फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 मई 2026 जनपद में संचालित अस्थायी गोवंश आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर लगातार सक्रिय नजर आ रही हैं। सोमवार को जिलाधिकारी ने अपरान्ह 01:31 बजे अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल नेकपुर खुर्द का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में कुल 101 गोवंश संरक्षित पाए गए। मौके पर लगभग 50 कुंतल भूसा, 18.5 कुंतल दाना तथा 12 कुंतल हरा चारा उपलब्ध मिला। जिलाधिकारी ने गौशाला के समस्त अभिलेखों का अवलोकन करते हुए गोपालकों के भुगतान…
Category: फ़र्रूख़ाबाद
फर्रुखाबाद:ऑपरेशन कनविक्शन के तहत दुष्कर्म व हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 मई 2026 उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान एवं “मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण” के अंतर्गत महिला संबंधी अपराधों में प्रभावी पैरवी के चलते एक महत्वपूर्ण मामले में आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।थाना नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम मंझना निवासी अभियुक्त हिमांशू पुत्र सुरवेन्द्र सिंह के विरुद्ध वर्ष 2022 में मु0अ0सं0 162/2022 के तहत धारा 366, 376, 323, 504, 326(क), 302 भादवि तथा एससी/एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना पूर्ण…
फर्रुखाबाद:ऑपरेशन कनविक्शन के तहत पॉक्सो मामले में आरोपी को 10 साल की सजा, 40 हजार का जुर्माना
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 मई 2026 महिला संबंधी अपराधों में अपराधियों को कठोर सजा दिलाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कनविक्शन” एवं “मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण” अभियान के अंतर्गत मेरापुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रभावी पैरवी और सशक्त अभियोजन के चलते पॉक्सो एक्ट के आरोपी को न्यायालय ने 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियुक्त नीतेन्द्र उर्फ सिंटू पुत्र प्रेम सिंह निवासी श्योगनपुर थाना मेरापुर जनपद फतेहगढ़ के विरुद्ध वर्ष 2017 में थाना…
फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना मेरापुर पुलिस ने छात्राओं को किया जागरूक
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 मई 2026 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “मिशन शक्ति” अभियान के अंतर्गत थाना मेरापुर पुलिस द्वारा क्षेत्र के विद्यालय में छात्राओं एवं छात्रों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाना तथा उन्हें अपने अधिकारों और सुरक्षा संबंधी कानूनों की जानकारी देना रहा।कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181 तथा साइबर अपराध से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। साथ ही सोशल मीडिया…
फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना मऊदरवाजा पुलिस ने छात्र-छात्राओं को किया जागरूक
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 मई 2026 महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना मऊदरवाजा पुलिस द्वारा विद्यालय पहुंचकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने छात्राओं को महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों, हेल्पलाइन नंबरों तथा साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी दी।कार्यक्रम में उपस्थित पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा अथवा साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता लें और हेल्पलाइन नंबर 1090,…
फर्रुखाबाद:बौद्ध रीति से संपन्न हुआ विवाह संस्कार, नवदंपति को प्रदान किया गया प्रमाण पत्र
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 मई 2026 दिन सोमवार को ग्राम बांसूडाण पोस्ट कनासी जनपद फर्रुखाबाद निवासी अंकिता पुत्री श्री जगदीश सिंह शाक्य एवं ग्राम जसमेंडी पोस्ट मझूपुर जनपद कन्नौज निवासी अंकित पुत्र श्री विनोद कुमार शाक्य का दाम्पत्य सूत्र बंधन संस्कार बौद्ध रीति-रिवाज के अनुसार संपन्न कराया गया।विवाह समारोह को बौद्धाचार्य धर्मपाल सिंह द्वारा विधि-विधान एवं मंगलाचरण के साथ सम्पन्न कराया गया। समारोह में उपस्थित लोगों ने नवदंपति को सुखद वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।संस्कार सम्पन्न होने के उपरांत बौद्धाचार्य धर्मपाल सिंह ने नवविवाहित जोड़े को विवाह प्रमाण…
फर्रुखाबाद:ऑपरेशन दहन: फतेहगढ़ पुलिस ने 58 किलो से अधिक गांजा समेत नशीले पदार्थों का किया निस्तारण
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 मई 2026 जनपद में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत फतेहगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन दहन” अभियान चलाकर बड़ी मात्रा में जब्त नशीले पदार्थों का निस्तारण किया गया। यह कार्रवाई 09 मई 2026 को कानपुर स्थित वेस्ट इनवायरनमेंटल मैनेजमेंट एवं ट्रीटमेंट प्लांट में की गई।पुलिस विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार कुल 3 मामलों में बरामद नशीले पदार्थों को नियमानुसार नष्ट किया गया। नष्ट किए गए मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत लगभग 29.01 लाख रुपये बताई गई है।अभियान के दौरान लगभग 58.022 किलोग्राम गांजा…
फर्रुखाबाद:कमालगंज पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 मई 2026 थाना कमालगंज पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में प्रकाश में आए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चंदर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।थाना कमालगंज में दर्ज मु0अ0सं0 114/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत आरोपी दुर्गेश पुत्र…
फर्रुखाबाद में मोडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हार्न के खिलाफ चला अभियान, तीन ट्रक सीज
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 मई 2026 डॉ. अंकुर लाठर और आरती सिंह के निर्देश पर रविवार को फर्रुखाबाद नगर क्षेत्र में मोडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हार्न और हूटर के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत तथा यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया।चेकिंग अभियान के दौरान तीन ट्रकों को प्रेशर हार्न का प्रयोग करते हुए पकड़ा गया, जिन्हें तत्काल सीज कर दिया गया। इनमें से दो ट्रक ओवरलोड भी पाए गए। संबंधित वाहनों पर कुल 96 हजार रुपये का जुर्माना लगाया…
फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान जारी, कई शराब दुकानों का औचक निरीक्षण
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 मई 2026 जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग द्वारा विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार चलाया जा रहा है। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश एवं जिलाधिकारी डॉ॰ अंकुर लाठर के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी जी०पी० गुप्ता के पर्यवेक्षण में रविवार को विभिन्न शराब दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया।अभियान के तहत आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 कुमार गौरव सिंह ने अपनी टीम के साथ जनपद के कई आबकारी अनुज्ञापन स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान…
फर्रुखाबाद:पत्रकारों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा को लेकर गरजी कलम की आवाज
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 मई 2026 नगर के पटेल पार्क पुलिस चौकी के निकट स्थित राजीव अग्रवाल के आवास पर राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण पत्रकार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा, अधिकारों तथा प्रशासनिक उत्पीड़न जैसे मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई। विभिन्न जनपदों से पहुंचे पत्रकारों ने एकजुट होकर कहा कि अब पत्रकारों के सम्मान से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।गोष्ठी की अध्यक्षता राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला एवं जिला प्रभारी मनीष…
फर्रुखाबाद:पहाड़पुर में भाकियू अराजनैतिक की बड़ी किसान पंचायत, 111 कार्यकर्ता हुए शामिल
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 मई 2026 मोहम्मदाबाद क्षेत्र की सिरौली ग्राम पंचायत के ग्राम पहाड़पुर में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की एक बड़ी किसान पंचायत एवं संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। कार्यक्रम में किसानों की समस्याओं, अधिकारों और संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की गई। बैठक प्रदेश अध्यक्ष हरनाथ सिंह वर्मा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान के निर्देश पर आयोजित की गई। कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिला अध्यक्ष राममोहन दीक्षित और…
फर्रुखाबाद:संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत के बाद राजेपुर में बवाल, पुलिस पर पथराव
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 मई 2026 जनपद के थाना राजेपुर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब 25 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नाले में पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू की, लेकिन परिजनों और ग्रामीणों ने युवक की मौत को संदिग्ध बताते हुए विरोध शुरू कर दिया।देखते ही देखते मामला बढ़ गया और मौके पर तनावपूर्ण स्थिति…
फर्रुखाबाद:15 मई को डीएम कार्यालय पर किसानों का ऐतिहासिक आंदोलन, लिंक एक्सप्रेसवे के विरोध में जुटेंगे हजारों किसान
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 मई 2026 जनपद में प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेसवे को लेकर किसानों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। किसानों की जमीनों के अधिग्रहण, सर्किल रेट में वृद्धि न होने, कटों पर अधिक भूमि लिए जाने तथा मकानों के समीप से एक्सप्रेसवे निकाले जाने के विरोध में 15 मई को जिला अधिकारी प्रांगण में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस आंदोलन की तैयारियों को लेकर शनिवार को राजेपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम तेराखास, बिलालपुर और गांधी में किसान बैठकों का आयोजन किया गया।बैठकों का नेतृत्व जिला अध्यक्ष…
फर्रुखाबाद: साइबर थाना फतेहगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो साइबर ठग गिरफ्तार
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 मई 2026 साइबर थाना फतेहगढ़ पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से मोबाइल फोन, डेबिट कार्ड, सिम कार्ड, चेकबुक, नकदी और फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मामले में कई गंभीर धाराओं की बढ़ोत्तरी करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस महानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चन्दर के पर्यवेक्षण में साइबर…
फर्रुखाबाद में राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन, 78 हजार से अधिक मामलों का हुआ निस्तारण
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 मई 2026 जनपद में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माननीय जनपद न्यायाधीश नीरज कुमार द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय Jamshed Ali, पीठासीन अधिकारी मोटर वाहन दुर्घटना अधिकरण Santosh Kumar Tiwari सहित अनेक न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, वादकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय लोक अदालत में…
फर्रुखाबाद:महाराणा प्रताप जयंती पर भव्य आयोजन, प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने किया प्रतिमा का अनावरण
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 मई 2026 वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर जनपद फर्रुखाबाद में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने रोडवेज बस स्टेशन परिसर में स्थापित महाराणा प्रताप की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया और जनसभा को संबोधित किया।अपने संबोधन में मंत्री जयवीर सिंह ने महाराणा प्रताप के साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष और देशभक्ति की…
फर्रुखाबाद में बढ़े सर्किल रेट, जिलाधिकारी ने 1 मई 2026 से नई मूल्यांकन सूची लागू की
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 मई 2026 जनपद में जिलाधिकारी महोदया द्वारा सर्किल रेट की मूल्यांकन सूची का पुनरीक्षण करते हुए नई दरें 1 मई 2026 से प्रभावी कर दी गई हैं। इस संबंध में 8 मई 2026 को आदेश जारी किया गया।जानकारी के अनुसार जनपद में पिछले तीन वर्षों से कृषि भूमि की सर्किल दरों में कोई वृद्धि नहीं की गई थी, जबकि इस अवधि में भूमि के बाजार मूल्य में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई। वर्तमान परिस्थितियों और भूमि मूल्यों में आई तेजी को देखते हुए प्रशासन ने…
फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना मऊदरवाजा पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 मई 2026 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना मऊदरवाजा पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।कार्यक्रम में महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 1076, 181 तथा साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। पुलिसकर्मियों ने बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, साइबर ठगी या उत्पीड़न की…
फर्रुखाबाद:ऑपरेशन मुस्कान के तहत 4 वर्षीय मासूम सकुशल बरामद, 8 घंटे में बच्चे को परिजनों से मिलाया
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 मई 2026 जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए गुम हुए 4 वर्षीय बालक को मात्र 8 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता की क्षेत्र में जमकर प्रशंसा हो रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला बीबीगंज निवासी एक व्यक्ति ने सूचना दी कि उसका 4 वर्षीय पुत्र चौकी क्षेत्र नखास से अचानक लापता हो गया है। सूचना मिलते ही…
