फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जून 2026 शहर कोतवाली पुलिस ने फायरिंग, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक स्तर से चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस ने मुकदमा संख्या 126/2026 में वांछित अभियुक्त सुशील मिश्रा पुत्र विद्यासागर निवासी बागकूंचा, कोतवाली फर्रुखाबाद को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, 21 जून 2026 को वादी उत्कर्ष मिश्रा उर्फ भूरा निवासी पल्ला जटवारा ने कोतवाली फर्रुखाबाद में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि विपक्षियों ने उनके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने एक राय होकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की, मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।
तहरीर के आधार पर कोतवाली फर्रुखाबाद में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने वांछित आरोपी सुशील मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने घटना का कारण पुरानी रंजिश बताया है। आरोपी ने कहा कि वह अपना पक्ष अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में प्रस्तुत करेगा।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध इसी मामले में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह गहलोत, उपनिरीक्षक ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, कांस्टेबल रामू तथा कांस्टेबल महेन्द्र प्रताप सिंह शामिल रहे।
