फर्रुखाबाद एक्सप्रेसवे को लेकर बड़ी खबर: 31 मई तक जमीन नहीं दी तो होगी सीधी जब्ती, प्रशासन का अंतिम अल्टीमेटम

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 मई 2026 फर्रुखाबाद ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना को लेकर जिला प्रशासन ने किसानों के लिए अंतिम चेतावनी जारी कर दी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन किसानों की भूमि एक्सप्रेसवे परियोजना के दायरे में आ रही है, वे 31 मई 2026 तक आपसी सहमति से अपनी जमीन का बैनामा करा लें। निर्धारित तिथि के बाद सहमति न देने वाले किसानों की भूमि का अधिग्रहण भूमि अर्जन अधिनियम-2013 के तहत किया जाएगा। 80 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा उपजिलाधिकारी सदर द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार…

फर्रुखाबाद:नेशनल कराटे प्रतियोगिता के लिए चयनित अर्पिता भारद्वाज को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 मई 2026 जिले की होनहार बेटी एवं नेशनल कराटे प्रतियोगिता के लिए चयनित कुमारी अर्पिता भारद्वाज को आज जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने अपने करकमलों से अर्पिता को मेडल पहनाकर एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर कराटे एसोसिएशन के सचिव पारस भारद्वाज भी उपस्थित रहे। उन्होंने अर्पिता की इस उपलब्धि को जिले के लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि उनकी मेहनत और लगन अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है। कार्यक्रम के…

फर्रुखाबाद:श्रेणी-62 की भूमि को निजी बताने का आरोप, शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से की निष्पक्ष जांच की मांग

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 मई 2026 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भू-माफियाओं और अवैध कब्जों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच अमृतपुर तहसील का एक मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्राम पंचायत भरखा में विद्यालय भवन के लिए सुरक्षित सरकारी भूमि (श्रेणी-62) पर कथित अवैध कब्जे और प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि गांव में स्थित श्रेणी-62 की भूमि, जो सार्वजनिक उपयोग और विद्यालय भवन के लिए आरक्षित है, पर वर्षों से एक निजी विद्यालय…

मैनपुरी : करो योग रहो निरोग , हिंदुस्तान मोटर्स बॉस कार सर्विस , जीटी रोड भोगांव पर शुरू हुआ नित्य योगाभ्यास

योग शारीरिक और मानसिक संतुलन का सबसे अच्छा माध्यम है.नियमित योगाभ्यास से आप तनावमुक्त रहते हैं, आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और आप ऊर्जावान महसूस करते हैं।आज ही अपने योगाभ्यास की शुरुआत करें और निरोगी जीवन की ओर पहला कदम बढ़ाएं। उक्त विचार योगाचार्य अवधेश यादव (पतंजलि योगगुरु) ने हिंदुस्तान मोटर्स बॉस कार सर्विस , जीटी रोड भोगांव पर आयोजित दैनिक योगाभ्यास क्लास के दौरान कहे। योगाचार्य अवधेश यादव ने जनता से आव्हान किया की नित्य सुबह पांच बजे हिंदुस्तान मोटर्स बॉस कार सर्विस , जीटी रोड भोगांव पर आए…

पीलीभीत: एसपी की बड़ी कार्यवाही, कपड़ा व्यापारी हत्याकांड में एक दरोगा और दो सिपाही निलंबित।

पीलीभीत: कस्बा बिलसंडा में दिनदहाड़े कपड़ा व्यापारी पप्पू गुप्ता को गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस की लापरवाही उजागर हो रही है।चार बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद लापरवाही पर पुलिस कर्मियों पर एक्शन शुरू हो गया। जिसके तहत एक दरोगा तथा दो सिपाही निलंबित कर दिये गए हैं।बता दें बीते दिनों नगर पंचायत बिलसंडा के नगर अध्यक्ष डीके गुप्ता के मामा पप्पू गुप्ता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई।इस जगह की दूरी थाने से एक किलोमीटर से कम है। जहां पर यह घटना हुई थी। लेकिन…

सीतापुर:बरेठी में गोमती नदी पर बनने वाले पुल का हुआ शिलान्यास, क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई गति

।मिश्रित सीतापुर / ग्राम पंचायत बरेठी में आज सेतु निगम द्वारा गोमती नदी पर बनने वाले बहुप्रतीक्षित पुल का विधिवत शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों , भाजपा पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। पुल निर्माण की शुरुआत को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। शिलान्यास कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक राम कृष्ण भार्गव , सांसद प्रतिनिधि राजकुमार सोनी , पूर्व जिला महामंत्री रोहित सिंह चौहान , भास्कर मिश्रा , रीमगढ चीनी मिल के चेयर मैन रामगोपाल अवस्थी…

लखीमपुर खीरी : सड़क सुरक्षा पर डीएम सख्त, बोले नियम तोड़ने वालों पर हो सख्त कार्रवाई

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाएं जाने व यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को अटल सभागार में डीएम अंजनी कुमार सिंह और सीडीओ अभिषेक कुमार ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। बैठक का संयोजन, संचालन पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड (तृतीय) के अधिशाषी अभियंता अनिल कुमार यादव, एआरटीओ शांति भूषण पांडे ने किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल विभागीय जिम्मेदारी नहीं बल्कि जनजीवन की सुरक्षा का विषय…

बरेली: बरसेर के समीप डंपर ने ठेले को मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार बरसेर के उदेश वर्मा चाट व चाऊमीन का ठेला लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है आज दिन शनिवार सुबह करीब 10:00 बजे अपना ठेला लेकर जब बगिया की तरफ जा रहे थे तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे डंपर ने उनके ठेले को टक्कर मार दी जिससे ठेला खाई में जा गिरा और उदेश वर्मा के गंभीर चोटें आई है डंपर इतनी तेज रफ्तार से था कि चाऊमीन का ठेला बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया उदेश के मुंह व हाथ पैरों में चोटें…

जौनपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने फांसी लगाकर दी जान, क्षेत्र में मचा हड़कंप।

शाहगंज- जौनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवती द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों मे फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि मृतका नगर के एक ड्रेसेज की दुकान पर काम करती थी। परिजनों एवं आसपास के लोगों के अनुसार युवती पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में चल रही थी। घटना की सूचना पर आसपास…

सीतापुर:अधिक मास में 84 कोसीय का जत्था मिश्रित पहुंचा, संतों , महंतो ने किया पंचकोसी परिक्रमा एक ही दिन में पूरे

मिश्रित-सीतापुर / अधिक मास के पावन अवसर पर धर्म एवं आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है । भगवत आराधना आश्रम जानकी कुंड के महंत श्री श्री 108 गोविन्द दास जी महाराज के तत्वाधान में संचालित 84 कोसीय परिक्रमा यात्रा अपने दस पड़ाव पूर्ण करते हुए सुक्रवार को कस्बा मिश्रित पहुंच गई। यात्रा के नगर आगमन पर श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने संत-महंतों का भव्य स्वागत किया । महर्षि दधीचि की तपो भूमि माने जाने वाले मिश्रित क्षेत्र में पहुंचने के बाद । धार्मिक जयघोष और भजन-कीर्तन के…

पीलीभीत: ब्रेकिंग न्यूज़-पुलिस की बड़ी कामयाबी, कपड़ा व्यापारी हत्या कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार।

पीलीभीत: गुरुवार को कस्बा बिलसंडा में कपड़ा व्यापारी पप्पू गुप्ता पुत्र श्री कृष्ण गुप्ता की जिन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।उन बदमाशों में से तीन बदमाशों को पुलिस ने दूसरे दिन ही खोज निकाला था।वहीं शनिवार की सुबहफरार आरोपी तथा पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई।इस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में लगी तथा पुलिस ने उसे धरदबोचा। इस मुठभेड़ में एक दीवान के भी गोली लगी और वह भी घायल हो गया। बताया जाता है कि इस मुख्य आरोपी का नाम लकी मौर्य है तथा यह…

प्रयागराज: जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारियों, उपजिलाधिकारियों के साथ राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक करते हुए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

पांच साल से अधिक पुराने वादों एवं अन्य राजस्व से सम्बंधित प्रकरणों को जून माह तक अनिवार्य रूप से निस्तारित किए जाने के जिलाधिकारी ने दिए निर्देश जिलाधिकारी ने अवैध खनन के विरूद्ध प्रभावी प्रवर्तन की कार्रवाई करने के दिए निर्देश उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों को नियमित रूप से कोर्ट में बैठने तथा मुकदमों की नियमित रूप से सुनवाई करते हुए निस्तारण किए जाने के दिए निर्देश प्रयागराज 29 मई। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा शुक्रवार को संगम सभागार में अपर जिलाधिकारियों, उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों के साथ बैठक कर…

प्रयागराज में जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के नेतृत्व में जनपद स्तर पर गठित टॉस्क फोर्स टीम द्वारा अवैध खनन एवं परिवहन करते हुए वाहनों पर विशेष जांच अभियान चलाया गया

प्रयागराज: जनपद प्रयागराज में जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के नेतृत्व में जनपद स्तर पर गठित टॉस्क फोर्स टीम द्वारा अवैध खनन एवं परिवहन करते हुए वाहनों पर विशेष जांच अभियान चलाया गया, जिसमें सभी तहसील स्तरों पर उप जिलाधिकारी, सहायक पुलिस आयुक्त, परिवहन विभाग व खनन विभाग के द्वारा दिनांक 24.05.2026 से 27.05.2026 तक कुल 119 अवैध खनन स्थलों पर जांच / छापेमारी की गयी, जिसमें पाये गये 09 अवैध खनन स्थलों पर अवैध खनन में संलिप्त वाहनों एवं अवैध खननकर्ताओं के विरूद्ध कार्यवाही…

प्रयागराज: पुलिस उपायुक्त सागर जैन का हुआ ट्रांसफर दिनांक- 29.05.2026

प्रयागराज,पुलिस उपायुक्त सागर जैन का हुआ ट्रांसफर दिनांक- 29.05.2026 श्री सागर जैन (IPS), पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज को पुलिस उपायुक्त अपराध/साइबर अपराध पद पर नियुक्त किया गया है। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

लखीमपुर खीरी : डीएम ने ली जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक, दिए निर्देश

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) जिले में स्वरोजगार योजनाओं को गति देने, बैंकिंग कार्यों की समीक्षा तथा हितग्राहियों को समयबद्ध लाभ दिलाने के उद्देश्य से शुक्रवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में जिला स्तरीय सलाहकार समिति एवं समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में बैंकों की प्रगति, लंबित प्रकरणों एवं शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक का संचालन अग्रणी जिला प्रबंधक अशोक कुमार गुप्ता ने किया। बैठक में डीएम ने कहा कि बैंकर्स पूर्ण मनोयोग एवं संवेदनशीलता…

लखीमपुर खीरी : बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तैयारी को लेकर डीएम ने ली बैठक, दिए निर्देश

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) उप्र संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2026-27 को सकुशल, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से 31 मई को होने वाली परीक्षा के लिए 11 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 4445 अभ्यर्थी दो पालियों में परीक्षा देंगे। परीक्षा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में डीएम अंजनी कुमार सिंह ने अधिकारियों और केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बैठक का…

बागपत में रिश्वत लेते पकड़े गए जिला पूर्ति अधिकारी, विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

बागपत:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 मई 2026 उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला पूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि विजिलेंस टीम ने उन्हें पूर्ति विभाग के कार्यालय से 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते समय दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम उन्हें बागपत कोतवाली ले गई, जहां उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता नरेंद्र नाम के राशन डीलर…

फर्रुखाबाद: अंतिम संस्कार से लौट रहे युवक को बंधक बनाकर पीटा, हिस्ट्रीशीटर समेत 8 पर आरोप

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 मई 2026 जनपद के जहानगंज थाना क्षेत्र में युवक को बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने हिस्ट्रीशीटर समेत आठ लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार ग्राम ककरैया निवासी टिंकू पुत्र संजेश अपने एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होकर वापस घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में रूनी निवासी अभय प्रताप पुत्र रामसेवक ने बोलेरो गाड़ी…

फर्रुखाबाद में अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, कई वाहनों पर कार्रवाई

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 मई 2026 जिलाधिकारी डॉ० अंकुर लाठर के निर्देशन में जनपद में उपखनिज के अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है। खनन विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा जनपद में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सघन छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 23 मई 2026 की रात से 24 मई 2026 की सुबह तक थाना कादरी गेट, थाना राजेपुर, थाना कमालगंज एवं चौकी सरह कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में औचक निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान…

फर्रुखाबाद:गुप्ता खाद भण्डार अमृतपुर एवं शालू कृषि सेवा केन्द्र का लाइसेंस निलंबित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 मई 2026 जनपद में उर्वरकों की कालाबाजारी एवं अनियमित बिक्री पर रोक लगाने के लिए प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में जनपद में गठित उर्वरक निगरानी समिति द्वारा तहसील अमृतपुर क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न उर्वरक बिक्री केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर मेसर्स गुप्ता खाद भण्डार अमृतपुर एवं शालू कृषि सेवा केन्द्र अमृतपुर के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए हैं। उप कृषि निदेशक ने बताया कि जनपद स्तरीय, तहसील स्तरीय एवं विकास…