फर्रुखाबाद: साइबर थाना फतेहगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो साइबर ठग गिरफ्तार

 
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 मई 2026 साइबर थाना फतेहगढ़ पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से मोबाइल फोन, डेबिट कार्ड, सिम कार्ड, चेकबुक, नकदी और फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मामले में कई गंभीर धाराओं की बढ़ोत्तरी करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस महानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चन्दर के पर्यवेक्षण में साइबर अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में साइबर थाना फतेहगढ़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 03/2026 धारा 318(4) बीएनएस एवं 66D आईटी एक्ट की विवेचना के दौरान दो अभियुक्तों की पहचान की गई।गिरफ्तार अभियुक्तों में कुन्दन कुमार पुत्र कमलनयन सिंह निवासी बुढ़नपुर मोबारकपुर बाढ़ जिला पटना, बिहार तथा गजेन्द्र सिंह पुत्र भूपेन्द्र सिंह निवासी कोबिल थाना इस्लामपुर जिला नालंदा, बिहार शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 04 मोबाइल फोन, 13 डेबिट कार्ड, 09 सिम कार्ड, 02 चेकबुक, एक नोटबुक, 13 हजार रुपये नकद तथा व्हाट्सएप स्क्रीनशॉट एवं फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं।पुलिस जांच में सामने आया कि वादी महेन्द्रपाल सिंह निवासी नेकपुर कला, कोतवाली फतेहगढ़ ने सरिया खरीदने के लिए गूगल सर्च के माध्यम से प्राप्त मोबाइल नंबर पर संपर्क किया था। आरोपियों ने खुद को सरिया बेचने वाली कंपनी का प्रतिनिधि बताकर फर्जी फर्म इनवॉइस व्हाट्सएप के जरिए भेजा और सरिया भेजने के नाम पर 10 लाख 10 हजार 750 रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर करा लिए।जांच में यह भी पता चला कि आरोपी लोगों को लालच देकर उनके बैंक खातों और एटीएम कार्ड का इस्तेमाल साइबर ठगी में कर रहे थे। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मामले में धारा 317(2), 319(2), 338 और 340(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की है।इस कार्रवाई में निरीक्षक जोगेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक सुबोध यादव, हेड कांस्टेबल रविन्द्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल अंकित आर्य एवं कांस्टेबल गौरीशंकर शामिल रहे।पुलिस ने आमजन से अपील की है कि साइबर अपराध से बचाव के लिए सतर्क और जागरूक रहें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल⁠ पर ऑनलाइन शिकायत करें।