बरेली – मझगवां ब्लॉक क्षेत्र के गांव मानपुर के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक व अभिभावकों बैठक व वार्षिक उत्सव का पर ही धूमधाम से आयोजन किया गया।

मझगवां ब्लॉक क्षेत्र के गांव मानपुर के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक व अभिभावकों की बैठक एवं वार्षिकोत्सव का धूमधाम से आयोजन किया गया बैठक में बड़ी संख्या में अभिभावक एवं ग्रामवासी सम्मिलित हुए। बैठक में मुख्य अतिथि एआरपी मझगवां श्री होरीलाल एवं श्री हेमन्त शाक्य जी रहें। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर एवं पुष्प अर्पित कर किया गया इसके साथ साथ सीएम फैलो श्री मृदुल वाजपेई एवं रिज़वान जी स्वास्थ विभाग यूनिसेफ, ग्राम प्रधान श्रीमती नीरज देवी एवं ग्राम प्रधान पति श्री सत्यपाल जी…

मैनपुरी में सपा को तगड़ा झटका! अखिलेश यादव के करीबी ने छोड़ी पार्टी, कौन है ये मनोज यादव आइये जानते है

समाजवादी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सोलह प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है, जिसके साथ ही सपा ने 2024 का आग़ाज़ कर दिया है. लेकिन इस आगाज चंद घंटों बाद ही सपा को करारा झटका लगा है. अखिलेश यादव ने जैसे सपा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की, उसके कुछ समय बाद है उनके क़रीब और दिग्गज नेता मनोज यादव ने पार्टी को छोड़ने का एलान कर दिया. वो कई वजहों को लेकर नाराज़ बताए जा रहे थे. अखिलेश यादव ने पहली सूची में मैनपुरी लोकसभा…

रात को घर से बुलाया, गला दबाकर मार डाला, कहा-शादी के लिए दबाव डाल रही थी

लखनऊ के काकोरी में बुधवार सुबह एक युवक ने दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली प्रेमिका की हत्या कर दी। उसके बाद हत्या को आत्महत्या में बदलने के लिए दोस्तों की मदद से शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या कर शव पेड़ से टांगने का आरोप लगा कर हंगामा किया।पोस्टमॉर्टम में इसका खुलासा होने पर बुधवार देर रात पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का कहना है कि छात्रा शादी का दबाव बना रही थी। जबकि वह अभी…

जौनपुर : तहसीलदार ने की अभद्रता तो अधिवक्ताओं ने की हड़ताल की घोषणा

शाहगंज : अधिवक्ता के साथ तहसीलदार द्वारा कोर्ट रूम में अधिवक्ता ग्यास सरवर खान के साथ दुर्व्यवहार और अभद्रता किए जाने से नाराज अधिवक्ताओं ने बैठक करके तहसीलदार आशीष सिंह के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया। अधिवक्ताओं ने निर्णय लिया कि एक फरवरी को सभी न्यायालयों में हड़ताल का निर्णय लिया। बुधवार को अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष भोलेन्द्र यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई जहां तहसील के अधिवक्ता ग्यास सरवर खान के साथ तहसीलदार आशीष सिंह द्वारा किए गए दुर्व्यवहार पर सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इसके बाद…

जौनपुर : शाहगंज में घर मे घुसकर महिला को बंधक बनाकर लाखों की लूट

बुधवार को देर शाम लगभग साढ़े सात बजे नगर के पुराना चौक मोहल्ले में नगर पालिका के चेयरमैन के घर के बगल में स्वर्ण व्यवसाय महेंद्र सेठ पुत्र वेद प्रकाश सेठ के घर चार अज्ञात लोग मोटरसाइकिल से आए ।घर के गेट पर उनके लड़के आदर्श का नाम पुकारा घर में अकेली महिला थी।वह आवाज़ सुनकर गेट पर आई।बाइक से आये अनजान बदमाशो ने आगे बढ़कर त्रयोदशी का कार्ड आगे बढ़ कर महिला को थमाया । कार्ड देने के उपरांत उन चारों ने पानी पीने की इच्छा जाहिर की महिला…

प्रयागराज-जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को संगम सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने जेएसवाई, मंत्रा पोर्टल पर प्रसव की इंट्री, ई-कवच एप, आयुष्मान योजना, परिवार कल्याण कार्यक्रम, नियमित टीकाकरण, आरसीएच पोर्टल पर पंजीकरण एवं अपडेशन के कार्यों सहित स्वास्थ्य विभाग से सम्बंधित अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन के प्रगति की समीक्षा करते हुए हिदायत दी कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं है। आयुष्मान कार्ड बनाये जाने की समीक्षा में मेजा,…

औरैया से कानपुर ले जाते समय एंबुलेंस कर्मी द्वारा दिया गया मरीज को पुनर्जीवन

जीवन दायिनी 108 उत्तर प्रदेश एम्बुलेंस समय समय सेवा देकर जनजीवन देने का काम करती रहती है इसी प्रकार की घटना औरैया जिले से आई है जिसमें एम्बुलेंस कर्मचारी ने लखनऊ हेड ऑफिस उपस्थित डॉक्टर की सलाह लेकर एक 90 वर्ष के बुजुर्ग की जान बचाई बुजुर्ग को जिला अस्पताल औरैया100 शैय्या से लाला लाजपतराय हॉस्पिटल कानपुर के लिए रेफर किया गया परिवार जनों 108 पर कॉल करके 108 एंबुलेंस की मांग की 108 की एम्बुलेंस समय पर पहुंच कर बुजुर्ग मरीज रामसेवक निवासी गोविन्द नगर औरैया को एम्बुलेंस में…

हरदोई: विश्व कुष्ठ रोग उन्मूलन दिवस पर हुआ विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

हरदोई जिला ब्यूरो गौरव कश्यपआज दिनांक 31/01/2024 को माननीय जिला उत्तप्रदेश राज्य विधिक सेवा लखनऊ एवं जनपद न्यायाधीश राजकुमार सिंह के आदेशानुसार तथा अपर जिला जज / सचिव सुधाकर दूबे की अध्यक्षता में विश्व कुष्ठ रोग उन्मूलन दिवस के अवसर पर विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन जिला पुरुष जिकित्सालय हरदोई में किया गया । मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर शेर सिंह ने बताया कि कुष्ठ रोग के लक्ष्ण दिखाई देने पर चिकित्सक से सलाह अवश्य लें । मेडिकल कॉलेज के सहायक प्रो. वी. के. वर्मा ने बताया कि अधिकतर कुष्ठ रोगी…

हरदोई: विश्व कुष्ट रोग उन्मूलन दिवस पर हुआ विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

आज दिनांक 31/01/2024 को माननीय जिला उत्तप्रदेश राज्य विधिक सेवा लखनऊ एवं जनपद न्यायाधीश राजकुमार सिंह के आदेशानुसार तथा अपर जिला जज / सचिव सुधाकर दूबे की अध्यक्षता में विश्व कुष्ठ रोग उन्मूलन दिवस के अवसर पर विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन जिला पुरुष जिकित्सालय हरदोई में किया गया । मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर शेर सिंह ने बताया कि कुष्ठ रोग के लक्ष्ण दिखाई देने पर चिकित्सक से सलाह अवश्य लें । मेडिकल कॉलेज के सहायक प्रो. वी. के. वर्मा ने बताया कि अधिकतर कुष्ठ रोगी असंक्रामक होते हैं तथा…

लोकसभा चुनाव 2024 में जिन सीटों पर अखिलेश यादव ने उतारे उम्मीदवार, 2019 में वहां कैसा था हाल

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए समाजवादी पार्टी ने सबसे पहले कदम बढ़ाते हुए अपने 16 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. इन 16 में 3 नाम अखिलेश यादव के परिवार के भी हैं. दूसरी तरफ, उत्तर प्रदेश में INDIA गठबंधन के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर अभी भी ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है लेकिन अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय लोकदल को 7 और कांग्रेस को 11 सीटें देने का ऐलान कर दिया है. अखिलेश यादव ने उम्मीदवारों के नामों के ऐलान के साथ ही PDA यानी पिछला,…

हरदोई : स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है:- अजीत सिंह बब्बन।

जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, हरदोई के कार्यालय में आज  विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को टूलकिट वितरण का शुभारम्भ भाजपा जिलाध्यक्ष मुख्य अतिथि के रूप में अजीत सिंह बब्बन ने 50 प्रशिक्षित लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं उन्नत किस्म की निशुल्क टूलकिटों का वितरण किया गया।इस अवसर पर श्री बब्बन ने प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके लाभार्थियों को प्राप्त किटों के माध्यम से व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए निरन्तर कल्याणकारी योजनाओं का संचालन…

हरदोई : अवशेष आबकारी दुकानों की नीलामी ई-लाटरी के माध्यम से सम्पन्न हुई

जनपद हरदोई की वर्ष 2024-25 हेतु नवीनीकरण के पश्चात अवशेष आबकारी दुकानों देशी शराब/विदेशी मदिरा/बीयर/भांग की प्रथम चरण हेतु ई-लाटरी कल 30-01-2024 को प्रातः 11 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। ई-लॉटरी के समय प्रशान्त तिवारी, नगर मजिस्ट्रेट, अंकित मिश्रा, क्षेत्राधिकारी नगर एवं आबकारी आयुक्त द्वारा नामित सदस्य ज्ञानेश बब्बू, सहायक आबकारी आयुक्त गोला आसवनी गोला लखीमपुर, प्रदीप दुबे, जिला आबकारी अधिकारी हरदोई एवं तकनीकी सहायता हेतु अमित मिश्रा जिला सूचना विज्ञान अधिकारी उपस्थित रहे। सर्वप्रथम सभागार में उपस्थित आवेदकों के समक्ष सैम्पल के रूप में सिमुलेशन एवं रेण्डमनाईजेशन…

शादी का झांसा देकर दो साल तक सिपाही करता रहा शारीरिक शोषण

लखनऊ के गोमतीनगर थाने में सिद्धार्थनगर में तैनात सिपाही मुकेश शर्मा के खिलाफ एक युवती ने रेप की एफआईआर दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि सिपाही ने शादी का झांसा देकर रेप किया। उसके बाद कई बार शोषण किया। पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।पीड़िता का आरोप है कि सिद्धार्थनगर में तैनात सिपाही ने सोशल मीडिया के जरिए नजदीकी बढ़ाई। उसके बाद शादी करने का प्रस्ताव रखकर मिलने का दबाव बनाने लगे। उसकी बातों में आकर लखनऊ में मिलने को तैयार हो गई। इसके बाद…

हरदोई : सीआरएस पोर्टल से जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किये जाये:- जिलाधिकारी

विगत दिवस कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सिविल रजिस्टेशन सिंटम के सम्बन्ध में बैैठक आहूत की गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि आरबीडी एक्ट 1969 की प्राविधानों के अनुरूप सीआरएस पोर्टल से जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किये जाये। बड़ी संख्या में ग्राम पंचायतों की आईडी निष्क्रीय होने पर उन्होने कड़ी नाराजगी जताई और निर्देश दिये कि बन्द आईडी को जल्द से जल्द सक्रिय कराये। पंचायत सचिवों का जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण के सम्बन्ध में प्रशिक्षण कराया जाये। प्रशिक्षण हेतु एक निर्देश पुस्तिका पंचायत सचिवों…

हरदोई : अधिकारी कार्यो का डाटा विभागीय पोर्टल पर ससमय फीड करायें , जिलाधिकारीडैशबोर्ड पर खराब रैंकिंग वाले अधिकारियों की जवाबदेही निर्धारित होगीः मंगला प्रसाद सिंह

विगत दिवस कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि विभागीय पोर्टल पर ससमय डाटा फीड किया जाए। पीएम आवास योजना में कार्यों को समय सीमा में पूर्ण किया जाए। किश्तों का भुगतान ससमय किया जाए। भुगतान की स्थिति की लगातार समीक्षा की जाए। पंचायतीराज विभाग को व्यक्तिगत शौचालयों के लिए लक्ष्य के अनुरूप कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। श्रम विभाग को निर्देश दिया कि कन्या विवाह सहायता योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का निस्तारण जल्द…

फर्रुखाबाद: मिशन कंपाउंड के खेल मैदान के पास फुटपाथ पर पड़ा मिला नवजात शिशु कटा हुआ सिर

मिशन कंपाउंड के खेल मैदान के पास फुटपाथ पर पड़ा मिला नवजात शिशु कटा हुआ सिर खून से सने नवजात शिशु के सिर के पड़े होने की जानकारी मिलने पर इलाके में मचा हड़कंप आनन फानन में स्थानीय निवासियों ने पुलिस को दी जानकारी आवास विकास चौकी इंचार्ज, थानाध्यक्ष कादरी गेट पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस ने आसपास के लोगों से की जानकारी, काफी देर तक जांच करती रही पुलिस स्थानीय निवासी रिंकू ने बताया की मोहल्ला बैंडीपुरा के आस पास है दर्जनों कुत्ते कुत्ते के द्वारा…

कौन हैं देवेश शाक्य , जिन्हे समाजवादी पार्टी ने एटा लोकसभा से मैदान में उतारा

समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें एटा लोकसभा से विधूना जिला औरैया निवासी देवेश शाक्य को प्रत्याशी बनाया है। 2012 के विधान सभा चुनाव में देवेश विधूना विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के टिकिट पर भी चुनाव लड़ चुके हैं। जहां वह दूसरे नंबर पर रहे थे। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने यूपी के 16 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी के नाम की घोषणा करते हुए सभी राजनीतिक दलों को चौंका दिया है। देवेश शाक्य पूर्व केंद्रीय मंत्री विधूना से…

प्रयागराज-देशी मदिरा की 495, विदेशी मदिरा की 312, बीयर की 188, भांग की 75 दुकानों तथा 20 मॉडल शॉप का हुआ व्यवस्थापन

आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल के निर्देश के क्रम में उत्तर प्रदेश के आबकारी आयुक्त संथिल पाण्डियन सी. ने बताया कि देशी मदिरा की 1202, विदेशी मदिरा की 679, बीयर की 280, भांग की 291 दुकानों तथा 64 मॉडल शॉप के व्यवस्थापन हेतु प्रथम चरण की ई-लॉटरी दिनांक 30.01.2024 को प्रदेश के 73 जिलों में संपादित की गई। इसमें देशी मदिरा की 495, विदेशी मदिरा की 312, बीयर की 188, भांग की 75 दुकानों तथा 20 मॉडल शॉप का व्यवस्थापन हुआ। उन्होंने बताया कि इन दुकानों के व्यवस्थापन से लगभग रूपया…

बलिया: राष्ट्रीय समानता दल के नेतृत्व में विभिन्न राजनैतिक व सामाजिक प्रतिनिधियों ने रेलवे परिसर बेल्थरा रोड में विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय सत्याग्रह का कार्यक्रम आयोजित किया।

आज दिनांक 30 जनवरी 2024 दिन मंगलवार को राष्ट्रीय समानता दल के नेतृत्व में विभिन्न राजनैतिक व सामाजिक प्रतिनिधियों ने रेलवे परिसर बेल्थरा रोड में विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय सत्याग्रह का कार्यक्रम आयोजित किया।सत्याग्रही संजयदीप कुशवाहा प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय समानता दल ने कहा कि रेलवे समपार फाटक 18 बेल्थरा रोड को बंद करना हजारों छात्रों और नागरिकों के जान के लिए खतरा बन गया है,शहर के दूसरी तरफ डी ए वी इंटर कालेज है और अनेको शिक्षण संस्थान है जिसमे लगभग 4000 छात्र प्रतिदिन शिक्षा प्राप्त करने जाते…

डॉ नवल किशोर शाक्य बने समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी: डॉ. नवल किशोर शाक्य कैंसर सर्जन हैं

लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोकसभा फर्रुखाबाद का प्रत्याशी डॉ. नवल किशोर शाक्य को घोषित कर कांग्रेस के गठबंधन को करारा झटका दिया है। मंगलवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सपा लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा की। जिसमें फर्रुखाबाद का टिकट डॉ. नवल किशोर शाक्य की झोली में चला गया। डॉ. नवल किशोर शाक्य को प्रत्याशी बनाते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर…