ओवेरियन कैंसर मूल रूप से अंडाशय में असामान्य ट्यूमर का निर्माण है। आम तौर पर, जब इसका इलाज नहीं हो पाता तब यह पेल्विक और उदर क्षेत्र में फैल जाता है। इस स्तर पर, इस स्थिति का इलाज करना मुश्किल हो जाता है। ओवरेयिन कैंसर में पेट फूलना, बार-बार पेशाब करने की इच्छा, पेल्विक एरिया (श्रोणि क्षेत्र) में असुविधा होना, वजन कम होना और आंत्र की आदत में बदलाव इसके संकेत हैं। हालांकि, ओवेरियन कैंसर का सही कारण ज्ञात नहीं है़। जबकि, डॉक्टर इस स्थिति के लिए कुछ कारकों को…
Month: April 2026
मूंग का हलवा कैसे बनाए
4 लोग के लिए समय 40मिनट सामग्री – 100 ग्राम पीली मूंग कि दाल एक छोटा गिलाश दूध छोटा चम्मच इलायची पाउडर आधा कप घी एक गिलाश चीनी तीन बड़ा चम्मच कटे बादाम चुटकी भर केसर बनाने की विधि – मूंग की दाल को तीन घंटे के लिए पानी में भिगों दें। तीन घंटे के बाद मे पानी निकाल कर दाल को मिक्सी में पीस लें। इसमें एक बड़ा चम्मच गर्म दूध और केसर डालकर, इसे एक तरफ रख दें। अब एक नॉन स्टिक कढ़ाही लें और उसमें घी को…
दांत दर्द को चुटकियों में दूर करने के 3 सबसे अच्छे नुस्खे जो आप नहीं जानते होंगे
दांत दर्द जो बच्चों के बीच एक बहुत ही आम बात हो चुकी है ज्यादातर बच्चों के दांत सिर्फ इसलिए सड़ जाते हैं क्योंकि वह मीठे का सेवन ज्यादा करते हैं और सही से अपने दांतो को साफ नहीं करते और हमेशा दांत दर्द होने की वजह से रोते रहते हैं और उनके मां-बाप भी इस वजह से काफी चिंतित रहते हैं । इस पोस्ट में आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप जल्द से जल्द 10 से 15 मिनट में अपने बच्चे या किसी अन्य के दांत में हो…
यूपी: महिला आरक्षण पर यूपी विधानमंडल का विशेष सत्र आज
समाजवादी पार्टी व कांग्रेस द्वारा लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं होने देने के विरोध में बृहस्पतिवार को आहूत विधानमंडल का विशेष सत्र आयोजित होगा, जिसमें भाजपा सरकार निंदा प्रस्ताव लेकर आएगी। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना विधानसभा में निंदा प्रस्ताव रखेंगे, जिसके बाद दलीय नेताओं और विधायकों द्वारा इस पर चर्चा की जाएगी। एक दिवसीय सत्र के दौरान विधानमंडल के दोनों सदनों में हंगामा होने के आसार हैं।
क्या होता है विद्युत-रसायन का महत्व, आईये जानते है
विद्युतरसायन (eletro-chemistry), भौतिक रसायन की वह शाखा है जिसमें उन रासायनिक अभिक्रियों का अध्ययन किया जाता है जो किसी विलयन (सलूशन्) के अन्दर एक एलेक्ट्रान चालक और एक ऑयनिक चालक (विद्युत अपघट्य) के मिलन-तल (इन्टरफेस) पर होती है। इसमें इलेक्ट्रान चालक कोई धातु या अर्धचालक हो सकता है।यदि रासायनिक अभिक्रिया किसी बाहर से आरोपित विभवान्तर (वोल्टेज्) के कारण घटित होती है (जैसे विद्युत अपघटन में) ; या रासायनिकभिक्रिया के परिणामस्वरूप विभवान्तर पैदा होता है (जैसे बैटरी में) तो ऐसी रासायनिक अभिक्रियों को विद्युत्त्-रासायनिक अभिक्रिया (electrochemical reaction) कहते हैं। सामान्य रूप…
ई-सिम टेक्नोलॉजी फोन में कैसे काम करती? क्या एक साथ 2 ई-सिम एक्टिव कर सकते हैं
कई सारी कंपनियां अपने स्मार्टफोन में अब ग्राहकों को ई-सिम का ऑप्शन दे रही है। ई-सिम टेक्नोलॉजी से स्मार्टफोन को कई तरह के फायदे हैं तो कुछ नुकसान भी हैं। आइए आपको बताते हैं कि इस टेक्नोलॉजी के बारे में डिटेल से। स्मार्टफोन की टेक्नोलॉजी तेजी से बदलती है। पिछले कुछ वक्त में स्मार्टफोन में नए नए फीचर्स देखने को मिले हैं। अब सिम टेक्नोलॉजी में भी बदलाव आ चुका है। अब कई स्मार्टफोन ब्रांड्स अब ई-सिम स्लाट के साथ फोन को लॉन्च कर रहे हैं। ई-सिम टेक्नोलॉजी में फिजिकल…
अब भी बाकी है टी20 विश्वकप में नहीं खेल पाने की कसक! शाकिब अल हसन ने यूनुस सरकार पर फोड़ा ठीकरा
बांग्लादेश के अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने टी20 विश्व कप 2026 में टीम की गैर-मौजूदगी को लेकर तत्कालीन अंतरिम सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इस फैसले को बड़ी भूल बताते हुए कहा कि इससे देश और क्रिकेट प्रेमियों को भारी नुकसान हुआ है। एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में शाकिब ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह सरकार की तरफ से बहुत बड़ी गलती थी कि उन्होंने विश्व कप में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया। यह बांग्लादेश क्रिकेट के लिए बहुत बड़ा नुकसान है।’ शाकिब…
जयपुर में पूरी हुई दहाड़ 2 वेब सीरीज की शूटिंग, सोनाक्षी सिन्हा ने टीम संग मनाया जश्न
सोनाक्षी सिन्हा ने जयपुर में दहाड़ 2 की शूटिंग पूरी कर ली। अंतिम दिन टीम के साथ केक काटकर जश्न मनाया गया। तीन महीने तक राजस्थान के कई स्थानों पर शूटिंग चली। अब अगला शेड्यूल मुंबई में होगा, जहां आगे की कहानी फिल्माई जाएगी।शूटिंग के आखिरी दिन उन्होंने पूरी टीम और क्रू मेंबर्स के साथ केक काटकर इस खास पल को सेलिब्रेट किया। सेट पर भावुक और खुशी भरा माहौल देखने को मिला, जहां लंबे समय तक साथ काम करने के बाद टीम ने इस पड़ाव को यादगार बना दिया।
IPL 2026 में रोहित शर्मा कब आएंगे वापस? आया अपडेट!
रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में भी वापसी नहीं की है. यह IPL 2026 में लगातार चौथा मैच है, जब मुंबई इंडियंस की टीम रोहित के बिना मैदान में उतर रही है. कप्तान हार्दिक पांड्या ने ताजा अपडेट देकर बताया कि रोहित अभी 1-2 मैचों से बाहर रह सकते हैं. बता दें कि रोहित को आखिरी बार 12 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ मैच में खेलते देखा गया था. उन्हें बैटिंग करते समय हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी. इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर…
‘ही-मैन’ से रूबरू कराने वाले रोजर स्वीट का निधन; 91 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा
सुपरहीरो किरदार ‘ही-मैन’ से दुनिया को रूबरू कराने वाले अमेरिकी खिलौना डिजाइनर रोजर स्वीट का निधन हो गया है। वे 91 वर्ष के थे। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, TMZ से मिली जानकारी का हवाला देते हुए ‘वैरायटी’ ने बताया कि रोजर स्वीट का मंगलवार को डिमेंशिया से जूझने के बाद निधन हो गया। रोजर स्वीट ने अपनी रचनात्मकता से एनिमेशन की दुनिया में एक नई शुरुआत की और तहलका मचा दिया। रोजर स्वीटर को मशहूर ‘ही-मैन’ एक्शन फिगर के लिए खासतौर से जाना गया। 70 और 80 के दशक…
दिल्ली शराब नीति केस: सीबीआई की याचिका पर सुनवाई 4 मई तक टली
दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को सीबीआई की याचिका पर सुनवाई 4 मई के लिए सूचीबद्ध की। यह याचिका पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और 21 अन्य को शराब नीति मामले में बरी करने के निचली अदालत के आदेश के खिलाफ है। आप नेताओं ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा के समक्ष सुनवाई का बहिष्कार किया। न्यायाधीश ने उन्हें अपना जवाब दाखिल करने का अंतिम अवसर दिया है। 20 अप्रैल को न्यायमूर्ति शर्मा ने मामले से हटने की उनकी याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद केजरीवाल और सिसोदिया ने…
लखीमपुर खीरी : गौ आश्रय स्थल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण,अतिरिक्त शेड निर्माण के दिए निर्देश
लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) कड़ी धूप के बीच बुधवार को ब्लॉक नकहा स्थित वृहद गो आश्रय स्थल भानपुर का डीएम अंजनी कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने गोवंश संरक्षण से जुड़ी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा करते हुए हर पहलू को बारीकी से परखा और स्पष्ट निर्देश दिए कि गो संरक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। निरीक्षण के दौरान डीएम ने गो आश्रय स्थल में संरक्षित निराश्रित गोवंश की स्थिति, भूसा संग्रहण, खान-पान एवं समग्र प्रबंधन की जानकारी ली।…
लखीमपुर खीरी : डीएम ने गोला कॉरिडोर का किया निरीक्षण, शिव मंदिर में पूजा कर जनपदवासियों के लिए की सुख समृद्धि की कामना
गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) गोला गोकर्णनाथ में बन रहे छोटी काशी शिव मंदिर कॉरिडोर को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में है। बुधवार शाम डीएम अंजनी कुमार सिंह ने अफसरों की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्यों की हकीकत परखी और साफ संदेश दिया आस्था से जुड़े इस प्रोजेक्ट में ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कॉरिडोर से जुड़े विभिन्न कार्यों की प्रगति का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए। कहा कि…
रायबरेली: दहेज का रकम पूरा ना देने पर लालची दूल्हे ने युवक पर किया जानलेवा हमला
बछरावा /रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत देवी खेड़ा मजरे राघवपुर गांव में बीते मंगलवार की देर रात एक ऐसा मामला निकलकर सामने आया है, जिसने एक पिता की वर्षों की मेहनत एवं विवाह के पूर्व एक लड़की के द्वारा पत्नी के काल्पनिक रूप में अपने जीवनसाथी के साथ बिताए जाने वाले हसीन सपनो की परिकल्पना पर पानी फेर कर रख दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले की उक्त गांव में बीते मंगलवार की रात मोहनलाल के घर उनकी बेटी प्रीती गौतम की बारात खचोहन का पुरवा पोस्ट…
बरेली-सिरौली में आर वी कलेक्शन शोरूम का उद्घाटन पूर्व मंडल अध्यक्ष यशु गुप्ता ने किया शुभारंभ।
बरेली/आंवला – सिरौली में अलीगंज रोड स्थित प्यास मोड़ पर आरवी कलेक्शन शोरूम का उद्घाटन किया गया। भाजपा सिरौली के पूर्व मंडल अध्यक्ष यशु गुप्ता ने फीता काटकर शोरूम का शुभारंभ किया।इस अवसर पर यशु गुप्ता ने कहा कि यह नया शोरूम क्षेत्रवासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह प्रतिष्ठान ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करेगा।शोरूम में चप्पल, जूते, कपड़े सहित विभिन्न प्रकार के रेडीमेड उत्पाद उपलब्ध हैं। गुप्ता ने बताया कि आजकल फैशन के दौर में रेडीमेड कपड़ों और सामान का चलन बढ़ा है,…
बरेली:सिरौली थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार।
सिरौली थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार। जानकारी के अनुसार, विकास यादव पुत्र श्याम सिंह खरगपुर गांव के निवासी थे। वह अपनी रिश्तेदारी सुकटिया गांव से दावत खाकर देर रात अपने गांव लौट रहे थे। ग्राम आराजी के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया। परिजनों को लगा कि रात अधिक होने के कारण विकास कहीं रुक गया होगा। लेकिन, जब वह सुबह तक…
कासगंज : उपर जिला अधिकारी दिग्विजयप्रतापसिंह को ज्ञापन सौंपते प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी
शिक्षकों के तैनाती स्थल क्षेत्र में ही लगाई जाए जनगणना में ड्यूटी कासगंज।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के महामंत्री मुनेश राजपूत के नेतृत्व में बुधवार को अपर जिलाधिकारी दिग्विजय प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंप शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि शिक्षकों द्वारा जनगणना की ड्यूटी के संबंध में संगठन को लगातार बताई गई समस्याओं को ज्ञापन में माध्यम से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है। संघ ने शिक्षकों एवं अन्य कार्मिकों की जनगणना में वरिष्ठता के आधार कर उनके कार्यस्थल क्षेत्र में ही ड्यूटी लगाने हेतु अनुरोध किया।…
जौनपुर: जन अधिकार पार्टी के तत्वाधान में पदाधिकारी द्वारा राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी को सौंपा।
प्रदेश मे बढ़ रहे महिला अपराध जैसे कि बलात्कार हत्या के मामले को गंभीरता से लेते हुए जन अधिकार पार्टी जौनपुर ने राष्ट्रपति को सबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिसमें हरदोई कांड शिल्पी कुशवाहा मर्डर केस वह गाजीपुर में निशा वश्वकर्मा मर्डर केस पर गंभीरता से ध्यान आकर्षित किया गया है और सरकार से मांग की है कि महिला अपराध को रोकने के लिए कड़े से कड़े कदम उठाए जाएं । ज्ञापन देने वालों में पार्टी के पदाधिकारी जिला अध्यक्ष- विजय कुमार मौर्य, जिला सलाहकार एडवोकेट सुरेशचंद्र मौर्य, जिला उपाध्यक्ष…
सम्यक पार्टी छतरपुर में तेजी से बढ़ा रही जन-संपर्क अभियान
छतरपुर, मध्य प्रदेश। सम्यक पार्टी ने मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में संगठन विस्तार और जन-सम्पर्क को गति दी है। हाल ही में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तीन महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए, जिसमें आम जनता, युवा और स्थानीय पदाधिकारियों के साथ सीधा संवाद किया गया। 27 अप्रैल को प्रदेश महासचिव और राष्ट्रीय मार्गदर्शक मंडल के सदस्य धर्मदास पांचाल के साथ जन-संपर्क अभियान चलाया गया। संभागीय प्रवक्ता रमेश सुगम विश्व ने बताया कि लोगों को सम्यक पार्टी के नियमों, उद्देश्यों और नीतियों की विस्तृत जानकारी दी गई। पार्टी की…
पीलीभीत: कालेज द्वारा टी.सी. व मार्कशीट न देने पर, ग्रामीण ने सीएम पोर्टल पर की शिकायत।
पीलीभीत: बिलसंडा कस्बे के आर.डी.पब्लिक इंटर कॉलेज का मामला है। जहां प्रबंधक व प्रधानाचार्य द्वारा मनमानी की जा रही है। इसी कालेज की छात्रा कामिनी देवी पुत्री महेंद्र पाल ग्राम- मार, पोस्ट-बिलसंडा, जनपद-पीलीभीत की रहने वाली है। जिसने सत्र 2025 में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। कामिनी देवी के पिता का कहना है कि उनकी बेटी अपनी टीसी व मार्कशीट लेने कालेज कई बार गयी। तो कालेज के प्रबंधक द्वारा टीसी व मार्कशीट नहीं दी गयी। तथा प्रबंधक ने 1000 रुपए और मांगे बल्कि कामिनी देवी की फीस जमा…
