उन्नाव:तीन दिन से लापता युवक दोस्तीनगर नहर के निर्माणाधीन पुल की सटरिंग में फंसा मिला

उन्नाव: तीन दिन से लापता युवक दोस्तीनगर नहर के निर्माणाधीन पुल की सटरिंग में फंसा मिला। पुल में शव मिलने की जानकारी से श्रमिकों में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवा कर पहचान कराई। शिनाख्त होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक दो दिन पहले नहर में नहाने गया था।
माखी थाना क्षेत्र के रग्घाखेडा निवासी मथुरा प्रसाद (35)पुत्र गया प्रसाद किसानी करता था।ग्राम प्रधान संजय ने बताया कि उसकी पत्नी माधुरी ने जानकारी दी है कि रविवार को खेत से लौटकर नहाने के लिए गमे थे। तब से वापस नहीं लौटे। परिजनों ने काफी खोजबीन की कहीं पता नहीं चला। मंगलवार को गांव से करीब एक किमी दूर हरदोई-उन्नाव मार्ग पर दोस्तीनगर के पास शारदा नहर उन्नाव के निर्माणाधीन पुल की सटरिंग में फंसा मिला। चर्चा है कि नहाते समय गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई और शव बहकर पुल की सटरिंग में फंस गया। सूचना पर पहुंचे कार्यवाहक थाना प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि युवक की पहचान हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है अभीतक किसी ने कोई आरोप नहीं लगाया है।एक बेटी मुस्कान रो रो कर बेहाल है

सवांददाता : आदर्श द्विवेदी

Leave a Comment