फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 मई 2026 जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार तथा केंद्रीय कारागार का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार परिसर में स्थापित सुरक्षा उपकरणों की कार्यप्रणाली को परखा तथा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही बैरकों की साफ-सफाई, बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं भोजन व्यवस्था का भी जायजा लिया गया।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की। बंदियों द्वारा बताई गई समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
अधिकारियों ने कारागार प्रशासन को निर्देशित किया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा बंदियों को शासन द्वारा निर्धारित सभी मूलभूत सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं। निरीक्षण के दौरान कारागार प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
