीडीओ पर लगाए गंभीर आरोप

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) गोला क्षेत्र के अंतर्गत स्थित सरायन नदी में एक फंसे गोवंश के डूबने की सूचना मिलने पर भारतीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुँचकर नगर पालिका गोला की टीम और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं सहित जेसीबी की मदद से फंसे गोवंश को सुरक्षित सरायन नदी से बाहर निकाला। जिलाध्यक्ष ने बताया सरायन नदी में एक गोवंश पानी में फंसकर लगातार तड़प रहा था। इसकी सूचना मिलते ही जिलाध्यक्ष ने ब्लॉक कुंभी के खंड विकास अधिकारी से फोन…

फर्रुखाबाद:भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी डॉ. रजनी सरीन का निधन, राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 जून 2026 भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता, राष्ट्रीय परिषद की सदस्य एवं शहर की प्रमुख समाजसेवी डॉ. रजनी सरीन के निधन का समाचार क्षेत्र के राजनीतिक एवं सामाजिक जगत के लिए अत्यंत दुःखद और अपूरणीय क्षति के रूप में सामने आया है। उनके निधन से भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों तथा आम नागरिकों में गहरा शोक व्याप्त है। डॉ. रजनी सरीन ने अपने जीवनकाल में समाज सेवा, जनकल्याण और संगठनात्मक कार्यों के माध्यम से एक विशेष पहचान बनाई थी। भाजपा की वरिष्ठ नेता के रूप…

जौनपुर: पोस्ट मार्टम के लिए अब नहीं करना होगा इंतजार।

जौनपुर: जिला अधिकारी जौनपुर सैमुअल पाल ने सीएमओ व पुलिस अधीक्षक के माध्यम से थाना अध्यक्षों को दिया निर्देश ।नई व्यवस्था के माध्यम से तीन शिफ्ट में 24 घंटे डॉक्टर रहेंगे तैनात । मृत्यु के बाद पोस्ट मार्टम कराने में होने वाली देरी के दौरान स्वजन के दर्द को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। अभी तक पोस्ट मार्टम के लिए महज 2 शिफ्ट में डॉक्टर के होने की वजह से किसी घटना के बाद यह प्रक्रिया पूरी होने में काफी समस्या होती थी। घर वालों को भी इसके लिए…

फर्रुखाबाद:अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, शमसाबाद पुलिस की कार्रवाई

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 जून 2026 अपराध एवं अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शमसाबाद पुलिस ने एक युवक को अवैध देशी तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर के निर्देशन तथा श्री हरीश चन्दर, पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर के पर्यवेक्षण में थाना शमसाबाद पुलिस क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला…

फर्रुखाबाद:संभावित बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को समयबद्ध तैयारियां पूरी करने के निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 जून 2026 जनपद में संभावित बाढ़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों की तैयारियों का जायजा लिया गया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य, सिंचाई, लोक निर्माण, विद्युत, पंचायती राज तथा आपदा प्रबंधन विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि मानसून एवं संभावित बाढ़ को…

पीलीभीत: दबंगों द्वारा किया गया अवैध कब्जा, पीड़ित ने सीओ बीसलपुर व एसडीएम बीसलपुर को संबोधित करते हुए एसओ को दिया शिकायती पत्र।

पीलीभीत/बिलसंडा: उत्तर प्रदेश जनपद पीलीभीत के थाना बिलसंडा के गांव जादौपुर नथा से खबर है। थाना बिलसंडा के गांव जादौपुर नथा के रहने वाले खान सिंह कुशवाहा पुत्र पूरनलाल ने सीओ बीसलपुर व एसडीएम बीसलपुर को संबोधित करते हुए बिलसंडा के एसओ को शिकायती पत्र दिया। जिसमें उन्होंने बताया कि बिलसंडा के गांव जादौपुर नथा में बाबा ख्याली शरण नाथूलाल रूहानी सत्संग सेवा समिति के नाम पर सत्संग आश्रम है। इस आश्रम की एक कमेटी है जिसका मैं अध्यक्ष हूं। और यह आश्रम मेरी देखरेख में चलता है। इस सत्संग…

लखीमपुर खीरी : संपूर्ण समाधान दिवस पर एसपी सीडीओ ने सुनी समस्याए, निस्तारण के दिए निर्देश

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज़) शनिवार को जनपद के प्रत्येक तहसील स्तर पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा तहसील मोहम्मदी पर उपस्थित रहकर संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की गई । इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर जनशिकायतों की निष्पक्ष जाँच करके विधिक निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध रूप से निस्तारण करने तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण…

डायबिटीज से डाइजेशन तक, जाने कई फायदों वाला है अदरक का पानी

अदरक का पानी पीने के फायदे _ बहुत से लोगों का हाजमा यानी डाइजेशन अक्सर गड़बड़ रहता है. वे कुछ भी खा लें या तो उनका पेट खराब हो जाएगा या फिर कब्ज की दिक्कत बनी रहेगी. ऐसे लोगों के लिए अदरक का पानी काफी फायदेमंद हो सकता ह| -अदरक के पानी में थोड़ा सा नींबू का रस और शहद मिलाकर पीने से प्रेग्नेंसी के दौरान मॉर्निंग सिकनेस यानी उल्टी आने की समस्या भी दूर हो जाती है| -अदरक का पानी जिंक का अच्छा सोर्स है जो शरीर में इंसुलिन…

व्हाट्सअप पर वीडियो व वॉइस कॉलिंग करते हुए बचा सकते हैं डेटा, जानें कैसे

कोरोना वायरस की वजह से सभी लोग घर से काम कर रहे हैं. ऐसे में इंटरनेट का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है. लोग बाहर जाने से बच रहे हैं, जिसकी वजह से घरवालों, दोस्तों से कनेक्ट रहने के लिए भी इंटरनेट की ज़रूरत पड़ती है. इसके अलावा ऑफिस के काम के लिए इंटरनेट की ज़रूरत पड़ती है. घरवालों, दोस्तों से जुड़े रहने के लिए हम वीडियो कॉल्स का सहारा लेते हैं और वीडियो कॉलिंग के लिए सबसे पहली ऐप हमारे दिमाग में वॉट्सऐप आती है. तो अगर आप भी वॉइस…