फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 जून 2026 अपराध एवं अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शमसाबाद पुलिस ने एक युवक को अवैध देशी तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर के निर्देशन तथा श्री हरीश चन्दर, पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर के पर्यवेक्षण में थाना शमसाबाद पुलिस क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली।
तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी की पहचान सुग्रीव उर्फ मल्लू पुत्र किशनपाल उर्फ कल्लू निवासी ग्राम नगलासेठ, थाना शमसाबाद, जनपद फर्रुखाबाद के रूप में हुई।
बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना शमसाबाद में मु0अ0सं0 87/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी
एक अवैध देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस 315 बोर
आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 87/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना शमसाबाद, जनपद फर्रुखाबाद।
