फर्रुखाबाद पुलिस ने फायरिंग और मारपीट के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जून 2026 शहर कोतवाली पुलिस ने फायरिंग, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक स्तर से चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस ने मुकदमा संख्या 126/2026 में वांछित अभियुक्त सुशील मिश्रा पुत्र विद्यासागर निवासी बागकूंचा, कोतवाली फर्रुखाबाद को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, 21 जून 2026 को वादी उत्कर्ष मिश्रा उर्फ भूरा निवासी…

फर्रुखाबाद:नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में बढ़ी धाराएं

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जून 2026 थाना कम्पिल पुलिस ने नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री यमुना प्रसाद के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना कम्पिल में दर्ज मुकदमा…

फर्रुखाबाद:थाना कमालगंज पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जून 2026 जनपद की थाना कमालगंज पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार थाना कमालगंज पर दर्ज मुकदमा संख्या 180/2026, धारा 191(2), 115(2), 352 एवं 105 बीएनएस के तहत वांछित अभियुक्त विमलेश पुत्र स्वर्गीय रामसनेही निवासी ग्राम भूलनपुर चिरपुरा, थाना कमालगंज, जनपद फतेहगढ़ को…

फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग का सघन निरीक्षण अभियान, शराब दुकानों पर स्टॉक व सीसीटीवी की जांच

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जून 2026 जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग द्वारा लगातार प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश तथा जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के आदेश पर जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता के नेतृत्व में जनपदभर में सघन जांच अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 कुमार गौरव सिंह ने अपनी टीम के साथ विभिन्न आबकारी अनुज्ञापन स्थलों का औचक निरीक्षण किया। अभियान…

फर्रुखाबाद:दीपचंद्र शाक्य हत्याकांड में जन अधिकार पार्टी ने सौंपा ज्ञापन, अनाथ पुत्र के लिए आर्थिक सहायता की मांग

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जून 2026 जन अधिकार पार्टी (JAP) के पदाधिकारियों ने ग्राम चिलसरी, थाना कायमगंज निवासी स्वर्गीय दीपचंद्र शाक्य की हत्या के मामले में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच कराने तथा मृतक के छह वर्षीय पुत्र के भरण-पोषण के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि ग्राम चिलसरी निवासी दीपचंद्र शाक्य की कुछ दबंगों द्वारा कथित रूप से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस घटना से परिवार गहरे सदमे में है। मृतक अपने पीछे एक छह वर्षीय पुत्र…

फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे भूमि विवाद: भाकियू टिकैत ने कोटेदार बहाली और एसडीएम हटाने की मांग

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जून 2026 भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर लिंक एक्सप्रेसवे के लिए जमीन अधिग्रहण के मामले में जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। संगठन ने आरोप लगाया कि एक्सप्रेसवे के लिए जमीन का बैनामा न करने पर एक कोटेदार का राशन कोटा बिना कारण बताए निलंबित कर दिया गया है। साथ ही एसडीएम कायमगंज को तत्काल तहसील से हटाने की मांग भी की गई। भाकियू टिकैत के जिला अध्यक्ष अजय कटियार के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी…

फर्रुखाबाद:हज-2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 20 जुलाई तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जून 2026 हज यात्रा वर्ष 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति, मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस, सरोजनीनगर, लखनऊ द्वारा जारी सूचना के अनुसार, hajcommittee.gov.in⁠ ने हज-2027 की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इच्छुक आवेदक 20 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। हज यात्रा के इच्छुक लोग hajcommittee.gov.in⁠� अथवा मोबाइल एप्लीकेशन “हज सुविधा” के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 22 जून 2026 से प्रारंभ हो चुकी है और 20 जुलाई 2026 तक…

फर्रुखाबाद: सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में रिश्वतखोरी का आरोप, अधिवक्ता ने जिलाधिकारी से की कार्रवाई की मांग

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जून 2026 कचहरी परिसर फतेहगढ़ के अधिवक्ता आजम जमां खां ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के एक लिपिक पर रिश्वत लेने और दलालों के माध्यम से फाइलों में हस्तक्षेप कराने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में अधिवक्ता ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर जांच कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र के अनुसार, अधिवक्ता आजम जमां खां 23 जून 2026 को अपराह्न करीब 4 बजे एक पत्रावली के अवलोकन के लिए सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे थे। आरोप है कि वहां तैनात लिपिक…

फर्रुखाबाद में एनसीओआरडी समिति की बैठक सम्पन्न, नशे के अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 जून 2026 जनपद में नशीली दवाओं एवं मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण और युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एनसीओआरडी (नेशनल नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन) समिति की बैठक जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों की समीक्षा की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक, जिला आबकारी अधिकारी, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला…

फर्रुखाबाद में परिवहन विभाग का सघन अभियान: ओवरलोड ट्रक और डग्गामार बस सीज, 2.95 लाख का जुर्माना

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 जून 2026 जनपद में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए परिवहन नियमों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर मंगलवार को परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया, जिसमें ओवरलोड वाहनों, डग्गामार बसों, मानकविहीन नंबर प्लेट और बिना रिफ्लेक्टिव टेप वाले वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की गई। एआरटीओ (प्रवर्तन) सुभाष राजपूत एवं यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान दो…

फर्रुखाबाद:सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, लापरवाही पर जताई नाराजगी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 जून 2026 सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, मंडी परिषद तथा ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा संचालित सड़क परियोजनाओं की प्रगति का विस्तृत परीक्षण किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा निर्मित एवं मरम्मत कराई जा रही सड़कों की वित्तीय और भौतिक प्रगति के साथ-साथ सीएमआईएस पोर्टल पर प्रदर्शित परियोजनाओं की स्थिति की समीक्षा…

फर्रुखाबाद:लोहिया अस्पताल में सीएमओ का औचक निरीक्षण, डॉक्टर नदारद मिले; मरीजों की समस्याएं स्वयं सुनीं

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 जून 2026 जनपद के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आनंद उपाध्याय ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं में कई खामियां सामने आईं, जिस पर सीएमओ ने नाराजगी जताते हुए संबंधित कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान फिजिशियन डॉ. दीपक वर्मा अपने कक्ष में अनुपस्थित मिले, जबकि कई मरीज उनके इंतजार में बैठे हुए थे। डॉक्टर के अनुपस्थित मिलने पर सीएमओ ने नाराजगी व्यक्त की और समय से ड्यूटी पर उपस्थित रहने…

फर्रुखाबाद में कोचिंग सेंटर, होटल और मॉल पर प्रशासन की छापेमारी, फायर सेफ्टी में मिलीं कई खामियां

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 जून 2026 लखनऊ में कोचिंग सेंटर में हुई भीषण अग्निकांड की घटना के बाद फर्रुखाबाद प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रशासनिक अधिकारियों ने शहर के विभिन्न कोचिंग सेंटर, होटल, मॉल और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सघन जांच अभियान चलाया। सिटी मजिस्ट्रेट पारुल तरार, क्षेत्राधिकारी नगर अभय वर्मा, अग्निशमन विभाग तथा नगर पालिका की संयुक्त टीम ने शहर के कई प्रमुख शिक्षण एवं व्यावसायिक संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान जेएनवी रोड स्थित कोचिंग सेंटर, भोलेपुर स्थित…

फर्रुखाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशीला पदार्थ पिलाकर चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार, ₹6.36 लाख नकद और जेवर बरामद

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 जून 2026 राज्य सरकार की स्मार्ट पुलिसिंग पहल के तहत कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस ने नशीला पदार्थ खिलाकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाली एक महिला को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से चोरी किए गए दो पीली धातु के कंगन और 6,36,150 रुपये नगद बरामद किए हैं। यह कार्रवाई घटना के मात्र 24 घंटे के भीतर की गई। पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्री अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देशन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज…

फर्रुखाबाद रिंकू विश्वकर्मा कांड: सपा प्रतिनिधिमंडल का आरोप, एसपी ने ज्ञापन लेने से किया इंकार, लोकतंत्र को बताया शर्मसार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 जून 2026 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर रिंकू विश्वकर्मा कांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात करने और घटना की वस्तुस्थिति जानने के लिए समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को फर्रुखाबाद पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में लोहिया अस्पताल पहुंचकर पीड़ित रिंकू विश्वकर्मा एवं उनके परिजनों से मुलाकात की तथा घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल पीड़ित की पत्नी को साथ लेकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस…

फर्रुखाबाद:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को मिला नया नेतृत्व, यश वर्धन चौहान बने जिला संयोजक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 जून 2026 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कानपुर प्रांत द्वारा आयोजित प्रांतीय अभ्यास वर्ग का आयोजन कानपुर स्थित पीएसआईटी (PSIT) परिसर में संपन्न हुआ। इस अभ्यास वर्ग में प्रांत भर से आए कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। अभ्यास वर्ग के दौरान संगठन विस्तार एवं दायित्व निर्धारण की प्रक्रिया के अंतर्गत विभिन्न जनपदों के लिए नए दायित्वों की घोषणा की गई। इसी क्रम में फर्रुखाबाद जनपद के युवा कार्यकर्ता श्री यश वर्धन चौहान को अखिल भारतीय…

फर्रुखाबाद: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर बेहटा निहाल में हुआ वृक्षारोपण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 जून 2026 भारत के महान शिक्षाविद, राष्ट्रवादी चिंतक एवं जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर मंगलवार को बेहटा निहाल गांव में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, ग्रामवासियों एवं कायमगंज रेंज के वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए तथा उपस्थित लोगों ने पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद…

फर्रुखाबाद:लखनऊ हादसे के बाद जिले में कोचिंग संस्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, अग्निशमन विभाग ने चलाया विशेष अभियान

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 जून 2026 लखनऊ में एक कोचिंग संस्थान में आग लगने की घटना के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। जनसुरक्षा और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देश पर जनपद में विशेष अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं निरीक्षण अभियान चलाया गया। प्रभारी अग्निशमन केंद्र फतेहगढ़ के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड की टीम ने शहर के कई प्रमुख कोचिंग संस्थानों में औचक निरीक्षण कर अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान…

फर्रुखाबाद:जनगणना में OBC के लिए अलग कॉलम की मांग, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 जून 2026 जनगणना प्रक्रिया में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए अलग से आंकड़े दर्ज किए जाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा (आरपीवीएम) ने विरोध जताया है। संगठन के पदाधिकारियों ने इस संबंध में महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर जनगणना प्रक्रिया में सुधार की मांग की। ज्ञापन में मोर्चा ने कहा कि आगामी जनगणना के प्रथम चरण ‘हाउस लिस्टिंग’ के दौरान परिवारों से जो जानकारी एकत्र की जा रही है, उसमें जातिगत श्रेणी के लिए केवल अनुसूचित…

फर्रुखाबाद :पांचाल गंगा हरि हर सेवा भारती फाउंडेशन ने उठाया बीड़ा, एकांतेश्वर महादेव मंदिर होगा भव्य, जीर्णोद्धार कार्य प्रारंभ

प्राचीन एकांतेश्वर महादेव मंदिर को उसका खोया हुआ वैभव लौटाने के उद्देश्य से पांचाल गंगा हरि हर सेवा भारती फाउंडेशन ने मंदिर के जीर्णोद्धार का भव्य संकल्प लिया है। फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि मंदिर की वर्तमान जर्जर स्थिति को देखते हुए इसे पूर्ण रूप से भव्य और दिव्य स्वरूप देने का निर्णय लिया गया है। क्या होगा जीर्णोद्धार में?फाउंडेशन के अध्यक्ष ने जानकारी दी कि जीर्णोद्धार कार्य में मुख्य रूप से मंदिर के गर्भगृह का नवीनीकरण, भव्य शिखर निर्माण, सभा मंडप का विस्तार, परिसर में धर्मशाला एवं श्रद्धालुओं…