यूपी सरकार के रोल पर तथा बच्चों के विकास पर यूपी फोर्सेस ने की चर्चा, न्यूट्रिशन मिशन बजट का किया स्वागत

लखनऊ के यूपी प्रेस क्लब में गुरुवार को बच्चों के प्रारम्भिक विकास और देखरेख में यूपी सरकार के बजट के रोल पर विस्तार से चर्चा हुई। इसका आयोजन बच्चों की क्रेच और सेवा करने वाली संस्था यूपी फोर्सेस ने किया। जिसमें सलभ कुमार, चिराश्री घोष, भूपेंद्र शांडिल्य, रामायण यादव, जेपी शर्मा और प्रीति राय ने पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपने विचार रखे।इस दौरान संस्था की ओर से बताया गया कि यूपी की 19.98 करोड़ की जनसंख्या में 15.41 % जनसंख्या 0–6 आयु वर्ष के बच्चों की है। ये बच्चों…

फर्रुखाबाद: उत्कृष्ट सेवा सम्मान से नवाजे गए स्वास्थ्य अधिकारी,आशा बहु,आशा संगिनी एवं सेवा प्रदाता

फर्रुखाबाद 23 मार्च 2023 वर्ष 2022 -23 में परिवार नियोजन के क्षेत्र में जिले का भी अच्छा योगदान रहा जिसको लेकर मण्डल स्तर पर परिवार नियोजन में अपना अच्छा योगदान देने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को कानपुर स्थित एक स्थानीय होटल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें अपर निदेशक ने जनपद व ब्लॉक के अधिकारियों सहित सेवा प्रदाताओं और क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं को मण्डल स्तर पर प्रमाण पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया । यह सम्मान इस वित्तीय वर्ष के दौरान विश्व जनसंख्या दिवस, पुरुष नसबंदी पखवाड़ा और खुशहाल परिवार दिवस…

पीलीभीत : आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक की गई

कोतवाली में आगामी नवरात्रों के अलावा रमजान को लेकर पीस कमेटी की बैठक ली गई।बैठक में कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने आदि त्यौहारों के वारे में दिशा निर्देश दिए।बैठक में कहा कि आगामी त्यौहार को सभी मिलजुल कर मनाएं।त्यौहार को मिलजुलकर मनाने से इसकी खुशी और बढ़ जाती है। कहा कि पवित्र मन और प्यार भरे माहौल में इसे मनाने से इसकी पवित्रता कायम रखी जा सकती है।प्रशासन त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर प्रतिबद्ध है।त्यौहार के दौरान किसी प्रकार का भी अफवाह फैलाने वाले लोगों पर पुलिस…

पीलीभीत : महिला को ग्रामीणों ने परिवार की मदद से लाठी डंडा लेकर दौड़ाया, जान से मारने की दी धमकी

नगर से सटे नरायणपुर निवासी ओमवती ने बताया उसके पति रंजीत सिंह के नाम क्षेत्र के गांव सिरसा में खाता संख्या 250 गाटा संख्या 45 रखवा 1.894 हेक्टेयर का 1/4 भाग दर्ज है।आरोप है कि शाहजहांपुर के तहसील पुवायां क्षेत्र के गांव गणपतपुर निवासी एक व्यक्ति ने धोखाधड़ी करके अपने नाम बैनामा करा लिया था। कुछ समय बाद महिला को धोखाधड़ी की जानकारी लगी। इस पर महिला ने अपने पति के नाम व्यक्ति से दोबारा बैनामा वापस कराया।एक मार्च को वह अपने परिवार के साथ अपने खेत पर गई थी।आरोप…

फर्रुखाबाद:-दबंग प्रधान ने बंद किया नाला ,  प्राथमिक स्कूल के छात्रों की जान को खतरा बने पुराने जर्जर पेड़।

फर्रुखाबाद:- आज अमन दुबे पुत्र स्व० सिद्वनाथ दुबे निवासी ढिलावल थाना मऊदरवाजा जिला फर्रुखाबाद ने जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र दिया । उन्होंने बताया कि उनके पूर्वजों द्वारा कई वर्ष पूर्व एक बाग लगाया गया था । जिसमें आम, कटहल, पीपल व बरगद कई प्रकार के वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया। जो वर्तमान में बहुत ही विशालकाय हो चुके है। ग्रामपंचायत ढिलावल के वर्तमान दबंग प्रधान द्वारा सरकारी  नाला के ऊपर अवैध रूप से मिट्टी डलवाकर नाला बंद कर दिया गया । जिस कारण वहां जलभराव की स्थिति बन चुकी है।  वहीं…

प्रयागराज : चैत्र नवरात्रि/रामनवमी के अवसर पर 22 मार्च से 30 मार्च तक जनपद के चिन्हित देवी मंदिरों/शक्तिपीठों में धार्मिक/सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जायेंगे आयोजित

22 मार्च से 30 मार्च तक लगने वाली चैत्र नवरात्रि/रामनवमी के अवसर पर जनपद के विभिन्न मंदिरों में धार्मिक/सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। जनपद के देवी मंदिरों एवं शक्तिपीठों में उक्त सम्पूर्ण अवधि में दुर्गा सप्तमी का पाठ/देवी गायन/देवी जागरण, अखण्ड रामायण के कार्यक्रम किए जायेंगे। जनपद में मां अलोपशंकरी शक्तिपीठ, मां ललिता देवी शक्तिपीठ एवं मां कल्याणी देवी शक्तिपीठ मंदिरों सहित ब्लाकों व तहसीलों के चिन्हित मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने कार्यक्रम को सकुशल एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित किए जाने हेतु अधिकारियों…

प्रयागराज : हीट वेव-क्या करें, क्या न करें

हीट वेव चलने के समय विशेष सावधानी एवं सर्तकता बरतने की आवश्यकता होती है। हीट वेव/लू के सम्बंध में जारी चेतावनी पर ध्यान देना चाहिए। शरीर में जल की कमी न होने दे। अधिक से अधिक पानी पीये, यदि प्यास न लगी हो तब भी। यात्रा करते समय पीने का पानी अपने साथ अवश्य रखें। जल की अधिक मात्रा वाले मौसमी फलों एवं सब्जियों का प्रयोग करें। शरीर को ढक कर रखें। यथासम्भव अधिक से अधिक अवधि के लिए घर कार्यालय इत्यादि के अंदर रहें। जानवरों को भी छायादार स्थानों…

पीलीभीत ; युवक पर छेंडछांड कर मारपीट करने का आरोप

पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ किसी काम के लिए बिलसंडा गया था।उसकी पुत्री घर पर अकेली थी। आरोप है कि पड़ोसी गांव का रहने वाला एक युवक घर में घुस आया और उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ की।विरोध करने पर पिटाई लगाकर जान से मारने की धमकी दी।शोर-शराबा पर युवक मौके से भाग गया। घर पहुंचे परिजनों को किशोरी ने पूरी जानकारी दी तो उनके होश उड़ गए।दोनों पक्षों में हालांकि समझौते के प्रयास चल रहे हैं।मामला पुलिस…

पीलीभीत : पानी भरने से वंद रही चीनी मील, किसान मायूस

किसान सहकारी चीनी मिल इस बार आधी अधूरी व्यवस्था के बीच पैराई सत्र शुरू हुआ।इस बार मील चलने से ज्यादा चीनी मिल बंद रही।शुरू से ही किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बड़ी संख्या में किसानों की वाहन यार्ड में गन्ना तुलवाने के इंतजार में अभी भी खड़े हैं।चीनी मिल की व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही है। दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से चीनी मिल में जलभराव हो गया।साथ ही कई फाल्ट हो गए। इसके चलते चीनी मिल एक बार फिर बंद हो गई।जिससे…

पीलीभीत ; नगदी ब अल्टो कार न देने पर विवाहिता को ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाला

घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव दिलावरपुर निवासी सेवाराम ने अपनी पुत्री नीतू की शादी आठ माह पहले पूरनपुर नगर के मोहल्ला कायस्थान शांतिपुरम कॉलोनी निवासी एक युवक के साथ की थी। शादी में मायके पक्ष ने अपनी सामर्थ्य अनुसार दहेज दिया।लेकिन किए गए दहेज से सुसराली संतुष्ट नहीं हुए। शादी के कुछ दिन बाद अतिरिक्त दहेज में सुसरालियों ने पांच लाख की नगदी व एक अल्टो कार मायके से लाने का दवाव वनाना शुरु कर दिया।विवाहिता ने दहेज लाने से इनकार कर दिया।इस पर ससुरालियों ने उसको आए दिन मारपीट…

बीजेपी को उसी की रणनीति से मात देने की तैयारी में सपा

समाजवादी पार्टी की 2 दिन तक राष्ट्रीय कार्यकारिणी की जो कोलकाता में बैठक हुई उसमें 2024 को लेकर पार्टी ने अपनी रणनीति तय की है. अब पार्टी ने उन बूथों पर अपना फोकस किया है जहां पर समाजवादी पार्टी को कम वोट मिलते हैं. इसके लिए एक विशेष रणनीति तय की गई है. यहां पर समाजवादी पार्टी की त्रिस्तरीय तैयारी है. पार्टी का फोकस है कि कैसे हारे बूथों को जीता जाए. वहीं बीजेपी भी लगातार हारे हुए बूथ जीतने की रणनीति पर काम कर रही है. समाजवादी पार्टी की…

मैनपुरी : आज ग्राम रठेरा में मार्च महीने में साल 2023 की पहली अमावस्या की पदयात्रा निकाली गयी

आज दिनांक 21 मार्च 2023 अमावस्या के पावन पर्व पर होने वाली परिक्रमा का आयोजन मास्टर हेतराम के मंदिर से सुबह 6:30 पदयात्रा के शुरू हुई और इस बीच गांव व क्षेत्र केअधिक से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर ग्राम रठेरा में कही स्थानों पर श्रद्धालुओं के प्रसाद के रूप में आज जगह जगह पर श्रद्धालुओं के लिए ( पेठा सोनपपडी, पुड़िया सब्जी और उबले हुए चने) के रूप संदीप फौजी, बलराम भाई साहब और राजपाल सिंह भैयाजी नेबहुत ही अच्छा सहयोग किया और जुगल यादव अध्यापक…

देश-विदेश के1200 डॉक्टरों ने लिया केजीएमयू में तीन दिवसीय यूपीकॉन में हिस्सा, गर्भवती महिलाओं के स्वस्थ रहने के दिए टिप्स

केजीएमयू के अटल बिहारी वाजपेई साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में रविवार को तीन दिवसीय यूपीकॉन 2023 कान्फ्रेंस का समापन हुआ। कान्फ्रेंस का आयोजन लखनऊ अब्सट्रेक्टस एंड गायनाकोलॉजिस्ट सोसाइटी (एलओजीएस) और गायनी एकेडिमक वेलफेयर एसोसिशन की ओर से हुआ। इसमें देश-विदेश से करीब 1200 डॉक्टरों ने शिरकत की। 600 से अधिक स्टाफ नर्स को सामान्य प्रसव के लिए प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान डॉ. प्रीति कुमार ने कहा कि गर्भावस्था के दौरान नियमित शारीरिक गतिविधि करने के साथ पौष्टिक भोजन करें। ये महिला और गर्भस्थ शिशु के विकास में मदद करता है।डॉ.…

वाजिद अली शाह अवध महोत्सव के दूसरे दिन भी कार्यक्रमों की भरमार रही, जानिए क्या हुआ

लखनऊ के एएनए में चल रहे वाजिद अली शाह अवध महोत्सव के दूसरे दिन कार्यक्रमों की भरमार रही। एक ओर एकेडमी परिसर में रंगारंग कार्यक्रम और कॉम्पिटिशन आयोजित हुए। वहीं एकेडमी के बाहर पतंग बाजी कॉम्पिटिशन का दूसरा राउंड हुआ। महोत्सव के दूसरे दिन इतिहास कार रवि भट्ट ने सुबह हैरिटेज वाक में पार्टिसिपेट को रेजिडेन्सी से रूबरू कराया। शाम को हुए पपेट शो में मुंशी प्रेम चंद की कहानी पंच परमेश्वर देखने को मिली।महोत्सव के दूसरे दिन की शुरुआत हैरिटेज वाक से हुई। जिसमें मशहूर इतिहास कार रवि भट्ट…

आय से 108 % अधिक संपत्ति मिली तो हुआ एफआईआर, पढ़िए रिपोर्ट

लखनऊ के सीआरपीएफ कमांडेंट नीरज पांडे पर सीबीआई ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में मुकदमा दर्ज किया है सीबीआई की एफआईआर में 108% ज्यादा नीरज पांडे की संपत्ति आय से अधिक पाई गई है। सीबीआई ने इस मामले में लखनऊ नोएडा मिर्जापुर नई दिल्ली 4 ठिकानों पर नीरज पांडे की छापेमारी की है।इसके अलावा नीरज पांडे की रांची, वाराणसी, नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे पर उनकी और उनके परिवार के नाम करीब 4 करोड़ 60 लाख रुपए की संपत्ति मिली है। फिलहाल सीबीआई ने पूरे मामले पर आय से…

मेट्रो से निकलकर सीधा सकेंगें फिल्म, मेट्रो स्टेशन पर बना सिनेमा हॉल

लखनऊ में आलमबाग बस अड्‌डे पर अब बस सेवा के साथ मूवी देखने की सुविधा भी मिलेगी। यहां 6 स्क्रीन का मल्टीप्लेक्स तैयार हो गया है। 15 अप्रैल से इसमें मूवी लगनी शुरू हो जाएगी। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर बस अड्‌डे को शालीमार ग्रुप की तरफ से डेवलप किया गया है। दो फेज में काम हो रहा है। पहले फेज में बस अड्‌डे का काम हुआ। अब दूसरा फेज भी पूरा होने वाला है। इसमें मॉल, फूड कोर्ट, मूवी, होटल और मैरिज हॉल बस अड्‌डे की बिल्डिंग से…

BKT विधायक का सड़क कंस्ट्रक्शन में लापरवाही पर लेटर, मंत्री को लिखकर मांगी गई रिपोर्ट

बीजेपी सरकार में उनकी ही पार्टी के विधायक ने सड़क कंस्ट्रक्शन में हुई गड़बड़ी की शिकायत की है। लखनऊ के बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला ने लोक निर्माण विभाग के मंत्री को लेटर लिखा कि बीकेटी के बाबागंज-कुम्हरावां के बीच नव निर्मित सड़क 24 घंटे में उखड़ गई। उन्होंने बताया कि सड़क बनने के बाद महज कुछ घंटे के अंदर ही चारों तरफ गिट्टियां फैल गईं। इससे कई दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो गए हैं। इसके बाद नाराज ग्रामीणों ने घटिया सड़क का वीडियो वायरल किया है। इन सब बातों…

अपने उत्तरदायित्व का सही से पालन नहीं करने पर परिवहन विभाग के दो एआरएम निलंबित, पढ़िए रिपोर्ट

भ्रष्टाचार पर परिवहन निगम का शिकंजा कस रहा है। शुक्रवार को दो भ्रष्ट अधिकारियों को निलंबित कर दिया। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संजय कुमार की तरफ से यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने माती डिपो के एआरएम राजेश कुमार और विंध्यनगर डिपो के एआरएम अजय कुमार पर सस्पेंड किया है।दोनों ही लोगों पर अपना काम ईमादनदारी से नहीं करने का आरोप है। राजेश कुमार पर आरोप है कि उन्होंने बेटिकट यात्रा कराने के मामले में लापरवाही बरती है। उनकी जानकारी में मामला होने के बाद भी ऐसे…

प्रयागराज ; जिलाधिकारी ने खुशरूबाग सबस्टेशन सहित कई अन्य सब स्टेशनों का निरीक्षण करते हुए स्थिति का लिया जायजा

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने शुक्रवार को खुशरूबाग विद्युत उपकेन्द्र/सबस्टेशन सहित अन्य सब स्टेशनों का निरीक्षण करते हुए स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि अवरोध उत्पन्न करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए उनके विरूद्ध प्राथमिकी भी दर्ज करायी जायेगी। जिलाधिकारी ने खुशरूबाग के अधिशाषी अभियंता द्वारा लापरवाही बरते जाने पर उनके विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने सभी अधिशासी अभियंताओ को निर्देश दिया है कि उनके क्षेत्र में कहीं पर भी विद्युत आपूर्ति व पानी की सप्लाई में समस्या उत्पन्न न…

जौनपुर : शाहगंज की महिलाओं ने राधाकृष्ण के साथ खेली होली

शाहगंज : स्थानीय नगर की महिलाओं द्वारा महिलाओं के लिए पहली बार आयोजित की गई बरसाने की होली के तर्ज पर होली मिलन समारोह में का आयोजन हुआ जहां नगर की महिलाओं ने राधा श्रीकृष्ण के साथ जमकर खेली फूलों की होली। इसके पहले आयोजकों में नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल, गोपेश्वर मंदिर से जुड़ी निदेशिका सुनीता अग्रवाल, सिम्मी अग्रहरी, शोभा जायसवाल, बुलबुल अग्रहरी, रंजना सेठ, सपना अग्रहरी, कोपल अग्रवाल, निहारिका, निवेदिता, मीरा रानी आदि को बैच लगाकर होली की बधाई देने के साथ ही सम्मानित किया गया।आयोजिका खुशबू जायसवाल…