कासगंज जनपद राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 31जुलाई तक पंजीकरण अनिवार्य

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए 31 जुलाई तक पंजीकरण अनिवार्य

  • प्रत्येक विद्यालय से पांच विद्यार्थियों का पंजीकरण जरूरी
  • जिला विद्यालय निरीक्षक ने जनपद के समस्त प्रधानाचार्यों को जारी किए कड़े निर्देश

कासगंज।
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 के सफल आयोजन को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक रजनेश कुमार द्वारा जनपद के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों को कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। डीआईओएस ने स्पष्ट किया है कि कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए सभी विद्यालयों को कम से कम पांच आवेदन कर सक्रिय सहभागिता निभानी होगी। पंजीकरण प्रक्रिया की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है।
जिला समन्वयक विज्ञान क्लब एवं एनसीएससी(यू पी) डॉ जयंत गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद (भारत सरकार) के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में 10 से 17 आयु वर्ग के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे।
विद्यार्थियों का ऑनलाइन पंजीकरण आधिकारिक पोर्टल http://iscos-org@csc2026 से किया जाएगा। अधिक जानकारी या किसी भी समस्या के समाधान के लिए सह समन्वयक अभिषेक पाण्डेय से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Comment