फीफा वर्ल्ड कप 2026 तीन देशों की सह-मेजबानी में खेला जाएगा. इन देशों में मैक्सिको, यूएस और कनाडा शामिल है. 11 जून से शुरू होने वाले फुटबॉल विश्व कप का पहला मुकाबला मेक्सिको सिटी में खेला जाएगा, जहां टूर्नामेंट का पहला उद्घाटन समारोह होगा. इसके अलावा यूएस और कनाडा में भी ओपनिंग सेरेमनी होगी. हालांकि अभी फीफा की तरफ से मेक्सिको में होने वाली सेरेमनी को लेकर जानकारी दी गई है.
फीफा ने रिलीज जारी करते हुए बताया कि ग्लोबल स्टार सिंगर-डांसर शकीरा और बर्ना बॉय ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत ‘दाई दाई’ गाने के साथ करेंगे. यह आगामी फीफा विश्व कप का आधिकारिक गाना है. यह गाना ग्लोबल सिटिजन एजुकेशन फंड के समर्थन होगा. मैक्सिको सिटी स्टेडियम में ओपनिंग सेरेमनी मैच शुरू होने से 90 मिनट पहले शुरू होगी. जैसा कि पहले एलान किया जा चुका है कि इस शो में ग्लोबल म्यूजिक जगत की कुछ सबसे रोमांचक आवाजें शामिल होंगी, जिनमें एलेजांद्रो फर्नांडेज, बेलिंडा, बर्ना बॉय, डैनी ओशन, जे बाल्विन, लीला डाउन्स, लॉस एंजिल्स अजुलेस, माना, शकीरा और टाइला शामिल हैं.
