आज दिनांक 05 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कासगंज परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बीला रानी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं डॉ. एम.के. शुक्ला, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर Dr A.N.chauhan, dy cmo, K.p.singh ,DCPM and उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनसमुदाय को प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाने, पर्यावरण संरक्षण तथा स्वच्छता बनाए रखने संबंधी शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छ पर्यावरण, जलवायु संतुलन, जल संरक्षण तथा हरित वातावरण के महत्व पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।
अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक को सक्रिय योगदान देना होगा। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने घर, कार्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में यह संदेश दिया गया कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण से न केवल पर्यावरण संतुलित रहेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व हरित वातावरण प्राप्त होगा। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई तथा जनपद को स्वच्छ, सुंदर एवं हरित बनाने का संकल्प लिया।

