फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 मई 2026 जिलाधिकारी डॉ० अंकुर लाठर ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता व्यवस्था एवं मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई व्यवस्थाओं में खामियां मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मरीजों के पर्चों की जांच की, जहां आज 200 मरीजों का पंजीकरण पाया गया। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक मरीज की आभा आईडी अनिवार्य…
Category: उत्तर प्रदेश
फर्रुखाबाद:ब्रिगेडियर राजेश गुप्ता ने फतेहगढ़ एनसीसी संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-32 का किया निरीक्षण
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 मई 2026 जनपद में 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के तत्वावधान में आरआरसी फतेहगढ़ में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-32 (आईजीएससी) के छठवें दिन अलीगढ़ ब्रिगेड के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर राजेश गुप्ता ने शिविर का गहन निरीक्षण किया। कैंप कमांडेंट कर्नल ए.एस. मलिक (वीएसएम) ने उनका स्वागत किया, जिसके बाद कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया गया। ब्रिगेडियर राजेश गुप्ता ने कैंप लेआउट, डाइनिंग हॉल, लिविंग एरिया, प्ले ग्राउंड और फायरिंग रेंज का निरीक्षण कर एनसीसी कैडेट्स को शूटिंग व ऑब्सटेकल प्रशिक्षण से संबंधित…
फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ मंडल में भाजपा शक्ति केंद्र संयोजकों की बैठक संपन्न, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 मई 2026 भारतीय जनता पार्टी फतेहगढ़ मंडल की महत्वपूर्ण बैठक दुर्गा कॉलोनी स्थित मंडल अध्यक्ष श्रीमती रमला राठौर के आवास पर संपन्न हुई। बैठक में फतेहगढ़ मंडल प्रभारी श्रीमती रश्मि दुबे ने शक्ति केंद्र संयोजकों के साथ संगठनात्मक चर्चा करते हुए बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान मंडल प्रभारी श्रीमती रश्मि दुबे ने सभी शक्ति केंद्र संयोजकों से अपने-अपने सेक्टरों में बूथ अध्यक्षों की बैठकें आयोजित कराने को कहा। साथ ही बैठक आयोजित करने की प्रक्रिया एवं उसका…
लखीमपुर खीरी : मेडिकल कॉलेज में आयोजित हुई आरटीआई पर गोष्ठी, पारदर्शिता पर जोर
लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में शनिवार को आरटीआई अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर गोष्ठी आयोजित की गई।राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश ने संस्थान पहुंचकर अधिकारियों, कर्मचारियों एवं एमबीबीएस छात्रों को अधिनियम की जानकारी दी। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. वाणी गुप्ता, जिलाध्यक्ष भाजपा अरविंद गुप्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे। राज्य सूचना आयुक्त ने कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम का उद्देश्य नागरिकों को समयबद्ध, सरल एवं पारदर्शी सूचना उपलब्ध कराना है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि आरटीआई आवेदनों एवं शिकायतों…
लखीमपुर खीरी : आरटीआई क्रियान्वयन को लेकर अटल सभागार में हुई बैठक, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर
लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) सूचना के अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन, शासन व्यवस्था में पारदर्शिता एवं जवाबदेही को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण को लेकर राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश ने शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में जन सूचना अधिकारियों एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्य सूचना आयुक्त ने कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम का मूल उद्देश्य आमजन को समय से और सरल तरीके से सूचना उपलब्ध कराना है, जिससे शासन…
जौनपुर :सांसद बाबू सिंह कुसवाहा के निर्देश पर तीन साल पुराना पाइपलाइन विवाद सुलझाया गया, कई घरों की जल निकासी हुई बहाल
जौनपुर। खुटहन ब्लॉक के ग्राम सभा खुटहन में पिछले तीन वर्षों से लंबित अंडरग्राउंड ह्यूम पाइपलाइन विवाद आखिरकार सांसद बाबू सिंह कुशवाहा के निर्देश और प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद सुलझा लिया गया। विवाद समाप्त होने के बाद कई घरों की रुकी हुई जल निकासी व्यवस्था दोबारा चालू हो गई, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान द्वारा वर्ष 2023 में गांव में अंडरग्राउंड पाइपलाइन निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। अधिकांश पाइपलाइन बिछा दी गई थी, लेकिन एक व्यक्ति द्वारा अपने दरवाजे के सामने पाइप…
जौनपुर: भाजपा के जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति के खिलाफ आर -पार की लड़ाई लड़ेंगे अधिवक्ता।
भाजपा के जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने प्रजापति महासभा के अध्यक्ष और सिविल कोर्ट जौनपुर के अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार प्रजापति को फोन पर गाली -गलौज देते हुए पीटने की थी धमकी । धमकी का ऑडियो वायरल होने के बाद आक्रोशित अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर जमकर नारेबाजी की ।
कासगंज जिला अधिकारी प्रणय सिंह द्वारा अपने आवास की गढ़ना कराते हुए
आज दिनांक 23.05.2026 को जिलाधिकारी/प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी जनपद कासगंज श्री प्रणय सिंह के आवास पर मकान गणना ब्लाक संख्या-309 के प्रगणक श्री अंकित कुमार एवं सुपरवाइजर श्रीमती आरती द्वारा प्रातः 10:00 बजे जिला जनगणना अधिकारी श्री दिग्विजय प्रताप सिंह एवं श्री एस.एन. यादव, जिला प्रभारी जनगणना की उपस्थिति में जिलाधिकारी आवास की मकान गणना की गई। इस अवसर पर जिला जनगणना लिपिक नीरज कुमार एवं जिलाधिकारी आवास पर कार्यरत अन्य स्टॉफ भी उपस्थित रहे।
पीलीभीत:इंटर कालेज में प्रतियोगिताओं का आयोजन, तथा समर कैंप का हुआ समापन।
पीलीभीत: शुक्रबार को कस्बा बिलसंडा के रूप देवी पब्लिक इंटर कॉलेज में समर कैंप का समापन हुआ। साथ ही इंटर कॉलेज में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।जिसमें लूडो,कैरम, शतरंज, खो-खो कबड्ड़ी जैसे अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।जिसमें कक्षा 10 के आयुष एवं विक्रांत ने लूडो में प्रथम भारतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 9 के उदित और प्रिंस ने कबड्डी में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं खो खो में इंसान आज की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया इस मौके पर प्रधानाचार्य श्री राजीव कुमार मौर्य ने बच्चों…
प्रयागराज:हीटवेव से बचाव हेतु एडवाईजरी
प्रयागराज, हीटवेव से बचाव हेतु एडवाईजरी वर्तमान समय मे पारा 46 डिग्री सेल्यिस से अधिक होने के कारण भीषण गर्मी, गर्म हवा व लू के प्रकोप से बचाव हेतु संबंधित विभागों को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देश दिये गये है कि इस भीषण गर्मी, गर्म हवा व लूू से अपना बचाव कैसे करें तथा सुरक्षित कैसे रहें। गर्म हवाओं से बचने के लिए खिड़की को रिफ्लेक्टर जैसे एलुमिनियम पन्नी, गत्ते इत्यादि से ढककर रखें, ताकि बाहर की गर्मी को अन्दर आने से रोका जा सके। उन खिड़कियों व दरवाजों पर जिनसे…
फर्रुखाबाद:लिंक एक्सप्रेसवे के कटों में जमीन अधिग्रहण का किसानों ने किया विरोध, आंदोलन की चेतावनी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 मई 2026 जनपद के ग्राम पंचायत नीबकरौरी की ग्राम सभा नगला दरियाव में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत की बैठक आयोजित की गई। बैठक में लिंक एक्सप्रेसवे के कटों के लिए किसानों की अधिक जमीन अधिग्रहित किए जाने का विरोध किया गया। किसानों ने स्पष्ट कहा कि वह कटों के नाम पर बेतहाशा जमीन नहीं देंगे। बैठक को संबोधित करते हुए भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष अजय कटियार ने कहा कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे में सड़क के समानांतर चढ़ने-उतरने के लिए सर्विस रोड बनाई गई हैं,…
फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग का सघन अभियान, शराब दुकानों पर हुई औचक जांच
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 मई 2026 जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा व्यापक प्रवर्तन अभियान लगातार चलाया जा रहा है। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश एवं जिलाधिकारी डॉ॰ अंकुर लाठर के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी जी०पी० गुप्ता के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण और जांच अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिला आबकारी अधिकारी जी०पी० गुप्ता ने देशी शराब दुकान दारापुर और भरखा चौराहा का निरीक्षण किया। वहीं…
फर्रुखाबाद:मुख्यमंत्री डैशबोर्ड समीक्षा में जिले को प्रदेश में 14वां स्थान, कई योजनाओं के प्रदर्शन पर डीएम ने जताई नाराजगी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 मई 2026 डॉ० अंकुर लाठर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के अंतर्गत विकास कार्यों की माह अप्रैल 2026 की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जनपद फर्रुखाबाद को प्रदेश स्तर पर विकास कार्यों में 14वां स्थान प्राप्त हुआ। बैठक में 28 विभागों की कुल 86 योजनाओं की प्रगति का बिंदुवार परीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने योजनाओं के क्रियान्वयन, लक्ष्य प्राप्ति,…
फर्रुखाबाद:गंगा दशहरा और बकरीद पर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था के लिए दिए कड़े निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 मई 2026 आगामी गंगा दशहरा एवं बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति/पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ० अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, धर्मगुरुओं और शांति समिति के सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। गंगा दशहरा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी ने पांचाल घाट पर मेडिकल कैम्प स्थापित करने…
ललितपुर में घूसखोरी का बड़ा खुलासा, आयुर्वेद अधिकारी समेत दो गिरफ्तार
ललितपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 मई 2026 उत्तर प्रदेश के जनपद ललितपुर में विजिलेंस टीम ने रिश्वतखोरी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए प्रभारी क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी अर्जुन लाल अहिरवार और जूनियर असिस्टेंट राम कृष्ण गुप्ता को ₹1 लाख की घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, आरोपियों पर घर में क्लीनिक खोलने के लिए लाइसेंस जारी करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि दोनों…
प्रयागराज:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न
अत्यधिक भीड़-भाड़ व जाम वाले स्थलों पर जाम से निजात दिलाये जाने के सम्बंध में बनायी गयी कार्ययोजना को 01 जून से करें लागू सरकारी सम्पत्तियों को नुकसान पहुंचाये जानें में किसी स्थानीय मैरेज हाल, पेट्रोल पम्प संचालक, होटल संचालक की संलिप्तता पायी जाती है तो उनके विरूद्ध सुसंगत धाराओं में मुकद्मा दर्ज करते हुए की जायेगी विधिक कार्यवाही अवैध टैक्सी स्टैण्ड संचालन, डग्गामार वाहन व बिना नम्बर के वाहनों पर अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई करने के दिए निर्देश नेशनल हाईवे पर निर्धारित दूरी पर एम्बुलेंस व क्रेन की उपलब्धता…
लखीमपुर खीरी : बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने बाबा सेवा दास पुजारी से मारपीट कर की लूटपाट
गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) गोला गोकर्णनाथ में शुक्रवार को सायं साढ़े सात बजे के आसपास विकास चौराहा से लगभग 200 मीटर की दूरी पर हुई मारपीट और लूटपाट की घटना के पीड़ित बाबा सेवा दास पुजारी ने दस्तक मीडिया के जिला ब्यूरो अनुज कुमार गुप्ता को बताया। वह ग्राम रहमानपुर मढ़ी, तहसील आंवला, पोस्ट विशालगंज, जिला बरेली के निवासी है। वह बरेली रोडवेज बस से अलियापुर हनुमान मंदिर उदासीन आश्रम गोला गोकर्णनाथ आ रहे थे। वह बस से विकास चौराहा पर उतरकर पैदल अलियापुर हनुमान मंदिर उदासीन…
बृजभूषण सिंह, राजा भैया, धनंजय सिंह, अब्बास की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
उत्तर प्रदेश में अपराधियों और बाहुबलियों या आपराधिक छवि के लोगों के पास लाइसेंसी हथियार को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है. कोर्ट ने ऐसे लाइसेंस धारकों को फिर चिन्हित कर सभी जिलों से रिपोर्ट तलब की है. जिसके बाद हडकंप मचा हुआ है.यह मामला जय शंकर उर्फ बैरिस्टार बनाम उत्तर प्रदेश राज्य से जुड़ा है, जिसकी सुनवाई जस्टिस विनोद दिवाकर की अदालत में हुई. कोर्ट ने कहा कि राज्य के 75 जिलों में आर्म्स एक्ट औरआर्म्स रुल का सही तरीके से पालन नहीं हो रहा है…
कासगंज जनपद में जिलाधिकारी प्रणय सिंह द्वारा अवैध खनन पर की गई कारवाही अवैध खनन पर बक्शा नहीं जाएगा
-ः जिलाधिकारी प्रणय सिंह के निर्देश पर अवैध खनन के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए टेक्ट्रर ट्राली को किया गया जब्त। जनपद कासगंज में अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच एवं छापेमारी की कार्यवाही की गई। इसी क्रम में प्रशासनिक टीम द्वारा अवैध खनन में संलिप्त एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर जब्त किया गया। उक्त वाहन को नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही हेतु महिला थाना परिसर में खड़ा कराया गया है। जिलाधिकारी, कासगंज ने…
फर्रुखाबाद:सोशल मीडिया ट्रेंड पर गरमाई सियासत, भाजपा नेता विकास राजपूत बोले — “भारत का युवा कॉकरोच नहीं, शेर है”
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 मई 2026 सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) ट्रेंड को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इस मुद्दे पर भाजपा नेता विकास राजपूत ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे युवाओं और देश की छवि को नुकसान पहुंचाने वाली मानसिकता करार दिया है। उन्होंने कहा कि भारत के युवाओं को मजाक और नकारात्मक राजनीति का हिस्सा बनाने की कोशिश की जा रही है, जिसे देश का युवा कभी स्वीकार नहीं करेगा। भाजपा नेता विकास राजपूत ने कहा कि भारत का…
