कासगंज जनपद में जिलाधिकारी प्रणय सिंह द्वारा अवैध खनन पर की गई कारवाही अवैध खनन पर बक्शा नहीं जाएगा

-ः

जिलाधिकारी प्रणय सिंह के निर्देश पर अवैध खनन के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए टेक्ट्रर ट्राली को किया गया जब्त।

जनपद कासगंज में अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच एवं छापेमारी की कार्यवाही की गई। इसी क्रम में प्रशासनिक टीम द्वारा अवैध खनन में संलिप्त एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर जब्त किया गया। उक्त वाहन को नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही हेतु महिला थाना परिसर में खड़ा कराया गया है।

जिलाधिकारी, कासगंज ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनपद में अवैध खनन किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा इसमें संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

जनपद प्रशासन द्वारा अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है, जिससे शासन की मंशानुरूप राजस्व संरक्षण एवं विधि व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Leave a Comment