किसान सहकारी चीनी मिल इस बार आधी अधूरी व्यवस्था के बीच पैराई सत्र शुरू हुआ।इस बार मील चलने से ज्यादा चीनी मिल बंद रही।शुरू से ही किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बड़ी संख्या में किसानों की वाहन यार्ड में गन्ना तुलवाने के इंतजार में अभी भी खड़े हैं।चीनी मिल की व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही है। दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से चीनी मिल में जलभराव हो गया।साथ ही कई फाल्ट हो गए। इसके चलते चीनी मिल एक बार फिर बंद हो गई।जिससे…
Category: लखनऊ
पीलीभीत ; नगदी ब अल्टो कार न देने पर विवाहिता को ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाला
घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव दिलावरपुर निवासी सेवाराम ने अपनी पुत्री नीतू की शादी आठ माह पहले पूरनपुर नगर के मोहल्ला कायस्थान शांतिपुरम कॉलोनी निवासी एक युवक के साथ की थी। शादी में मायके पक्ष ने अपनी सामर्थ्य अनुसार दहेज दिया।लेकिन किए गए दहेज से सुसराली संतुष्ट नहीं हुए। शादी के कुछ दिन बाद अतिरिक्त दहेज में सुसरालियों ने पांच लाख की नगदी व एक अल्टो कार मायके से लाने का दवाव वनाना शुरु कर दिया।विवाहिता ने दहेज लाने से इनकार कर दिया।इस पर ससुरालियों ने उसको आए दिन मारपीट…
बीजेपी को उसी की रणनीति से मात देने की तैयारी में सपा
समाजवादी पार्टी की 2 दिन तक राष्ट्रीय कार्यकारिणी की जो कोलकाता में बैठक हुई उसमें 2024 को लेकर पार्टी ने अपनी रणनीति तय की है. अब पार्टी ने उन बूथों पर अपना फोकस किया है जहां पर समाजवादी पार्टी को कम वोट मिलते हैं. इसके लिए एक विशेष रणनीति तय की गई है. यहां पर समाजवादी पार्टी की त्रिस्तरीय तैयारी है. पार्टी का फोकस है कि कैसे हारे बूथों को जीता जाए. वहीं बीजेपी भी लगातार हारे हुए बूथ जीतने की रणनीति पर काम कर रही है. समाजवादी पार्टी की…
मैनपुरी : आज ग्राम रठेरा में मार्च महीने में साल 2023 की पहली अमावस्या की पदयात्रा निकाली गयी
आज दिनांक 21 मार्च 2023 अमावस्या के पावन पर्व पर होने वाली परिक्रमा का आयोजन मास्टर हेतराम के मंदिर से सुबह 6:30 पदयात्रा के शुरू हुई और इस बीच गांव व क्षेत्र केअधिक से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर ग्राम रठेरा में कही स्थानों पर श्रद्धालुओं के प्रसाद के रूप में आज जगह जगह पर श्रद्धालुओं के लिए ( पेठा सोनपपडी, पुड़िया सब्जी और उबले हुए चने) के रूप संदीप फौजी, बलराम भाई साहब और राजपाल सिंह भैयाजी नेबहुत ही अच्छा सहयोग किया और जुगल यादव अध्यापक…
देश-विदेश के1200 डॉक्टरों ने लिया केजीएमयू में तीन दिवसीय यूपीकॉन में हिस्सा, गर्भवती महिलाओं के स्वस्थ रहने के दिए टिप्स
केजीएमयू के अटल बिहारी वाजपेई साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में रविवार को तीन दिवसीय यूपीकॉन 2023 कान्फ्रेंस का समापन हुआ। कान्फ्रेंस का आयोजन लखनऊ अब्सट्रेक्टस एंड गायनाकोलॉजिस्ट सोसाइटी (एलओजीएस) और गायनी एकेडिमक वेलफेयर एसोसिशन की ओर से हुआ। इसमें देश-विदेश से करीब 1200 डॉक्टरों ने शिरकत की। 600 से अधिक स्टाफ नर्स को सामान्य प्रसव के लिए प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान डॉ. प्रीति कुमार ने कहा कि गर्भावस्था के दौरान नियमित शारीरिक गतिविधि करने के साथ पौष्टिक भोजन करें। ये महिला और गर्भस्थ शिशु के विकास में मदद करता है।डॉ.…
वाजिद अली शाह अवध महोत्सव के दूसरे दिन भी कार्यक्रमों की भरमार रही, जानिए क्या हुआ
लखनऊ के एएनए में चल रहे वाजिद अली शाह अवध महोत्सव के दूसरे दिन कार्यक्रमों की भरमार रही। एक ओर एकेडमी परिसर में रंगारंग कार्यक्रम और कॉम्पिटिशन आयोजित हुए। वहीं एकेडमी के बाहर पतंग बाजी कॉम्पिटिशन का दूसरा राउंड हुआ। महोत्सव के दूसरे दिन इतिहास कार रवि भट्ट ने सुबह हैरिटेज वाक में पार्टिसिपेट को रेजिडेन्सी से रूबरू कराया। शाम को हुए पपेट शो में मुंशी प्रेम चंद की कहानी पंच परमेश्वर देखने को मिली।महोत्सव के दूसरे दिन की शुरुआत हैरिटेज वाक से हुई। जिसमें मशहूर इतिहास कार रवि भट्ट…
आय से 108 % अधिक संपत्ति मिली तो हुआ एफआईआर, पढ़िए रिपोर्ट
लखनऊ के सीआरपीएफ कमांडेंट नीरज पांडे पर सीबीआई ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में मुकदमा दर्ज किया है सीबीआई की एफआईआर में 108% ज्यादा नीरज पांडे की संपत्ति आय से अधिक पाई गई है। सीबीआई ने इस मामले में लखनऊ नोएडा मिर्जापुर नई दिल्ली 4 ठिकानों पर नीरज पांडे की छापेमारी की है।इसके अलावा नीरज पांडे की रांची, वाराणसी, नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे पर उनकी और उनके परिवार के नाम करीब 4 करोड़ 60 लाख रुपए की संपत्ति मिली है। फिलहाल सीबीआई ने पूरे मामले पर आय से…
मेट्रो से निकलकर सीधा सकेंगें फिल्म, मेट्रो स्टेशन पर बना सिनेमा हॉल
लखनऊ में आलमबाग बस अड्डे पर अब बस सेवा के साथ मूवी देखने की सुविधा भी मिलेगी। यहां 6 स्क्रीन का मल्टीप्लेक्स तैयार हो गया है। 15 अप्रैल से इसमें मूवी लगनी शुरू हो जाएगी। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर बस अड्डे को शालीमार ग्रुप की तरफ से डेवलप किया गया है। दो फेज में काम हो रहा है। पहले फेज में बस अड्डे का काम हुआ। अब दूसरा फेज भी पूरा होने वाला है। इसमें मॉल, फूड कोर्ट, मूवी, होटल और मैरिज हॉल बस अड्डे की बिल्डिंग से…
BKT विधायक का सड़क कंस्ट्रक्शन में लापरवाही पर लेटर, मंत्री को लिखकर मांगी गई रिपोर्ट
बीजेपी सरकार में उनकी ही पार्टी के विधायक ने सड़क कंस्ट्रक्शन में हुई गड़बड़ी की शिकायत की है। लखनऊ के बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला ने लोक निर्माण विभाग के मंत्री को लेटर लिखा कि बीकेटी के बाबागंज-कुम्हरावां के बीच नव निर्मित सड़क 24 घंटे में उखड़ गई। उन्होंने बताया कि सड़क बनने के बाद महज कुछ घंटे के अंदर ही चारों तरफ गिट्टियां फैल गईं। इससे कई दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो गए हैं। इसके बाद नाराज ग्रामीणों ने घटिया सड़क का वीडियो वायरल किया है। इन सब बातों…
अपने उत्तरदायित्व का सही से पालन नहीं करने पर परिवहन विभाग के दो एआरएम निलंबित, पढ़िए रिपोर्ट
भ्रष्टाचार पर परिवहन निगम का शिकंजा कस रहा है। शुक्रवार को दो भ्रष्ट अधिकारियों को निलंबित कर दिया। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संजय कुमार की तरफ से यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने माती डिपो के एआरएम राजेश कुमार और विंध्यनगर डिपो के एआरएम अजय कुमार पर सस्पेंड किया है।दोनों ही लोगों पर अपना काम ईमादनदारी से नहीं करने का आरोप है। राजेश कुमार पर आरोप है कि उन्होंने बेटिकट यात्रा कराने के मामले में लापरवाही बरती है। उनकी जानकारी में मामला होने के बाद भी ऐसे…
प्रयागराज ; जिलाधिकारी ने खुशरूबाग सबस्टेशन सहित कई अन्य सब स्टेशनों का निरीक्षण करते हुए स्थिति का लिया जायजा
जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने शुक्रवार को खुशरूबाग विद्युत उपकेन्द्र/सबस्टेशन सहित अन्य सब स्टेशनों का निरीक्षण करते हुए स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि अवरोध उत्पन्न करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए उनके विरूद्ध प्राथमिकी भी दर्ज करायी जायेगी। जिलाधिकारी ने खुशरूबाग के अधिशाषी अभियंता द्वारा लापरवाही बरते जाने पर उनके विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने सभी अधिशासी अभियंताओ को निर्देश दिया है कि उनके क्षेत्र में कहीं पर भी विद्युत आपूर्ति व पानी की सप्लाई में समस्या उत्पन्न न…
जौनपुर : शाहगंज की महिलाओं ने राधाकृष्ण के साथ खेली होली
शाहगंज : स्थानीय नगर की महिलाओं द्वारा महिलाओं के लिए पहली बार आयोजित की गई बरसाने की होली के तर्ज पर होली मिलन समारोह में का आयोजन हुआ जहां नगर की महिलाओं ने राधा श्रीकृष्ण के साथ जमकर खेली फूलों की होली। इसके पहले आयोजकों में नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल, गोपेश्वर मंदिर से जुड़ी निदेशिका सुनीता अग्रवाल, सिम्मी अग्रहरी, शोभा जायसवाल, बुलबुल अग्रहरी, रंजना सेठ, सपना अग्रहरी, कोपल अग्रवाल, निहारिका, निवेदिता, मीरा रानी आदि को बैच लगाकर होली की बधाई देने के साथ ही सम्मानित किया गया।आयोजिका खुशबू जायसवाल…
लखनऊ में डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने 32 पदाधिकारियों को दिलाई ओथ, इंदिरा भवन-जवाहर भवन कर्मचारी महासंघ का शपथ ग्रहण
लखनऊ में गुरुवार को इन्दिरा भवन-जवाहर भवन कर्मचारी महासंघ का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। समारोह में कर्मचारी महासंघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ली। यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सभी को शपथ दिलाई। साथ ही उन्नाओ से विधायक अनिल सिंह, बीकेटी से विधायक योगेश शुक्ला, एमएलसी मुकेश शर्मा और एमएलसी अवनीश कुमार सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान रंगारंग होली मिलन समारोह भी आयोजित किया गया।समारोह में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अध्यक्ष समेत 32 पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने कहा- “मैं कर्मचारी महासंघ के…
रूबरू फाउंडेशन ने ‘रूबरू एक शाम नारी शक्ति के नाम’ कार्यक्रम का किया आयोजन, पंजाबी एक्ट्रेस मनप्रीत कौर भी उपस्थित रहीं
लखनऊ में गुरुवार को रूबरू फाउंडेशन ने ‘रूबरू एक शाम नारी शक्ति के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में महिला शख्सियतों को ‘रूबरू अवध रत्न से’ सम्मानित किया गया। साथ ही स्त्री विमर्श पर सेमिनार भी आयोजित हुआ। इस दौरान एसपीईओडबल्यू पुलिस मुख्यालय हबीबुल हसन चीफ गेस्ट रहे। साथ ही पंजाबी एक्ट्रेस मनप्रीत कौर और पूर्व पुलिस महानिदेशक महेश चंद्र द्विवेदी विशेष गेस्ट रहे। फाउंडेशन के संस्थापक इरशाद राही और सचिव अजहर ने मेहमानों का स्वागत किया।समारोह में कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। जिसमें लखनऊ के अलावा…
अखिलेश यादव ने लालू यादव से की मुलाकात, पैर छूकर लिया आशीर्वाद
जमीन के बदले नौकरी मामले में लालू प्रसाद यादव समेत राबड़ी देवी और मीसा भारती को राउज एवेन्यू कोर्ट से बुधवार को निजी मुचलके पर जमानत मिल गई है। इस बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और नेता अखिलेश यादव ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। दोनों नेताओं की मुलाकात ने सियासी गलियारों में हलचल शुरू कर दी है। बता दें, इससे पहले मैनपुरी से सांसद और समाजवादी पार्टी की नेता डिंपल यादव लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करने मीसा भारती के आवास पर पहुंची थी। इस दौरान…
अनूप जलोटा ने “ऐसी लागी लगन” गाकर डीएवी कॉलेज में मनाया शताब्दी समारोह
लखनऊ के मशहूर दयानन्द एंग्लो वैदिक कॉलेज ने बुधवार को अपना शताब्दी समारोह मनाया। समारोह में राममय संगीत सरिता का आयोजन किया गया। जिसमें भजन सम्राट अनूप जलोटा ने कलाकारों के साथ प्रस्तुति दी। इस दौरान यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक चीफ गेस्ट रहे। साथ ही यूपी सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नीरज सिंह, पूर्व विधायक सुरेश चंद्र तिवारी, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा और लखनऊ मेयर संयुक्ता भाटिया भी मौजूद रहीं।राममय संगीत सरिता समारोह में अनूप जलोटा ने करीब 2 घंटे तक भजन गाया। इस दौरान श्रोता…
आरएलबी कॉलेज की छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, प्रिंसिपल समेत शिक्षकों पर FIR
लखनऊ के सर्वोदयनगर स्थित आरएलबी कॉलेज की छात्रा फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव कमरे के अंदर फांसी पर लटका मिला है। छात्रा स्कूल में नकल करते हुए पकड़ी गई थी। पिता ने इस मामले में कॉलेज की प्रिंसिपल और अध्यापिका पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, स्कूल प्रबंधन का कहना है कि पेपर के बाद छात्रा को परिजनों को सौंप दिया गया था।रेडियो पुलिस कॉलोनी निवासी प्रदीप वायरलेस में सब इंस्पेक्टर हैं। उनकी बेटी ईशा यादव (18) सर्वोदयनगर स्थित आरएलबी…
प्रयागराज- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास प्राथमिकता वाले 37 बिंदुओं एवं ₹50 लाँख रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न
जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में बुधवार को संगम सभागार में 50 लाख रूपये से अधिक की विकास परियोजनाओं एवं अन्य विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। जिलाधिकारी ने अटल आवासीय विद्यालय कोरांव के कार्यों की गुणवत्ता ठीक न पाये जाने पर अधिशाषी अभियंता सी0डी0-1 तथा सहा0 अभियंता सी0डी0-1 का वेतन रोकने के निर्देश दिये है। उन्होंने कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए इस माह पूर्ण किये जाने वाले कार्यों की जानकारी लेते हुए सभी कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया है कि कार्य को ससमय…
प्रयागराज- राष्ट्रीय सुरक्षा एवं रणनीतिक अध्ययन के 18 सैन्य प्रशिक्षु त्रिवेणी संगम के विहंगम दृश्य अक्षय वट एवं लेटे हनुमान जी का दर्शन कर हुए अभिभूत
राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय, रक्षा मंत्रालय, नई दिल्ली के राष्ट्रीय सुरक्षा एवं रणनीतिक अध्ययन के 18 सैन्य प्रशिक्षु बुधवार को संगम क्षेत्र के वीआईपी घाट से मोटरबोट द्वारा गंगा, यमुना सरस्वती के पवित्र त्रिवेणी संगम पर पहुंचकर आचमन करते हुए नमन किया। संगम के इस विहंगम दृश्य को देखकर सभी प्रशिक्षु अधिकारी गदगद एवं अभिभूत हो उठे व अपने कैमरों में इस दृश्य को कैद किया। उन्होंने अधिकारियों से प्रयागराज में महाकुम्भ, अर्धकुम्भ, माघ मेले के आयोजन व यहां पर पहुंचने वाले दैनिक श्रद्धालुओं/पर्यटकों की जनपद के आर्थिक उन्नति में क्या…
अधिवक्ताओं ने अवैध निर्माण की शिकायत पर की व्यापारी की पिटाई, पढ़िए रिपोर्ट
अवैध अतिक्रमण की शिकायत करने पर अधिवक्ताओं ने लखनऊ में मंगलवार को भूतनाथ आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष कमल अग्रवाल की पिटाई कर दी। पिटाई होता देख व्यापारी एकत्रित हो गए और बीच-बचाव किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं अध्यक्ष की पिटाई से नाराज लखनऊ व्यापार मंडल और उ.प्र. आदर्श व्यापार मंडल एक हो गए। दोनों संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि 24 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो गुरुवार को भूतनाथ मार्केट बंद करने का ऐलान किया है।भूतनाथ आदर्श…
