अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के चेयरमैन जय शाह ने 2026 के विश्व कप को इतिहास का सबसे बड़ा टी20 वर्ल्ड कप बताया. उन्होंने भारत, पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया समेत सभी टीमों को शुभकामनाएं दी हैं. दरअसल 12 जून से 2026 महिला टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने वाला है. पहली बार महिला टी20 वर्ल्ड कप में 12 टीम भाग लेने जा रही हैं, इसलिए जय शाह ने इसे सबसे बड़ा विश्व कप बताया.
इस बार महिला टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी इंग्लैंड और वेल्स कर रहे हैं. 12 जून को पहला मैच खेला जाएगा और फाइनल 5 जुलाई को खेला जाना है. बता दें कि टीम इंडिया ने कभी यह खिताब नहीं जीता है, लेकिन इस बार हरमानप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इतिहास रचना चाहेगी. यहां देख लीजिए भारतीय टीम का पूरा वर्ल्ड कप शेड्यूल.
इस बार दुनिया की 12 टीम महिला टी20 वर्ल्ड कप में भाग ले रही हैं, जिन्हें सात-सात के 2 ग्रुप में बांटा गया है. भारत को ग्रुप ए में रखा गया है, जिसका पहला मैच 14 जून को पाकिस्तान के साथ होना है.
ग्रुप A – भारत, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, नीदरलैंड्स, बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका
ग्रुप B – इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, आयरलैंड और स्कॉटलैंड
भारत का टी20 वर्ल्ड कप शेड्यूल
भारतीय टीम अपना सबसे पहला मैच 14 जून को पाकिस्तान के साथ खेलेगी. 17 जून को नीदरलैंड्स और उसके चार दिन बाद टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के साथ भिड़ना है. दक्षिण अफ्रीका पिछली 2 बार की उपविजेता रही है. 25 जून को टीम इंडिया का मैच बांग्लादेश के साथ होना है और आखिरी लीग मैच 28 जून को ऑस्ट्रेलिया के साथ होगा.
14 जून – भारत बनाम पाकिस्तान
17 जून – भारत बनाम नीदरलैंड्स
21 जून – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
25 जून – भारत बनाम बांग्लादेश
28 जून – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
