लखनऊ में डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने 32 पदाधिकारियों को दिलाई ओथ, इंदिरा भवन-जवाहर भवन कर्मचारी महासंघ का शपथ ग्रहण

लखनऊ में गुरुवार को इन्दिरा भवन-जवाहर भवन कर्मचारी महासंघ का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। समारोह में कर्मचारी महासंघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ली। यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सभी को शपथ दिलाई। साथ ही उन्नाओ से विधायक अनिल सिंह, बीकेटी से विधायक योगेश शुक्ला, एमएलसी मुकेश शर्मा और एमएलसी अवनीश कुमार सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान रंगारंग होली मिलन समारोह भी आयोजित किया गया।समारोह में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अध्यक्ष समेत 32 पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने कहा- “मैं कर्मचारी महासंघ के…

रूबरू फाउंडेशन ने ‘रूबरू एक शाम नारी शक्ति के नाम’ कार्यक्रम का किया आयोजन, पंजाबी एक्ट्रेस मनप्रीत कौर भी उपस्थित रहीं

लखनऊ में गुरुवार को रूबरू फाउंडेशन ने ‘रूबरू एक शाम नारी शक्ति के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में महिला शख्सियतों को ‘रूबरू अवध रत्न से’ सम्मानित किया गया। साथ ही स्त्री विमर्श पर सेमिनार भी आयोजित हुआ। इस दौरान एसपीईओडबल्यू पुलिस मुख्यालय हबीबुल हसन चीफ गेस्ट रहे। साथ ही पंजाबी एक्ट्रेस मनप्रीत कौर और पूर्व पुलिस महानिदेशक महेश चंद्र द्विवेदी विशेष गेस्ट रहे। फाउंडेशन के संस्थापक इरशाद राही और सचिव अजहर ने मेहमानों का स्वागत किया।समारोह में कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। जिसमें लखनऊ के अलावा…

अखिलेश यादव ने लालू यादव से की मुलाकात, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

जमीन के बदले नौकरी मामले में लालू प्रसाद यादव समेत राबड़ी देवी और मीसा भारती को राउज एवेन्यू कोर्ट से बुधवार को निजी मुचलके पर जमानत मिल गई है। इस बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और नेता अखिलेश यादव ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। दोनों नेताओं की मुलाकात ने सियासी गलियारों में हलचल शुरू कर दी है। बता दें, इससे पहले मैनपुरी से सांसद और समाजवादी पार्टी की नेता डिंपल यादव लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करने मीसा भारती के आवास पर पहुंची थी। इस दौरान…

अनूप जलोटा ने “ऐसी लागी लगन” गाकर डीएवी कॉलेज में मनाया शताब्दी समारोह

लखनऊ के मशहूर दयानन्द एंग्लो वैदिक कॉलेज ने बुधवार को अपना शताब्दी समारोह मनाया। समारोह में राममय संगीत सरिता का आयोजन किया गया। जिसमें भजन सम्राट अनूप जलोटा ने कलाकारों के साथ प्रस्तुति दी। इस दौरान यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक चीफ गेस्ट रहे। साथ ही यूपी सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नीरज सिंह, पूर्व विधायक सुरेश चंद्र तिवारी, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा और लखनऊ मेयर संयुक्ता भाटिया भी मौजूद रहीं।राममय संगीत सरिता समारोह में अनूप जलोटा ने करीब 2 घंटे तक भजन गाया। इस दौरान श्रोता…

आरएलबी कॉलेज की छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, प्रिंसिपल समेत शिक्षकों पर FIR

लखनऊ के सर्वोदयनगर स्थित आरएलबी कॉलेज की छात्रा फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव कमरे के अंदर फांसी पर लटका मिला है। छात्रा स्कूल में नकल करते हुए पकड़ी गई थी। पिता ने इस मामले में कॉलेज की प्रिंसिपल और अध्यापिका पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, स्कूल प्रबंधन का कहना है कि पेपर के बाद छात्रा को परिजनों को सौंप दिया गया था।रेडियो पुलिस कॉलोनी निवासी प्रदीप वायरलेस में सब इंस्पेक्टर हैं। उनकी बेटी ईशा यादव (18) सर्वोदयनगर स्थित आरएलबी…

प्रयागराज- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास प्राथमिकता वाले 37 बिंदुओं एवं ₹50 लाँख रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में बुधवार को संगम सभागार में 50 लाख रूपये से अधिक की विकास परियोजनाओं एवं अन्य विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। जिलाधिकारी ने अटल आवासीय विद्यालय कोरांव के कार्यों की गुणवत्ता ठीक न पाये जाने पर अधिशाषी अभियंता सी0डी0-1 तथा सहा0 अभियंता सी0डी0-1 का वेतन रोकने के निर्देश दिये है। उन्होंने कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए इस माह पूर्ण किये जाने वाले कार्यों की जानकारी लेते हुए सभी कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया है कि कार्य को ससमय…

प्रयागराज- राष्ट्रीय सुरक्षा एवं रणनीतिक अध्ययन के 18 सैन्य प्रशिक्षु त्रिवेणी संगम के विहंगम दृश्य अक्षय वट एवं लेटे हनुमान जी का दर्शन कर हुए अभिभूत

राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय, रक्षा मंत्रालय, नई दिल्ली के राष्ट्रीय सुरक्षा एवं रणनीतिक अध्ययन के 18 सैन्य प्रशिक्षु बुधवार को संगम क्षेत्र के वीआईपी घाट से मोटरबोट द्वारा गंगा, यमुना सरस्वती के पवित्र त्रिवेणी संगम पर पहुंचकर आचमन करते हुए नमन किया। संगम के इस विहंगम दृश्य को देखकर सभी प्रशिक्षु अधिकारी गदगद एवं अभिभूत हो उठे व अपने कैमरों में इस दृश्य को कैद किया। उन्होंने अधिकारियों से प्रयागराज में महाकुम्भ, अर्धकुम्भ, माघ मेले के आयोजन व यहां पर पहुंचने वाले दैनिक श्रद्धालुओं/पर्यटकों की जनपद के आर्थिक उन्नति में क्या…

अधिवक्ताओं ने अवैध निर्माण की शिकायत पर की व्यापारी की पिटाई, पढ़िए रिपोर्ट

अवैध अतिक्रमण की शिकायत करने पर अधिवक्ताओं ने लखनऊ में मंगलवार को भूतनाथ आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष कमल अग्रवाल की पिटाई कर दी। पिटाई होता देख व्यापारी एकत्रित हो गए और बीच-बचाव किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं अध्यक्ष की पिटाई से नाराज लखनऊ व्यापार मंडल और उ.प्र. आदर्श व्यापार मंडल एक हो गए। दोनों संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि 24 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो गुरुवार को भूतनाथ मार्केट बंद करने का ऐलान किया है।भूतनाथ आदर्श…

149 दिन में मिला गैंगरेप पीड़िता को इंसाफ, अगवा करके पहले झाड़ियों फिर ऑटो में की थी हैवानियत

लखनऊ में चलती ऑटो में छात्रा से गैंगरेप मामले में 149 दिन बाद फैसला आ गया है। कोर्ट ने आरोपी आकाश और इमरान को उम्रकैद की सजा सुनाई है। जिला जज संजय कुमार ने 1.7 लाख का जुर्माना भी लगाया है। 15 अक्टूबर 2022 को छात्रा ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रही थी। इसी दौरान ऑटो सवार आकाश-इमरान ने उसको अगवा कर लिया था। फिर सिर पर भारी वस्तु का वार कर बेहोशी की हालत में उसे सुशांत गोल्फ सिटी की तरफ ले गए थे। प्लासियो मॉल के पीछे झाड़ियों में…

पीलीभीत : माता पूर्णागिरि पैदल लोगों का जत्था बापस गांव पहुंचने पर देवी स्वरूप भव्य शोभा यात्रा निकाली गई

तहसील क्षेत्र के घुंघचाई गांव से हर साल की तरह इस बार भी दस मार्च को ढाई सौ धार्मिक श्रद्धालुओं का जत्था पैदल यात्रा के साथ माता के दर्शन करने के लिए रवाना हुआ था।दर्शन कर मंगलवार को भक्तों का जत्था ढोल नगाडों के साथ वापस लौटा।डीजे पर वज रहे माता रानी के गीतों पर भक्त थिरकते नजर आए।वापस आने पर जत्थे को विभिन्न गलियों में घुमाया गया।कई जगहों पर गुलाल उडा कर जत्थे का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। माता रानी के जयकारों से वातावरण भक्तीमय हो गया।…

कासगंज : अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक पर आ रहे भाई बहिन को मारी टक्कर

जानकारी के मुताबिक देखने बालों ने जानकारी दी ओर बताया की कसवा कादरचोक से एक अज्ञात ट्रेक्टर स्वराज आ रहा था तभी पीछे से ही एक बाइक जिसका no up 25DE 3107 होंडा जो सोनपाल पुत्र रामकिशन चला रहा था जो कि अपने गांव थाना मकरंदपुर से बहादुर नगर जा रहा था रास्ते में पुल के ऊपर एक अज्ञात ट्रेक्टर स्वराज ने टक्कर मार दी जिससे सोनपाल और उनकी बहिन बुरी तरह से जख्मी हो गए फोन पर पहुंची पुलिस ने बाइक अपने कब्जे में लेकर दोनो व्यक्तियों को phc…

फर्रुखाबाद ; मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 125 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 125 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न आपको बता दें कि फर्रुखाबाद शहर कोतवाली क्षेत्र के क्रिस्चियन ग्राउंड में आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हुआ वहां पर 125 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ वही डीएम संजय कुमार सिंह ने बताया है कि प्रत्येक कन्या के विवाह प्रशासन द्वारा ₹51000 व्रत जोड़े पर व्यय किए जाने की व्यवस्था की गई जिसमें ₹35000 कन्या के बैंक खाते में तथा ₹10000 की उपहार सामग्री जिसमें चांदी की पायल चांदी की बिछिया वर एवं कन्या के लिए वस्त्र…

प्रयागराज- समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत 300 व्यस्क जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत नगर निगम प्रयागराज द्वारा सोमवार को नार्दन रीजनल इंस्टीट्यूट आफ प्रिंटिंग टेक्नोलाॅजी परिसर, तेलियरंगज में 300 व्यस्क जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। मा0 कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, मा0 सांसद इलाहाबाद प्रो0 डा0 रीता बहुगुणा जोशी की प्रतिनिधि श्रीमती ऊषा, मा0 विधायक करछना पीयूष रंजन निषाद, गंगापार के भाजपा अध्यक्ष अश्वनी दुबे, नगर आयुक्त चन्द्रमोहन गर्ग, अपर नगर आयुक्त श्रीमती रत्नप्रिया, जिला समाज कल्याण अधिकारी त्रिनेत्र सिंह, परियोजना अधिकारी डूडा श्रीमती वर्तिका सिंह, समस्त जोनल अधिकारी…

बरेली – सिरौली थाना क्षेत्र में गला काटकर युवक की निर्मम हत्या।

बरेली – सिरौली थाना क्षेत्र गांव धनोरा गोरी में 7 मार्च को सौरभ पुरी पुत्र ओमकार पुरी अपने खेत की रखवाली करने खेत पर गया हुआ था तभी से वह अपने खेत से वापस नहीं लौटा जिसकी गुमशुदगी थाना सिरौली में 8 मार्च को दर्ज कराई गई थी आज सुबह जब गांव के लोग अपने खेतों पर गए तो यह गेहूं के खेत में एक बिना सिर के सब पड़ा दिखाई दिया तभी यह सूचना गांव में आग की तरह फैल गई जिस पर गांव के लोग जंगल की ओर…

बिजली, नगर निगम, जल निगम और पीडब्ल्यूडी के काम की डीएम ने की समीक्षा, 31 मार्च तक काम पूरा करने का निर्देश

डीएम सूर्य पाल गंगवार ने सोमवार को लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, जल निगम और बिजली विभाग के काम की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने ठेकेदारों से कहा कि 31 मार्च तक सभी काम पूरा करा लिया जाए। तय सीमा के अंदर अगर काम नहीं होता है तो संबंधित फर्म को ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा।दरअसल, पिछले दिनों व्यापार बन्धु समिति की बैठक में व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत चल रहे कार्यों पर सवाल उठाए थे। बताया गया था कि बाजारों में सडकों को लम्बे…

गोसाईंगंज में दो प्लॉट पर चला एलडीए का बुलडोजर, गोमती नगर में 3 कॅमर्शियल बिल्डिंग सील

अवैध निर्माण पर सोमवार को एलडीए का बुलडोजर चला। वीसी इंद्रमणि त्रिपाठी के आदेश पर जोन एक के प्रवर्तन दल ने गोसाईंगंज क्षेत्र में दो स्थानों पर अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया। इसके अलावा गोमती नगर में आवासीय भू-उपयोग में कॅमर्शियल निर्माण करने वाले तीन भवनों को सील किया गया।प्रवर्तन जोन-1 की जोनल अधिकारी प्रिया सिंह ने बताया कि राकेश सिंह द्वारा गोसाईंगंज के ग्राम-मलौली में अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। यहां 10 बीघा क्षेत्रफल में यह प्लाटिंग हो रही थी। इसको पहले भी ध्वस्त किया गया था। उसके…

पीलीभीत : विधायक ने जानकी देवी खादी ग्रामोद्योग सेवा संस्था का किया भ्रमण

पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ट्रांस शारदा क्षेत्र में ग्राम भरजूनियां फार्म में जानकी देवी खादी ग्रामोद्योग सेवा संस्था की एक यूनिट स्थापित है। जहां पर आसपास के गांवों की महिलाऐं सोलर चरखे से धागे का उत्पादन कर अपनी आय को बढ़ा रही हैं। इन महिलाओं द्वारा तैयार किए गए धागे से इस यूनिट में बुनकरों द्वारा विभिन्न प्रकार के कपड़ों को तैयार किया जा रहा है।इस संस्था में हो रहे कार्य को देखने के लिए क्षेत्रीय विधायक बाबूराम पासवान और पीलीभीत जिला पंचायत अध्यक्ष दलजीत कौर के प्रतिनिधि व…

स्टूडियो के जरिए बच्चों को लखनऊ विश्वविद्यालय में दिया जायेगा क्लास, पढ़िए रिपोर्ट

LU यानी लखनऊ विश्वविद्यालय में ऑनलाइन कोर्स की शुरूआत करने जा रहा हैं। विश्वविद्यालय में पहले इसकी शुरुआत UG कोर्स से होगी। इसके लिए कंटेंट तैयार किया जा रहा है। साथ ही लाइव डेमोंस्ट्रेशन के लिए स्टूडियो स्थापना करने की भी तैयारी चल रही हैं।कुलपति प्रो.आलोक कुमार राय ने ऑनलाइन कोर्सों की रूपरेखा तय करने और रणनीति बनाने के लिए कोऑर्डिनेटर की नियुक्ति कर दी हैं। प्रो. अमिता बाजपेयी को इसका कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। डॉ. अमिता ने बताया कि शुरुआत में UG के ऑनलाइन कोर्स शुरू किए जाएंगे। उसका…

एक लाख बिजली कर्मचारी16 मार्च से 72 घंटे की हड़ताल करेंगे, पढ़िए रिपोर्ट

प्रदेश के एक लाख से ज्यादा बिजली कर्मचारी 72 घंटे की हड़ताल पर जाएंगे। मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज कर्मचारी 16 मार्च से 72 घंटे की हड़ताल पर जाएंगे। ऊर्जा निगम प्रबंधन से नाराज कर्मचारियों ने इस हड़ताल का ऐलान किया है। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले यह हड़ताल होगी।विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने हालांकि इस पूरे मामले में हस्तक्षेप नहीं करने की मांग की है। दरअसल, पिछले दिनों ऊर्जा मंत्री से वार्ता हुई थी। उसके बाद भी मांगों को पूरा नहीं किया…

सात दिन में साथी के साथ चार चेन लूटी, जेल से छूटते ही शुरू कर दी लूट

ठाकुरगंज पुलिस ने शनिवार को महिलाओं के साथ लूटपाट करने वाले गिरोह के सरगना समेत दो लुटेरों को गिरफ्तार किया। गिरोह का सरगना दो सप्ताह पहले ही जेल से छूटकर आया था। उसने साथी के साथ मिलकर सात दिन में चार घटनाओं को अंजाम दिया था।ठाकुरगंज पुलिस के मुताबिक दौलतगंज निवासी कमलेश तिवारी को रकाबगंज निवासी उसके साथी गोलू सिंह के साथ गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से लूट की तीन चेन और 32 सौ रुपये नकद बरामद हुए हैं।पूछताछ में कमलेश तिवारी ने बताया कि वह गिरोह बनाकर…