फर्रुखाबाद:दिव्यांग काउंटर पर कर्मचारी न मिलने से भड़के भाजपा नगर मीडिया प्रभारी, सीएमओ पर लगाए गंभीर आरोप

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 मई 2026 डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल फतेहगढ़ में दिव्यांगों को हो रही परेशानियों को लेकर भाजपा नगर मीडिया प्रभारी राहुल राठौर ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। शुक्रवार को राहुल राठौर अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने देखा कि जिलाधिकारी के निर्देश पर दिव्यांग काउंटर तो शुरू कर दिया गया है, लेकिन वहां कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। इसके चलते दिव्यांग मरीजों को सामान्य लाइन में लगकर पर्चा बनवाना पड़ रहा था। राहुल राठौर स्वयं भी एक दिव्यांग व्यक्ति हैं। उन्होंने अस्पताल…

हरदोई:महुआकोला बुद्ध विहार भूमि विवाद: समय रहते निर्णय न होने से बढ़ा मामला, प्रशासन से समाधान की मांग।

हरदोई:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 मई 2026 जनपद के ग्राम महुआकोला थाना बेनीगंज स्थित बुद्ध विहार भूमि को लेकर एक बार फिर विवाद गहराता नजर आ रहा है। सामाजिक संगठनों एवं स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन द्वारा समय रहते उचित निर्णय लिया गया होता तो वर्तमान स्थिति उत्पन्न नहीं होती। बताया गया कि यह तस्वीर दिनांक 24 जून 2024 की है, जब संबंधित क्षेत्रीय कानूनगो एवं लेखपाल बुद्ध विहार की भूमि की जांच और पैमाइश के लिए पहुंचे थे। यह जांच उस प्रार्थनापत्र के आधार पर की…

फर्रुखाबाद:भाजपा संगठनात्मक बैठक में आगामी अभियानों की बनी रणनीति, 5 जून से 21 जून तक चलेंगे विशेष कार्यक्रम

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 मई 2026 आवास विकास कॉलोनी स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर गुरुवार को जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा की अध्यक्षता में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला संगठन प्रभारी एवं कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव महेश दुबे ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और अभियानों की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष मौजूद रहे। जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने कहा कि 26 मई 2026 को केंद्र की मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण हुए हैं। इस…

फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला व केंद्रीय कारागार का किया संयुक्त निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 मई 2026 जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार तथा केंद्रीय कारागार का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार परिसर में स्थापित सुरक्षा उपकरणों की कार्यप्रणाली को परखा तथा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही बैरकों की साफ-सफाई, बंदियों को उपलब्ध…

फर्रुखाबाद में मौसम का रेड अलर्ट: 100 किमी प्रति घंटा की आंधी, भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 मई 2026 भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मौसम विज्ञान केंद्र, अमौसी लखनऊ द्वारा जारी ताजा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद फर्रुखाबाद सहित पूरे कानपुर मंडल में आगामी 48 घंटों के दौरान मौसम बेहद खराब और खतरनाक रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 29 एवं 30 मई 2026 के लिए “रेड अलर्ट” जारी करते हुए आमजन से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद, औरैया, इटावा, कन्नौज, कानपुर नगर एवं कानपुर देहात में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 से…

फर्रुखाबाद ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना में 80% प्रगति, शेष भूमि पर अधिग्रहण की तैयारी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 मई 2026 जनपद में प्रस्तावित फर्रुखाबाद प्रवेश नियंत्रित ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना को लेकर भूमि बैनामा प्रक्रिया तेजी से जारी है। प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार परियोजना हेतु यूपीडा (UPIDA) के पक्ष में किसानों की सहमति से 31 मई 2026 तक भूमि बैनामे कराए जाने प्रस्तावित हैं। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बैनामा पंजीकरण के लिए तीन विशेष सेंटर बनाए गए हैं। इनमें तहसील सदर, नगर पंचायत कार्यालय खिमसेपुर तथा पंचायत घर सिरोली शामिल हैं। उप जिलाधिकारी सदर फर्रुखाबाद…

फर्रुखाबाद में अवैध शराब के खिलाफ चला विशेष अभियान, आबकारी विभाग ने की दुकानों की सघन जांच

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 मई 2026 जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग द्वारा विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार चलाया जा रहा है। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश एवं जिलाधिकारी डॉ॰ अंकुर लाठर के आदेशानुसार यह अभियान जनपद भर में प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को जिला आबकारी अधिकारी श्री जी०पी० गुप्ता ने विभागीय टीम के साथ विभिन्न आबकारी अनुज्ञापन स्थलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान देशी शराब दुकान कठेरिया…

फर्रुखाबाद: ईद-उल-अजहा पर जिले में सौहार्दपूर्ण माहौल, 229 स्थानों पर शांतिपूर्वक अदा हुई नमाज

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 मई 2026 ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व के अवसर पर जनपद में शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ नमाज अदा की गई। आज प्रातःकाल जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने ईदगाह स्थल पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था एवं साफ-सफाई का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। नमाज अदा होने के पश्चात जिलाधिकारी को लोगों द्वारा ईद की मुबारकबाद दी गई। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने जनपदवासियों को ईद की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनपद में कुल 229 स्थानों पर ईद की नमाज शांतिपूर्वक…

फर्रुखाबाद:अनशन पर बैठे श्याम बिहारी अवस्थी से मिले भारतीय किसान यूनियन (सर्बोदय) के राष्ट्रीय सचिव

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 मई 2026 जनपद की अमृतपुर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत बालीपट्टी रानी में पिछले कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर अनशन पर बैठे श्याम बिहारी अवस्थी से मिलने भारतीय किसान यूनियन (सर्बोदय) के राष्ट्रीय सचिव डॉ. आशुतोष अवस्थी पहुंचे। उनके साथ प्रदेश सचिव आशुतोष अवस्थी, जिला विधिक सलाहकार चंद्रेश पांडे एडवोकेट तथा जिला अध्यक्ष बृजराज सिंह भी मौजूद रहे। किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर श्याम बिहारी अवस्थी की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस…

फर्रुखाबाद:थाना कम्पिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वांछित अभियुक्त अवैध तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 मई 2026 जनपद के थाना कम्पिल पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वांछित अभियुक्त को अवैध हथियार और कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक नाजायज अधिया, एक खोखा कारतूस तथा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया है। यह कार्रवाई श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर श्री आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर श्री हरीश चन्द्र के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस…

फर्रुखाबाद:कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस सहित युवक को किया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 मई 2026 जनपद की उत्तर प्रदेश पुलिस के तहत कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस को वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह के निर्देशन एवं श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर हरीश चन्दर के कुशल पर्यवेक्षण में की गई। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी…

फर्रुखाबाद:शमसाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: युवक तमंचा और कारतूस सहित गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 मई 2026 जनपद के थाना शमसाबाद पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा और 315 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर श्री आलोक सिंह के निर्देशन तथा श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक…

फर्रुखाबाद में दर्दनाक हादसा: झोपड़ी में लगी भीषण आग, 2 वर्षीय मासूम की जिंदा जलकर मौत, दादी गंभीर

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 मई 2026 जनपद के कायमगंज थाना क्षेत्र स्थित कमरुद्दीन नगर गांव में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। झोपड़ी में अचानक लगी भीषण आग की चपेट में आने से 2 वर्षीय मासूम बच्ची कुसुम प्रभा की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि उसकी दादी जदुरानी गंभीर रूप से झुलस गईं। उन्हें उपचार के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार दोपहर के समय परिवार के सदस्य झोपड़ी में आराम कर रहे…

फर्रुखाबाद में 30 मई तक आंधी, ओलावृष्टि और 90 किमी रफ्तार हवाओं का अलर्ट

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 मई 2026 भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम केंद्र लखनऊ द्वारा जारी प्रभाव आधारित मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद में 28 से 30 मई 2026 तक मौसम बेहद खराब रहने की संभावना है। विभाग ने तेज आंधी, तड़ित झंझावात, तेज हवाएं और ओलावृष्टि को लेकर चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही जनसामान्य, किसानों और पशुपालकों के लिए विशेष एडवाइजरी भी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 28 मई को 50 से 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि…

फर्रुखाबाद:ईद-उल-अजहा को लेकर डीएम-एसपी का पैदल मार्च, मऊदरवाजा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 मई 2026 जनपद में आगामी ईद-उल-अजहा पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ० अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बुधवार को थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने थाना मऊदरवाजा से ईदगाह तक पैदल मार्च कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। पैदल मार्च के दौरान अधिकारियों ने मार्ग में पड़ने वाले प्रमुख स्थलों, संवेदनशील बिंदुओं, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं पुलिस बल की तैनाती का…

फर्रुखाबाद:रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष की बैठक संपन्न, पॉक्सो और दहेज हत्या के 09 मामलों की हुई समीक्षा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 मई 2026 जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी महोदया ने की, जिसमें महिलाओं एवं बालिकाओं से जुड़े गंभीर मामलों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। बैठक के दौरान कुल 09 प्रकरणों पर चर्चा की गई, जिनमें 07 मामले पॉक्सो एक्ट से संबंधित तथा 02 मामले दहेज हत्या से जुड़े थे। प्रत्येक मामले की वर्तमान स्थिति, विवेचना की प्रगति, पीड़ित पक्ष…

फर्रुखाबाद के किसानों के लिए संकर शाकभाजी व कृषि यंत्रों पर अनुदान का मौका

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 मई 2026 उद्यान विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना के अंतर्गत फर्रुखाबाद जनपद के किसानों हेतु विभिन्न योजनाओं में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत बीजों एवं कृषि यंत्रीकरण से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि करना है। कार्यालय आलू एवं शाकभाजी विकास अधिकारी, फर्रुखाबाद से जारी प्रेस नोट के अनुसार संकर शाकभाजी कार्यक्रम एवं बागवानी मशीनीकरण योजनाओं के लिए लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। आलू एवं शाकभाजी विकास अधिकारी…

फर्रुखाबाद:प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना:जिले के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 500 बड़ी कंपनियों में मिलेगा प्रशिक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 मई 2026 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, फर्रुखाबाद के प्रधानाचार्य द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार भारत सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के अंतर्गत जनपद के शिक्षित एवं रोजगारोन्मुख युवाओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस योजना का उद्देश्य युवाओं को देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में प्रशिक्षण देकर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। योजना के अंतर्गत 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे युवा आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा अथवा स्नातक उत्तीर्ण किया हो। इच्छुक अभ्यर्थी…

फर्रुखाबाद:आगामी त्योहारों को लेकर फ्लैग मार्च, अधिकारियों ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 मई 2026 आगामी त्योहारों एवं जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट पारुल तरार तथा क्षेत्राधिकारी नगर अभय वर्मा ने पुलिस बल के साथ थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के प्रमुख बाजारों एवं मुख्य मार्गों पर पैदल गश्त की। इस दौरान अधिकारियों ने आमजन से संवाद स्थापित कर आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की तथा सुरक्षा व्यवस्था का…

फर्रुखाबाद: गलत ऑपरेशन और चिकित्सीय लापरवाही का आरोप: पीड़िता ने डीएम से की कार्रवाई की मांग

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 मई 2026 जनपद की रहने वाली एक महिला ने निजी अस्पताल के डॉक्टरों पर गलत ऑपरेशन और गंभीर चिकित्सीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि गलत ऑपरेशन के कारण उसकी जान तक खतरे में पड़ गई थी और बाद में दूसरे अस्पताल में दोबारा ऑपरेशन कराना पड़ा। थाना शमसाबाद क्षेत्र के गांव तराई निवासी श्रीमती शबीना पत्नी अफसार ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि गर्भवती होने के बाद वह 16 अक्टूबर…