कासगंज, 05 जून 2026। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एवं सहायक सर्वे वक्फ आयुक्त, कासगंज डॉ. अमृता सिंह ने अवगत कराया है कि सर्वे कमिश्नर वक्फ उत्तर प्रदेश, लखनऊ तथा मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड, लखनऊ द्वारा प्राप्त निर्देशों के क्रम में उम्मीद पोर्टल पर दर्ज वक्फ संपत्तियों के विवरण में पाई गई त्रुटियों को तत्काल संशोधित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।उन्होंने बताया कि उम्मीद पोर्टल पर वक्फ संपत्तियों के आवेदन निरस्त होने के प्रमुख कारणों में वक्फ बोर्ड में पंजीकरण तिथि एवं वक्फ सृजन…
Month: June 2026
पीलीभीत: केक काटकर धूमधाम से मनाया उत्तर प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री का जन्मदिन।
पीलीभीत: जनपद पीलीभीत के मंडल ईंटगांव के गांव मानपुर में मंडल अध्यक्ष बृजेश शुक्ला ने अपनी पूरी मंडल टीम के साथ उत्तर प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया है। इस खुशी के मौके पर भाजपा जिला मंत्री श्रीमती रेनू राज,पूर्व मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह, अभिनीत पांडे, पंकज प्रजापति सचिन गंगवार, मुकेश तिवारी शिवांक शुक्ला,वीर बहादुर वर्मा, नागेंद्र शर्मा ,चंद्रपाल भारती, शिव प्रसाद वर्मा सहित मंडल टीम के सभी पदाधिकारी तथा अनेकों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फर्रुखाबाद:विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले में चला व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों लोगों को दिया हरित भविष्य का संदेश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जून 2026 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सामाजिक वानिकी वन प्रभाग, फर्रुखाबाद के तत्वावधान में जनपद भर में व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी परिसरों और सार्वजनिक स्थलों पर छायादार एवं पर्यावरण संरक्षणकारी पौधों का रोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य वृक्षारोपण कार्यक्रम राजपूताना पब्लिक स्कूल, फर्रुखाबाद में आयोजित हुआ, जहां भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष फतेहचन्द्र वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, प्रभागीय निदेशक…
फर्रुखाबाद:बिजली संकट और स्मार्ट मीटर के विरोध में आप का प्रदर्शन, राज्यपाल को ज्ञापन
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जून 2026 आम आदमी पार्टी (आप) ने उत्तर प्रदेश में बढ़ती बिजली समस्याओं, अघोषित कटौती, महंगी बिजली दरों और स्मार्ट मीटर की कथित गड़बड़ियों के विरोध में शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष इंजीनियर नीरज प्रताप शाक्य के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट पारुल तरार को सौंपा। जिलाध्यक्ष इंजी नीरज प्रताप शाक्य ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच प्रदेश की जनता गंभीर बिजली संकट का सामना कर रही है। कई क्षेत्रों में लंबे समय तक…
फर्रुखाबाद:विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का वृहद पौधारोपण अभियान, जिलेभर में लगाए गए पौधे
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जून 2026 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनपद भर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के तहत सभी मंडलों, शक्ति केंद्रों, ब्लॉकों एवं बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने जहानगंज मार्ग स्थित राजपूताना पब्लिक स्कूल परिसर में पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संगठन द्वारा चलाए जा रहे “एक…
फर्रुखाबाद:विश्व पर्यावरण दिवस पर इंजी. अवनीश शाक्य ने किया पीपल का पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जून 2026 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूर्व अभियंता भारत सरकार इंजी. अवनीश शाक्य ने पीपल का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने आम जनता से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा पर्यावरण को सुरक्षित रखने की अपील की। इंजी. अवनीश शाक्य ने कहा कि “पर्यावरण केवल हमारी आवश्यकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की अमानत है।” उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन के कारण पर्यावरणीय संतुलन प्रभावित हो रहा है। ऐसे…
कासगंज :मुख्य चिकित्सा अधिकारी कासगंज परिसर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
आज दिनांक 05 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कासगंज परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बीला रानी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं डॉ. एम.के. शुक्ला, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर Dr A.N.chauhan, dy cmo, K.p.singh ,DCPM and उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनसमुदाय को प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाने, पर्यावरण संरक्षण तथा स्वच्छता बनाए रखने संबंधी शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छ…
कासगंज: पटियाली जिला गंगा समिति के सदस्य नवल कुलश्रेष्ठ ने पौधरोपण कर पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया
आज दिनांक 5 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद कासगंज की पटियाली तहसील स्थित दरियावगंज झील पर वन विभाग, जिला गंगा समिति एवं डब्लू डब्लू एफ के तत्वावधान में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जिला गंगा समिति के सदस्य श्री नवल कुलश्रेष्ठ रहे। कार्यक्रम के दौरान झील परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में गंजडुण्डवारा स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गंजडुण्डवारा, श्यामसुन्दर डिग्री…
कार्यालय जनपद: न्यायाधीश कासगंज द्वारा नेटवर्क स्विच क्रय हेतु कोटेशन आमंत्रित
कासगंज, 05 जून 2026। कार्यालय जनपद न्यायाधीश, कासगंज द्वारा जनपद न्यायालय परिसर स्थित सर्वर कक्ष हेतु किए जाने के संबंध में अधिकृत पंजीकृत डीलर एवं फर्मों से कोटेशन आमंत्रित किए गए हैं।जारी कोटेशन सूचना के अनुसार नग किया जाना प्रस्तावित है। इच्छुक एवं अधिकृत पंजीकृत डीलर/फर्म निर्धारित शर्तों एवं नियमों के अधीन अपने कोटेशन प्रस्तुत कर सकते हैं।कोटेशन दिनांक 16 जून 2026 तक कार्यालय समय प्रातः 10रू00 बजे से अपराह्न 4रू00 बजे तक कार्यालय जनपद न्यायाधीश, कासगंज के केंद्रीय नजारत कार्यालय में जमा किए जा सकेंगे। प्राप्त कोटेशनों को 16…
फर्रुखाबाद:विश्व पर्यावरण दिवस पर एसपी आरती सिंह ने किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जून 2026 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पुलिस कार्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प दिलाया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पौधे पृथ्वी की अमूल्य धरोहर हैं, जो पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वृक्ष न केवल प्रदूषण को नियंत्रित करते हैं, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ,…
फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने ली शुक्रवार परेड की सलामी, बलवा ड्रिल का कराया अभ्यास
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जून 2026 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन फतेहगढ़ स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों की वर्दी, अनुशासन एवं परेड की गुणवत्ता का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परेड निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर में संचालित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डायल-112 कार्यालय, पुलिस मेस, परिवहन शाखा, बैरकों एवं क्वार्टर गार्ड की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित…
फर्रुखाबाद:दो माह बाद न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा, युवतियों को उठा ले जाने की धमकी का आरोप
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जून 2026 शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नवाब न्यामत खां में रहने वाली दो युवतियों को कथित रूप से धमकाने और अभद्रता करने के मामले में घटना के लगभग दो माह बाद न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है और वह अपनी बहन के साथ ताऊ-ताई के संरक्षण में रह रही है। आरोप है कि 3 अप्रैल की रात…
लखीमपुर खीरी : किसानों की समस्याओं का ज्ञापन देने के बाद भी समाधान न होने पर राकिशसं ने सत्याग्रह करने का लिया निर्णय, प्रशासन से मांगी सुरक्षा
लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पटेल श्री कृष्ण वर्मा ने उपजिलाधिकारी महोदया प्रतीक्षा त्रिपाठी को किसानों की समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से यह अवगत कराया गया कि जिले की बजाज ग्रुप की चीनी मिलो ने खरीदे गन्ने के भुगतान किए जाने में गन्ना नियंत्रण आदेश 1966 का उल्लंघन कर गन्ना पेराई सत्र के लगभग 6 महीना और पेराई सत्र समाप्त होने के लगभग दो महीने व्यतीत होने के बाद भी महज 19 दिन का भुगतान किया…
कासगंज:पटियाली उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार विमल और न्यायिक उपजिलाधिकारी नायब तहसील डर ने पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया पौधरोपण
कासगंज पटियाली उपजिला अधिकारी पटियाली ने एक पेड़ मां के नाम लगाया और लोगों को पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया उन्होंने बताया कि पेड़ पौधे भी मनुष्य और आम जन मानस के जीवन में महत्व पूर्ण भूमिका निभाते है उन्होंने सभी लोगों से विश्व पर्यावरण दिवस में उपलक्ष्य में अपील की कि हम सभी जो पेड़ लगाए उसकी बड़े होने तक उसके पालन पोषण की जिम्मेदारी लें इस अवसर पर पालीथीन पर भी उन्होंने अपील की पालीथीन वर्जित है इसका बातवरण के ऊपर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है सभी लोग…
कासगंज:विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में एक पेड़ मां के नाम
विश्वपर्यावरणदिवस के पावन अवसर पर आज जनपद कासगंज में माननीय प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी जी एवं पार्टी के सम्मानित कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट परिसर के गेट पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया। वृक्ष हमारे जीवन, पर्यावरण एवं आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर हैं। पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।आइए, हम सभी अधिक से अधिक पौधे लगाकर उन्हें संरक्षित करने का संकल्प लें तथा स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ पर्यावरण के निर्माण में अपना योगदान दें। पर्यावरण…
फर्रुखाबाद :रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था का एएसपी ने लिया जायजा, संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क रहने के निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जून 2026 जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने थाना कोतवाली फर्रुखाबाद क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे स्टेशन परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एएसपी ने रेलवे स्टेशन परिसर, यात्री प्रतीक्षालय, प्रवेश एवं निकास द्वार सहित विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को उच्च सतर्कता बरतने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने तथा किसी भी संदिग्ध स्थिति में तत्काल…
फर्रुखाबाद: में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 20 अवैध ताड़ी के पेड़ों के हत्ते कटवाए, 20 लीटर ताड़ी बरामद
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जून 2026 जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशों तथा जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के आदेशानुसार जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता के नेतृत्व में जिलेभर में सघन जांच और छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 रीता वर्मा ने आबकारी स्टाफ और पुलिस टीम के साथ चौकी खुदागंज क्षेत्र के सिलार चौराहा तथा चौकी भोजपुर क्षेत्र के…
फर्रुखाबाद :का हक कब तक छीना जाएगा? विकास परियोजनाओं से लगातार वंचित होता जनपद
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जून 2026 ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जनपद फर्रुखाबाद पिछले कई वर्षों से विकास परियोजनाओं और सरकारी योजनाओं में लगातार उपेक्षा का शिकार होता दिखाई दे रहा है। जनपद के लोगों के बीच यह सवाल तेजी से उठ रहा है कि आखिर ऐसा क्या कारण है कि प्रदेश और केंद्र सरकार की बड़ी-बड़ी योजनाएं फर्रुखाबाद के हिस्से से निकलकर दूसरे जिलों की झोली में चली जाती हैं, जबकि यहां के जनप्रतिनिधि हर बार मौन नजर आते हैं। गंगा एक्सप्रेसवे से शुरुआत हुई नाराजगी…
फर्रुखाबाद:थोड़ी सी बारिश में डूब जाता है जनपद, जनता ने विकास कार्यों पर उठाए सवाल
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जून 2026 बरसात का मौसम शुरू होते ही फर्रुखाबाद शहर में जलभराव की समस्या एक बार फिर लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। गुरुवार को हुई मामूली बारिश के बाद ही शहर की कई प्रमुख सड़कें, गलियां और मोहल्ले पानी से भर गए। जगह-जगह जलभराव के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया और यातायात भी प्रभावित हुआ। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के दौरान यही स्थिति देखने को मिलती है। थोड़ी सी बारिश में सड़कें…
फर्रुखाबाद पीएम किसान योजना: 30 जून तक अनिवार्य रूप से कराएं वार्षिक ई-केवाईसी, अन्यथा रुक सकती है अगली किस्त
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जून 2026 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के लाभार्थी किसानों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। कृषि एवं किसान मंत्रालय, भारत सरकार तथा कृषि निदेशालय, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुसार योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त कर रहे सभी किसानों को 30 जून 2026 तक वार्षिक ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया गया है। प्रशासन द्वारा बताया गया है कि योजना का लाभ केवल वास्तविक एवं जीवित पात्र किसानों तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह प्रक्रिया अनिवार्य की गई है। जिन किसानों द्वारा…
