फर्रुखाबाद:प्रभारी मंत्री, सांसद और भाजपा जिलाध्यक्ष अचानक पहुंचे सपा नेता मुन्नू बाबू के आवास, गर्मजोशी से मुलाकात के बाद तेज हुईं राजनीतिक चर्चाएं

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जुलाई 2026 जनपद की राजनीति में शुक्रवार को उस समय हलचल तेज हो गई, जब उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री तथा जनपद के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह, फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत और भाजपा जिलाध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा अचानक समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद चंद्रभूषण सिंह ‘मुन्नू बाबू’ के भोलेपुर स्थित आवास पर पहुंच गए। इस अप्रत्याशित मुलाकात ने जिले के राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया। पूर्व सांसद मुन्नू बाबू और उनके पुत्र सौरभ राठौर ने…

फर्रुखाबाद:प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने विकास कार्यों की समीक्षा की, बोले— प्राथमिकता वाली योजनाओं का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करें

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जुलाई 2026 उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा आमजन को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के उपलब्ध कराया जाए। बैठक में सांसद मुकेश राजपूत, विधायक डॉ. सुरभि, विधान परिषद सदस्य प्रांशु दत्त द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा…

फर्रुखाबाद में साध चैरिटेबल क्लिनिक का उद्घाटन, निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन 19 जुलाई को

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जुलाई 2026 साध समाज चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में साध चैरिटेबल क्लिनिक का उद्घाटन समारोह एवं निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन 19 जुलाई 2026 (रविवार) को किया जाएगा। यह शिविर साध चैरिटेबल क्लिनिक, 2/91, साहेबगंज हरचन्द्र राय (खटकपुरा गली के सामने), फर्रुखाबाद में प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में डा. प्रदीप कुमार टोप्पो (आई सर्जन), डा. मनीष त्रिपाठी (आई फिजिशियन) एवं उनकी टीम मरीजों की आंखों की जांच करेगी। शिविर के दौरान मरीजों की आंखों का निःशुल्क परीक्षण किया…

प्रयागराज:थाना फाफामऊ पुलिस टीम द्वारा धर्मान्तरण का प्रयास करने वाले 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त थरवई के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना फाफामऊ पर पंजीकृत मु0अ0सं0-155/26 धारा 352/351(2) भा0न्या0सं0 व 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्म समपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम से सम्बन्धित 02 वांछित अभियुक्त 1. सरताज अली पुत्र रमजान अली निवासी ग्राम सरायकाजी थाना फखरपुर जनपद बहराइच हाल पता विरयानी की दुकान शान्तिपुरम चौराहा थाना…

प्रयागराज: अस्सिटेंट कमांडेंट परीक्षा-2026 को सकुशल, नकलविहीन व सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार

प्रयागराज, अस्सिटेंट कमांडेंट परीक्षा-2026 को सकुशल, नकलविहीन व सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार परीक्षा की शुचिता पर प्रभाव डालने का प्रयास करने वालो के विरूद्ध की जायेगी कठोर कार्रवाई- अपर जिलाधिकारी परीक्षा की शुचिता बनाये रखने के लिए अपर जिलाधिकारी ने सभी परीक्षा केन्द्रों पर कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा सम्पन्न कराये जाने के दिए निर्देश प्रयागराज 17 जुलाई। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा के निर्देशन एवं अपर जिलाधिकारी नगर श्री सत्यम मिश्र की अध्यक्षता में शुक्रवार को संगम सभागार में…

प्रयागराज: जिलाधिकारी ने राजस्व कार्यों एवं आईजीआरएस की समीक्षा की

अंश निर्धारण से संबंधित लम्बित सभी मामलों को 30जुलाई तक निस्तारित करने के जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा शुक्रवार को संगम सभागार में अपर जिलाधिकारियों, उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों के साथ बैठक कर तहसीलवार राजस्व कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। उनके द्वारा बैठक में लंबित कोर्ट केस, अंश निर्धारण सहित अन्य कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी|बैठक में जिलाधिकारी ने पांच साल से अधिक पुराने वादो एवं पांच साल से अधिक अन्य राजस्व से सम्बंधित प्रकरणों को जुलाई माह में अनिवार्य…

फर्रुखाबाद: जहानगंज पुलिस ने प्रमुख बाजारों में किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जुलाई 2026 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में थाना जहानगंज पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रमुख बाजारों और मुख्य मार्गों पर पैदल गश्त (फ्लैग मार्च) किया। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने बाजारों, सार्वजनिक स्थानों तथा भीड़भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण करते हुए लोगों से सुरक्षा संबंधी आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों एवं नागरिकों से संवाद कर उन्हें किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने…

लखीमपुर खीरी : सावन मेले को लेकर तैयारियां तेज, डीएम की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज़) छोटी काशी गोला के नाम से विख्यात गोला गोकर्णनाथ में सावन माह मेले को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। शुक्रवार को जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में नगर पालिका परिषद गोला के सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों व नगर के गणमान्य नागरिकों से महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त किए गए तथा सभी संबंधित विभागों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात, स्वास्थ्य सेवाओं एवं सुगम व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में…

फर्रुखाबाद कम्पिल के होनहार बेटे चक्रेश शाक्य ने बिना कोचिंग के रचा इतिहास, NEET में शानदार सफलता

फर्रुखाबाद जिले के कंपिल निवासी चक्रेश शाक्य ने अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर बिना किसी कोचिंग के NEET परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर पूरे जिले और समाज का नाम रोशन किया है। चक्रेश ने घर पर स्वयं पढ़ाई करते हुए यह मुकाम हासिल किया। वह प्रतिदिन लगभग 20 किलोमीटर साइकिल चलाकर स्कूल जाते थे और पढ़ाई के साथ-साथ घर लौटकर अपने पिता का हाथ भी बंटाते थे। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी और निरंतर मेहनत करते रहे। NEET परीक्षा में चक्रेश ने…

लखीमपुर खीरी : हर्षोल्लास के बीच निकली भव्य श्री जगन्नाथ रथ यात्रा

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज़) लखीमपुर खीरी में आयोजित भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा।’हरे कृष्ण’ और ‘जय जगन्नाथ’ के उदघोष से पूरा शहर भक्तिमय हो गया। यात्रा शाम 4:00 बजे भुईफोरवानाथ मंदिर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए देर शाम संपन्न हुई। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं और बच्चों द्वारा आकर्षक रंगोलियां सजाई गईं और जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने रथ यात्रा पर विराजमान भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा के दिव्य दर्शन किए। भक्त भजन…

शादीशुदा पुरुषों के लिए कद्दू के 5 बीज हैं फायदेमंद

अगर आप कद्दू का सेवन करते हैं तो यह खबर आपके काम आ सकती है. अगर आप कद्दू खाते होंगे तो उसके बीजों का क्या करते हैं? कहीं फेंक तो नहीं देते? यदि फेंक देते हैं, तो आगे से ऐसा ना करें, क्योंकि कुछ ऐसे फल-सब्जियां हैं, जिनके बीज भी सेहत को कई तरह से लाभ पुहंचाते हैं, उन्हीं में से एक है कद्दू के बीज. आज हम आपको कद्दू के बीज के फायदों के बारे में जानकारी दे रहे हैं. इनका नियमित सेवन करने से आप गंभीर बीमारियों से…

पैपराजी पर नाराज हुईं रानी मुखर्जी, कैमरा किया चेक, और क्या बोलीं

बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान पैपराजी ने रानी की जमकर तस्वीरें क्लिक कीं। लेकिन जैसे ही पैपराजी रानी की बेटी आदिरा की तस्वीरें क्लिक करने लगे, तो उन्हें तुरंत गुस्सा आ गया। रानी मुखर्जी आज मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। रानी को एयरपोर्ट पर लेने उनकी बेटी आदिरा आई थीं। हालांकि, रानी के साथ उनकी बेटी की कोई भी तस्वीर या वीडियो सामने नहीं आया है। लेकिन जैसे ही पैपराजी उनकी तस्वीरें क्लिक करने लगे तो रानी ने उन्हें टोकते हए कहा, ‘बेटी…

गिल के साथ विश्वकप जीत चुका यह क्रिकेटर श्रीलंका में गिरफ्तार! क्या है खबर समझें ?

भारत को 2018 अंडर-19 विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व सलामी बल्लेबाज मनजोत कालरा अब एक बड़े विवाद में घिर गए हैं। श्रीलंकाई न्यूज एजेंसी न्यूजवायर डॉट एलके के मुताबिक, श्रीलंका पुलिस ने उन्हें लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के दौरान खिलाड़ियों को कथित तौर पर रिश्वत देने की कोशिश के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया। 27 वर्षीय कालरा हाल ही में एलपीएल फ्रेंचाइजी जाफना किंग्स के सह-मालिक बने थे। श्रीलंकाई जांच एजेंसियों के मुताबिक, कालरा ने करीब 10 दिन पहले कुछ खिलाड़ियों से संपर्क कर उन्हें…

डोपिंग में फंसा पाकिस्तान का यह स्टार ऑलराउंडर: ICC ने की कार्रवाई

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के अनुभवी स्पिन ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने डोपिंग नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया है। आईसीसी ने शुक्रवार को उन्हें तीन महीने के लिए निलंबित करने का फैसला सुनाया। हालांकि, यदि नवाज आईसीसी द्वारा निर्धारित नशा मुक्ति कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा कर लेते हैं, तो उनकी सजा घटकर एक महीने रह जाएगी। 32 वर्षीय नवाज का डोप टेस्ट सात फरवरी को टी20 विश्व कप में पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच खेले गए मैच के बाद लिया गया था। उस समय टूर्नामेंट की सह-मेजबानी…

क्या आप जानते हैं, कौन है इंटरनेट का मालिक?

इंटरनेट दुनिया में सबसे क्रांतिकारी आविष्कारों में से एक है। आज के आधुनिक दुनिया में, हर कोई इंटरनेट का उपयोग करता है। यह सुपरफास्ट इंटरनेट भी है। चाहे लोडिंग हो या न हो बफरिंग। यदि आप नहीं जानते कि इंटरनेट का मालिक कौन है और यह कैसे काम करता है, तो आज हम आपको इंटरनेट के बारे में पूरी जानकारी दिखाएंगे। इंटरनेट ने सभी के जीवन को पूरी तरह से बदल दिया है। एक बात स्पष्ट है कि हर चीज की कीमत है। और अगर आप पैसे देकर कुछ प्राप्त…

20 जुलाई को दिल्ली में NC का प्रदर्शन, कांग्रेस शामिल होगी या नहीं? समझें मामला

जम्मू-कश्मीर की कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने कहा कि हमारी पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस के विरोध प्रदर्शन में शामिल होगी. उन्होंने शुक्रवार (17 जुलाई) को कहा कि प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर 20 जुलाई को दिल्ली में नेशनल कॉन्फ्रेंस द्वारा आयोजित किये जाने वाले विरोध प्रदर्शन में उनकी पार्टी भी शामिल होगी. कर्रा ने दावा किया कि यह आंदोलन कांग्रेस पार्टी ने ही शुरू किया था. जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेकेपीसीपी) अध्यक्ष कर्रा ने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन…

रकुल प्रीत सिंह ने की तेलुगु और बॉलीवुड जगत की तुलना; कहा- ‘हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में लोग सपोर्ट नहीं करते’

अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह कई तेलुगु और हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने दोनों इंडस्ट्रीज में काम करने के माहौल के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि उन्हें लगता है कि टॉलीवुड में लोग एक बड़े परिवार की तरह काम करते हैं, जबकि बॉलीवुड में माहौल अलग होता है। रकुल प्रीत सिंह ने हाल ही में बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए बताया कि तेलुगु इंडस्ट्री ने हमेशा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया है और सपोर्ट किया है। रकुल के मुताबिक, वहां के एक्टर्स,…

जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक से मिले दुष्यंत चौटाला, क्या हुई वार्ता

हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शुक्रवार (17 जुलाई) को दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचे, जहां उन्होंने पिछले 20 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने वांगचुक का हालचाल जाना और लगातार गिरते स्वास्थ्य पर चिंता जताई. मुलाकात के बाद दुष्यंत चौटाला ने कहा, “दिल्ली के जंतर-मंतर स्थित धरना स्थल पर जाकर आदरणीय सोनम वांगचुक का कुशलक्षेम जाना. 20 दिनों के अनशन के बाद लगातार गिरते उनके स्वास्थ्य पर गहरी चिंता व्यक्त की.” दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उन्हें इस आंदोलन की सफलता पर पूरा…

सीकर:स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय स्तर पर कम्मू राष्ट्र गौरव सम्मान से सम्मानित होगी 101 विभूतियां

(सीकर) कमलादेवी जनसेवा संस्थान (रजि.) सीकर राजस्थान द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन कम्मू राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है जिसमें चयन समिति द्वारा सामाजिक सेवा, साहित्य, पर्यावरण, शिक्षा, कला एवं संस्कृति, ब्लड डोनेशन, खेल, महिला सशक्तिकरण, चिकित्सा, आध्यात्म एवं पत्रकारिता आदि क्षेत्रों में कार्यरत उल्लेखनीय योगदान देने वाले चयनित महानुभावों को कम्मू राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 से ऑनलाइन सम्मानित किया जाएगा । कम्मू राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. मक्खन लाल जी तंवर सेवानिवृत खंड शिक्षा अधिकारी, वरिष्ठ साहित्यकार एवं पर्यावरणविद्…

फर्रुखाबाद:ऑपरेशन ‘C-वज्र’ के तहत फतेहगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी के 5 आरोपी गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जुलाई 2026 उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के निर्देशन में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन C-वज्र” के तहत फतेहगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग अभियोगों में पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई 16 जुलाई 2026 को पंजीकृत तीन मुकदमों के आधार पर की गई। पुलिस के अनुसार, थाना अमृतपुर पुलिस ने दो मुकदमों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें देवेश पुत्र जबर सिंह, गौतम पुत्र प्रदीप (मु.अ.सं. 94/2026, धारा 318(4), 317(2) बीएनएस एवं 66-डी…