फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 मई 2026 जनपद में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत फतेहगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन दहन” अभियान चलाकर बड़ी मात्रा में जब्त नशीले पदार्थों का निस्तारण किया गया। यह कार्रवाई 09 मई 2026 को कानपुर स्थित वेस्ट इनवायरनमेंटल मैनेजमेंट एवं ट्रीटमेंट प्लांट में की गई।पुलिस विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार कुल 3 मामलों में बरामद नशीले पदार्थों को नियमानुसार नष्ट किया गया। नष्ट किए गए मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत लगभग 29.01 लाख रुपये बताई गई है।अभियान के दौरान लगभग 58.022 किलोग्राम गांजा नष्ट किया गया। इसके अलावा अफीम, डायजेपाम सहित अन्य नशीले पदार्थों का भी सुरक्षित तरीके से निस्तारण किया गया।इस कार्रवाई का उद्देश्य समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना और युवाओं को नशा मुक्त जीवन के प्रति जागरूक करना है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा अवैध कारोबार करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।फतेहगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई को “नशा मुक्त भारत अभियान” की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
फर्रुखाबाद:ऑपरेशन दहन: फतेहगढ़ पुलिस ने 58 किलो से अधिक गांजा समेत नशीले पदार्थों का किया निस्तारण
