पैपराजी पर नाराज हुईं रानी मुखर्जी, कैमरा किया चेक, और क्या बोलीं

बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान पैपराजी ने रानी की जमकर तस्वीरें क्लिक कीं। लेकिन जैसे ही पैपराजी रानी की बेटी आदिरा की तस्वीरें क्लिक करने लगे, तो उन्हें तुरंत गुस्सा आ गया।

रानी मुखर्जी आज मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। रानी को एयरपोर्ट पर लेने उनकी बेटी आदिरा आई थीं। हालांकि, रानी के साथ उनकी बेटी की कोई भी तस्वीर या वीडियो सामने नहीं आया है। लेकिन जैसे ही पैपराजी उनकी तस्वीरें क्लिक करने लगे तो रानी ने उन्हें टोकते हए कहा, ‘बेटी की तस्वीर तो नहीं ली है ना।’ इसके बाद रानी ने खुद पैपराजी का कैमरा चेक किया।

रानी मुखर्जी और डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा की बेटी का नाम आदिरा चोपड़ा है। रानी मुखर्जी ने डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा से अप्रैल 2014 में शादी की थी। दोनों ने इटली में प्राइवेट सेरेमनी में एक दूसरे का हाथ थामा था। इस शादी में कपल के करीबी और परिवारवाले ही शामिल हुए थे। 2015 में उनकी बेटी आदिरा का जन्म हुआ था।

रानी मुखर्जी को आखिरी बार फिल्म ‘मर्दानी 3’ में देखा गया था। यह फिल्म इस साल 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। ‘मर्दानी 3’ एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में रानी मुखर्जी ने निडर पुलिस अधिकारी ‘शिवानी शिवाजी रॉय’ के रूप में वापसी की है। यह फिल्म बाल तस्करी और भीख मांगने वाले माफिया के खिलाफ उनकी लड़ाई पर केंद्रित है।

Leave a Comment